Sunday, June 21

Author: VorDesk

सीएम नीतीश कुमार हैं पीठ में छुरा घोपने वाले,राजद ही असली हितैषी:रवि मस्कारा

सीएम नीतीश कुमार हैं पीठ में छुरा घोपने वाले,राजद ही असली हितैषी:रवि मस्कारा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के पोस्ट आफिस चौक पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्करा ने किया।कार्यक्रम में श्री मस्करा ने कहा कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने कैब एवं एनआरसी के माध्यम से संविधान से खिलवाड़ किया है,परंतु मुझे नाराज़गी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से है।मुख्यमंत्री जी मुसलमानों के रहनुमा बनना चाहते हैं परंतु हर बार अल्पसंख्यक के पीठ में छुड़ा घोपने का काम करते हैं।तीन तलाक, धारा 370,एवं नागरिकता बिल पर भी उन्होंने अपनी पार्टी की दोगली नीति का परिचय दिया है।सत्ता के लिए जदयू के लोग मोदी एवं अमित शाह की जोड़ी के गोद में बैठ गए हैं।हमारी पार्टी राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में सदा ही अल्पसंख्यकों की आवाज़ मजबूती से उठाती रही है।आगे भी युवा नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सभी समाज को ...
पांच दिवसीय विराट गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में कुरीति मिटाने का संदेश!

पांच दिवसीय विराट गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में कुरीति मिटाने का संदेश!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।गायत्री शक्तिपीठ एवं शांतिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में रक्सौल शहर के रेलवे कॉलनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर शहर में कलश यात्रा का आयोजन हुआ।इस कलश यात्रा में भारी संख्या में जहाँ श्रद्धालु शरीक हुए,वहीं,गाजे बाजे व भजन कीर्तन के बीच सैकड़ो महिलाएं माथे पर कलश रख कर शोभा यात्रा में में शामिल हुईं।इस दौरान नशीले पदार्थ व तम्बाकू के सेवन नही करने की प्रेरणा देते हुए उनकी शव यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।वहीं दहेज कुरीति पर चोट करते हुए अभिभावकों से दहेज न लेने व न देने की झांकी भी चर्चे में रही। इस बीच शांतिकुंज हरिद्वार से ब्रह्म वादनी की सात सदस्यी टोली के प्रतिनिधि भगवान सिंह ने 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय पवन प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व व मानव क...
बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन दल द्वारा करीब 56 दिव्यांगों की दिव्यांगता जांच!

बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन दल द्वारा करीब 56 दिव्यांगों की दिव्यांगता जांच!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल पीएचसी में शनिवार को दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित हुआ।जिसमें बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के दल द्वारा जांच की गई।शिविर में कुल 56 दिव्यांगों की जांच की गई।इसकी पुष्टि पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने की।मौके पर डॉ सेराज अनवर,डॉ अमित कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य प्रबन्धक सतीश कुमार शाही,कम्प्यूटर अमरनाथ,संजीवनी टीम के रजनीश पटेल,ओजैर राजा,किशोर कुमार,जय किशोर,डंकन हॉस्पिटल के सिलास धिमिरे,विवेक तिवारी ,होरिल साह,पंकज कुमार,आदि उपस्थित थे। ...
रक्सौल में चोर गिरोह का आतंक,देखते देखते आर एस होटल से उड़ा लिया लैपटॉप!

रक्सौल में चोर गिरोह का आतंक,देखते देखते आर एस होटल से उड़ा लिया लैपटॉप!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर में चोर गिरोह का आतंक कम नही हो रहा है।इस बार शहर के ब्लॉक रोड स्थित आर एस रेजीडेंसी होटल से दिन दहाड़े एक लैप टॉप की चोरी कर ली गई।इसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।जिसमे लैपटॉप ले कर भाग निकला चोर साफ साफ दिखाई दे रहा है।उसके साथ एक और व्यक्ति है।हालांकि,यह स्पष्ट नही है कि वह चोर गिरोह का सदस्य है या नही। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर से होटल के अंदर और बाहर की चहल कदमी कर रहा है।ऐसा लग रहा है कि वह किसी के इंतजार में है।यह प्रतीत होता है कि ऑटो या किसी साथी का इंतजार हो सकता है।इसी बीच वह होटल के अंदर जाता है।फिर तेजी से लैपटॉप ले कर फुर्र हो जाता है। इस मामले को ले कर आरएस रेजीडेंसी के प्रबन्धक राजकिशोर प्रसाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।लेकिन, अहम यह है कि इस तरह की घटना शहर में लगातार जारी है।दुकान व घर से यह गिरोह कीमती समान उड़ा लेता...
जीवन मे सफल होने के लिए प्रतियोगिता से गुजरना आवश्यक:एसडीओ अमित

जीवन मे सफल होने के लिए प्रतियोगिता से गुजरना आवश्यक:एसडीओ अमित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। शहर के भारती पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार एवं आरक्षी उपाधीक्षक संजय कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि जीवन मे सफल होने के लिए प्रतियोगिता से गुजरना आवश्यक होता है।कोई परिणाम अंतिम नही होता।सफल वही होते हैं जो इसमे भाग लेते हैं। अपने को साबित करते हैं। इस मौके पर कला एवं इंग्लिश वर्ड मीनिंग प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राशि सिंह, अंजली कुमारी, अमित कुमार, अंकिता कुमारी, विनीता कुमारी, विकास कुमार, वर्षा कुमारी, आदित्य कुमार, सन्नी कुमार, विजय लक्ष्मी, वंदना आयुष सुभम कुमार, सुमित आदि को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विधालय के प्राचार्य अवधेश कुमार दूबे ने सभी आगत अतिथियों को दोशाला ओढ़ाने के साथ सबो का स्वागत किया। कार्यक्रम को विद्...
छौड़ादानों से रक्सौल घोड़ासहन नहर सड़क का टेंडर अंतिम प्रकिया में

