नेपाल-भारत संबंधों की मजबूती के लिए ‘सार्थक मीडिया’ अनिवार्य: मंत्री श्याम बाबू पटेल
भ्रामक सूचनाओं को त्याग कर तथ्यपरक पत्रकारिता अपनाएं पत्रकार: वीरगंज विचार गोष्ठी में विशेषज्ञों का आह्वानवीरगंज।(Vor desk)। नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने प्रगाढ़ संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए मीडिया को अपनी भूमिका कूटनीति से आगे बढ़कर 'जन-संवाद' के रूप में निभानी होगी। शुक्रवार को वीरगंज के टाउनहॉल में ‘नेपाल–भारत संबंधों में मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सीमा पार के विशेषज्ञों और राजनेताओं ने यही साझा स्वर बुलंद किया।
रोटी-बेटी के रिश्तों पर न पड़े कूटनीति का साया
गोष्ठी के मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के भूमि व्यवस्था, कृषि एवं सहकारी मंत्री श्याम बाबू पटेल ने कहा कि नेपाल-भारत के रिश्ते केवल फाइलों और मेज पर होने वाले समझौतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक नींव पर टिके हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अब सीमा...









