Sunday, June 14

Author: VorDesk

भारतीय जनता पार्टी  से जुड़ना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात :ई0 जितेन्द्र

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात :ई0 जितेन्द्र

खास खबर, गावँ-कनेक्शन, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के शीतलपुर औद्योगिक नगरी में स्थानीय प्रभु सिंह के फैक्ट्री के पास शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर आगामी विधान चुनाव में पार्टी की ओर से किस्मत आजमाने की तैयारी में जोर शोर से जुटे भाजयुमो के क्षेत्रीय पदाधिकारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता का मनबोल काफी ऊंचा है।आज के समय मे भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात है। मौके पर उपस्थित गुड्डू सिंह ने वहां उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए यह कहा कि आप सबों का भाजपा परिवार में तहे दिल से स्वागत है। कार्यक्रम ...
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित “फ्रेंडशिप बैडमिंटन टुर्नामेंट” में अनुमंडल प्रशासन की टीम विजयी

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित “फ्रेंडशिप बैडमिंटन टुर्नामेंट” में अनुमंडल प्रशासन की टीम विजयी

जरा हटके, रक्सौल आसपास
रक्सौल। (vor desk)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या रक्सौल स्थित इनडोर स्टेडियम मे 'फ्रेंडशिप बैडमिंटन टूर्नामेंट' का आयोजन हुआ।जिसका उद्घाटन एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा ने किया।जबकि, इस्कॉन टीम के शंखनाद से टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ।इस टूर्नामेंट में अनुमंडल प्रशासन टीम ने जीत हासिल किया है। टुर्नामेंट के फाइनल मैच में अनुमंडल प्रशासन की टीम ने डंकन अस्पताल की टीम को 3 प्वाइंट से हराया। इस मैच में अनुमंडल प्रशासन की टीम की ओर से एसडीओ अमित कुमार,एस डीपीओ संजय कुमार झा, डी सी एलआर मनीष कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कु0 सिंह, आदापुर बीडीओ आशीष कु0  मिश्र, नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार,  जयप्रकाश गुप्ता एवं गोपालजी प्रसाद , निर्मल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुबोध कुमार ने शानदार पाली खेली। इस टूर्नामेंट में अनुमंडल प्रशासन, एस ...
बिहार राज्य पथ निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया बेतिया के लिए दैनिक बस सेवा का उद्घाटन !

बिहार राज्य पथ निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया बेतिया के लिए दैनिक बस सेवा का उद्घाटन !

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा रक्सौल से बेतिया के लिए दैनिक बस सेवा का उद्घाटन समारोह मेन रोड स्थित पुराने बस स्टैंड (बाटा चौक) पर संपन्न हुआ। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एस एन झा एवं जिला प्रबंधक सुबोध यादव ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर 5 बसों को रवाना किया। इस मौके पर श्री झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर रक्सौलवासियों को नई सौगात मिली है। मोतिहारी आने -जाने के लिए निगम की कई बसें उपलब्ध थीं लेकिन बेतिया के लिए नियमित सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बस की नियमित सेवा लोगों की यह परेशानी दूर करेगी। बिहार सरकार की विकासमुखी कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों मे पटना गोरखपुर समेत लंबी दूरी की बसों का भी परिचालन रक्सौल से किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत विजय कुमार एवं अजय कुमार ...
आजादी का जश्न:रक्सौल में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने किया ध्वजारोहण!

आजादी का जश्न:रक्सौल में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने किया ध्वजारोहण!

