आतंकी घुसपैठ व हमले के खुफिया इनपुट पर चौकसी तेज,आईओसी डिपो व स्टेशन की बढाई गई सुरक्षा
रक्सौल।( vor desk )।आतंकी घुसपैठ व हमले की आशंका को ले कर मीले खुफिया इनपुट के बाद भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है।साथ ही रक्सौल के रेलवे स्टेशन,इंडियन ऑयल डिपो समेत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व निगरानी तेज कर दी गई है।इसको ले कर रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी, आरपीएफ,जीआरपी व पुलिस समेत खुफिया संगठन निरन्तर सक्रिय हैं।
खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपावली एव बिहार के महान पर्व छठ पूजा को लेकर बाजार में अधिक भीड़ भाड़ होती है ।जिसका लाभ लेकर आतंकी कभी भी कोई बड़े वारदात को अन्जाम दे सकते हैं।
इसकी खुफिया इनपुट के बाद बिहार के कई जिलों को हाई अलर्ट किया गया है ,जिसमे रक्सौल भी है।जिसको लेकर बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल में स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां अपने अपने स्तर से विशेष सुरक्षा गश्त कर रही है। रक्सौल के मुख्यत: रेलवे स्टेशन एवं भारतीय आयल निगम का डिपो ...