छौड़ादानों से रक्सौल घोड़ासहन नहर सड़क का टेंडर अंतिम प्रकिया में

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में सड़क अब चकाचक होगी।आने वाले दिनों में रक्सौल शहर न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन से भी सुंदर होगा। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश सिंह ने उक्त बातें कही। श्री सिंह ने बताया कि हरदिया वायरलेस के पास से 60 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। जिसमें कोईरिया टोला नहर पूल से कस्टम रेलवे ढ़ाला तक 60 फ़ीट सड़क पर सरिया लगाते हुए आरसीसी ढ़लाई की जाएगी। जिसमें दोनों तरफ नाला और नाले के उपर टाईल्स लगाकर फुटपाथ और सड़क के बीच में डिवाइडर लगेगा। इसके लिए 10 करोड़ से अधिक का टेंडर होगा। वहीं बाईपास रोड से परेऊवा रेलवे ढ़ाला होते हुए स्टेशन रोड होकर बाटा चौक तक ढ़लाई रोड व इस रोड में भी दोनों तरफ नाले और बीच में डिवाईडर रहेगा। इसके लिए कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है। वहीं कोईरिया टोला से भेलाही भेड़िहरवा साईफन तक पक्की सड़क का निर्माण होगा। जिसके लिये शनिवा...
नेपाल में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, भीषण सड़क हादसे में 14 यात्रियों की मौत

नेपाल में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी, भीषण सड़क हादसे में 14 यात्रियों की मौत

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है. इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी बस कालीचौक से भक्तपुर की तरफ जा रही थी. तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई. बस में करीब 40 लोग सवार थे. मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घटना नेपाल के सिंधुपालचौक की है. जहां तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बस में 40 यात्री सवार थे. मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बस सिंधुपालचौक जिले के सुनकोशी ग्रामीण नगर पालिका के पास खाई में गिरी ह...
भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मी तेज,9 ने किया नामांकन!

भाजपा सांगठनिक जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मी तेज,9 ने किया नामांकन!

रक्सौल आसपास
वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने नही भरा नामांकन,संगठन में चुनाव की उठ रही मांग रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के अध्यक्ष पद के लिए दौड़ शुरू हो गई है।इसको ले कर एक ओर जहां शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपना अपना नामांकन भरा।वहीं,इसके लिए लॉबिंग तेज हो गई है।पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस जिलाध्यक्ष पद का मनोयन प्रदेश कमिटी करेगी।चुकी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष खुद सांसद डॉ0 संजय जायसवाल हैं।इसलिए उनके नजदीकी भी खम ठोक रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़,शुक्रवार को सुगौली के छपवा चौक पर पूर्व विधायक सह मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता के आवास परिसर में भाजपा के रक्सौल सांगठनिक जिला के अध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रतिनिधियों की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने की। मौके पर प्रदेश भाजपा द्वारा नामित चुनाव अध...
याद किये गए पूर्व विधायक राजनन्दन राय ,रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनी पुण्यतिथि!

याद किये गए पूर्व विधायक राजनन्दन राय ,रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनी पुण्यतिथि!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। शहर के कर्पूरी आश्रम में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष स्व. राजनंदन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक के पुत्र व क्षेत्रीय राजद नेता प्रमोद यादव ने स्व0 राय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजनन्दन राय गरीबो,दलितों व दबे कुचलो के मसीहा थे।उनके शासनकाल में गरीबों का दर्द सुना जाता था।कुछ लोग उनके नाम को बदनाम करते थे लेकिन वे स्वयं गरीबों के मसीहा थे।कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ,रवि मस्करा,विजय यादव ,सेठ साहब, सुभाष यादव, राजू उपाध्याय,रंजीत सिंह, भोला प्रसाद ,पूर्व मुखिया ईश्वरीलाल यादव ,सच्चिदानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष चंचल राय,कम्युनिष्ट नेता श्याम बिहारी तिवारी,रामस्वरूप गुप्ता ,असलम अंसारी ,चंदेश्वर राय, राजेश झा ,संतोष दास, मोधा यादव,जाबिर मिया ,ओमप्रकाश दास, संतोष दास, स...
शिक्षा ही इंसान को योग्य बनाती है,शिक्षा से ही मिलती है समाज को नई दिशा:रामबाबू यादव

शिक्षा ही इंसान को योग्य बनाती है,शिक्षा से ही मिलती है समाज को नई दिशा:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शिक्षा से समाज को नई दिशा मिलती है और शिक्षा ही इंसान को इंसानी तहजीब सिखाती है ।उक्त बातें कांग्रेस नेता सह विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने शहर के कॉलेज रोड स्थित 'द चंद्रगुप्त एकेडमी' के उद्घाटन समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में कही। इस अवसर पर स्कूल के डाइरेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यह एक इंग्लिश मीडियम स्कूल है।जो नए सेशन में रक्सौल वासियों के लिए सुसज्जित शिक्षकों की टीम के साथ समर्पित है। उद्घाटन में बजाज एलियांज के मैनेजर अनिल कुमार,जहीर अहमद,कृष्णा गुप्ता,निदेशक राजेश कुमार,निकिता कुमारी,सुचिता कुमारी,मुश्ताक अहमद,राजू गुप्ता,सुभाष कुमार,हमीद अंसारी,रमेश यादव इत्यादि बड़ी संख्या में गण मान्य लोगों की उपस्थिति थी। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!