raxaul, रक्सौल आसपास, हाई-फाई
रक्सौल।( vor desk )।जश्न-ए-आजादी को ले कर रक्सौल में कड़ी सुरक्षा के बीच समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया।साथ ही कार्यक्रम भी आयोजित हुए। स्वतंत्रता दिवस के 73वे वर्षगाठ पर अनुमंडल मुख्यालय में एसडीओ अमीत कुमार और एसडीपीओ संजय कुमार झा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर सलामी दी गई।वहीं,भाजपा कार्यालय में विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख संजिव कुमार सिन्हा ऊर्फ मुन्ना सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।रक्सौल थाना में नव पदस्थापित इंस्पेक्टर अभय कुमार ने ध्वजारोहण किया।नगर परिषद में सभापति उषा देवी,रक्सौल कस्टम में उपायुक्त आशुतोष कुमार,एसएसबी पनटोका में कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ,आइसीपी में कार्यवाहक प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा ,रेल सुरक्षा बल पोस्ट पर इंस्पेक्टर राजकुमार,रक्सौल स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह,राजकीय रेल थाना में थानाध्यक्ष अनिल कुमा...
रक्सौल शहर में खुला प्रतिष्ठित गारमेंट्स कम्पनी ‘मुफ़्ती’ व ‘पूमा’ का एक्सलूसिव ‘ड्यूल ब्रांड स्टोर’ !

रक्सौल शहर में खुला प्रतिष्ठित गारमेंट्स कम्पनी ‘मुफ़्ती’ व ‘पूमा’ का एक्सलूसिव ‘ड्यूल ब्रांड स्टोर’ !

नगर परिक्रमा, रक्सौल आसपास, हाई-फाई
रक्सौल।( vor desk )।देश की प्रतिष्ठित गारमेंट्स कंपनी 'मुफ्ती' व 'पूमा' का शो रूम अब रक्सौल में भी खुल गया।स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन के मौके पर इस 'एक्सक्लूसिव मुफ़्ती एन्ड पूमा ड्यूल ब्रांड स्टोर' शो रूम का भव्य शुभारंभ हुआ।शहर के मुख्यपथ स्थित स्टेट बैंक के बगल में इस स्टोर का उद्घाटन आचार्य उमेश्वर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। पुरुष गारमेंट्स में मुफ्ती कंपनी देश की जानी-मानी कंपनी है।वहीं पूमा फुटवेयर ,स्पोर्ट्स कलेक्शन व मेंस वेयर का अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड है। इस बाबत स्टोर के संचालक व सागर फैशन के संचालक आकाश कुमार व सागर कुमार ने बताया कि स्टोर में पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक डिजाइन के पैंट, टी-शर्ट, शर्ट व ट्राउजर,ब्लेजर,जैकेट आदि उपलब्ध हैं।बिहार के कुछ गिने-चुने स्थानों पर ही मुफ्ती व पूमा कंपनी का अपना शोरूम है। जिससे सीमावर्ती रक्सौल में यह शोरूम ख...
सीमा जागरण मंच के द्वारा मनाया गया रक्षा बंधन पर्व, जवानों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प !

सीमा जागरण मंच के द्वारा मनाया गया रक्षा बंधन पर्व, जवानों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प !

raxaul, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमा क्षेत्र में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोरी से प्यार बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर एसएसबी जवानों को बहनों ने राखी बांधी।बदले में सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने देश के प्रत्येक बहनों के रक्षा का संकल्प दुहराया।इसको ले कर रक्सौल के पनटोका स्थित एसएसबी के 47 वीं बटालियन हेडक्वार्टर में सीमा जागरण मंच के द्वारा रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।सीमा जागरण मंच प्रत्येक वर्ष भारत की सारी सीमाओं पर देश की रक्षा मे लगे जवानों के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन करता है ।इसी कड़ी को आगे बढाते हुए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी के 47वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा को स्थानीय एसएभी स्कूल की छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांध कर आयोजन की शुरूआत की। उसके बाद छात्राओं ने एसएसबी के अन्य अधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र बांधा।आरती उतारी व म...
लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ रक्सौल रेल पुलिस ने दो युवकों को दबोचा!

लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ रक्सौल रेल पुलिस ने दो युवकों को दबोचा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लोडेड हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ साथ दो युवक को जीआरपी ने रक्सौल के परेउवा रेलवे ढाला के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार तिवारी और संजीव सर्राफ के रूप में हुई है।जो नागा रोड रक्सौल के निवासी बताए गए हैं। जीआरपी व रक्सौल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।  
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!