स्वच्छ भारत मिशन: नगर विकास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद को किया निर्देशित !
शहर को बाढ़ से बचाने व नालों की सफाई तथा ड्रेनेज सिस्टम को ले कर स्वयम्भू शलभ की पहल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगरक्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने एवं जीबीसी कनाल के साइफन के बंद होने की स्थिति का अध्ययन कर जलनिकासी का वैकल्पिक प्रबंध किए जाने के मामले में नगर विकास एवं आवास विभाग (बिहार सरकार) के विशेष सचिव ने बीते 13 अगस्त को रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश डा. स्वयंभू शलभ के अभ्यावेदन के आलोक में दिया गया है। उक्त निर्देश में डा. शलभ के अभ्यावेदन में वर्णित विदुओं के आलोक में विभाग ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किये जाने के साथ इस संबंध में जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कृत कार्रवाई से विभाग को अवगत कराने का निर्देश भी नगर परिषद को दिया है।
इस म...









