Sunday, June 21

Author: VorDesk

‘पानी है, हरियाली है, जीवन मे खुशहाली है।’के नारे के साथ मानव  श्रृंखला को सफल बनाने की तैयारी

‘पानी है, हरियाली है, जीवन मे खुशहाली है।’के नारे के साथ मानव श्रृंखला को सफल बनाने की तैयारी

नगर परिक्रमा
रक्सौल (vor desk)।"पानी है,हरियाली है,जीवन मे खुशहाली है!" के नारे के साथ जल जीवन हरियाली एवं नशा मुक्ति के लिए आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन कोय जा रहा है।जिसे सफल बनाने के लिए एसडीओ अमित कुमार ने अपील किया है। इधर,सोमवार को इस मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर रक्सौल प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ कुमार प्रशांत के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान बीडीओ श्री कुमार ने सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को जल- जीवन- हरियाली एवं नशामुक्ति तथा दहेज प्रथा पर रोक लगाने को लेकर आयोजित होने वाले इस मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार - प्रसार करने का निर्देश दिया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में " पेड़ लगायें, हरियाली लायें, पृथ्वी की हरियाली से,जीवन की खुशहाली होगी जैसे नारे खूब ल...
छौड़ादानों से रक्सौल घोड़ासहन नहर सड़क का टेंडर अंतिम प्रकिया में

छौड़ादानों से रक्सौल घोड़ासहन नहर सड़क का टेंडर अंतिम प्रकिया में

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में सड़क अब चकाचक होगी।आने वाले दिनों में रक्सौल शहर न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन से भी सुंदर होगा। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश सिंह ने उक्त बातें कही। श्री सिंह ने बताया कि हरदिया वायरलेस के पास से 60 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। जिसमें कोईरिया टोला नहर पूल से कस्टम रेलवे ढ़ाला तक 60 फ़ीट सड़क पर सरिया लगाते हुए आरसीसी ढ़लाई की जाएगी। जिसमें दोनों तरफ नाला और नाले के उपर टाईल्स लगाकर फुटपाथ और सड़क के बीच में डिवाइडर लगेगा। इसके लिए 10 करोड़ से अधिक का टेंडर होगा। वहीं बाईपास रोड से परेऊवा रेलवे ढ़ाला होते हुए स्टेशन रोड होकर बाटा चौक तक ढ़लाई रोड व इस रोड में भी दोनों तरफ नाले और बीच में डिवाईडर रहेगा। इसके लिए कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है। वहीं कोईरिया टोला से भेलाही भेड़िहरवा साईफन तक पक्की सड़क का निर्माण होगा। जिसके लिये शनिवा...
एसआरपी हॉस्पिटल में विकलिस सिंड्रोम से जूझ रहे मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन!

एसआरपी हॉस्पिटल में विकलिस सिंड्रोम से जूझ रहे मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन!

नगर परिक्रमा
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के एसआरपी मेमोरियल हॉस्पीटल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मरीज को नयीं जिंदगी दी है। बताया गया है कि नेपाल के पर्सा जिला स्थित बेलवा गांव निवासी मो. असलम अंसारी जो कि विकलिस सिंड्रोम नामक बिमारी से जुझ रहे थे, उनका सफल ऑपरेशन अस्पताल के डॉक्टरो ने किया है। प्रेस वार्ता में अस्पताल के डॉक्टर व सञ्चालक सुजीत कुमार ने बताया कि मो. असलम के शरीर में दो मूल नसो के बीच अतरी फंसी हुयी थी. जिसके कारण उन्हे असहनीय दर्द हो रहा था। उनको यह समस्या बीते तीन महिने से थे. इससे पूर्व से नेपाल के एम्स कहे जाने वाले टिचिंग हॉस्पीटल काठमांडू से निराश होकर रक्सौल आये और एसआरपी में जांच करायी। इसके बाद यहां पर बिमारी को समझते हुये ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद उनके पेट का ऑपरेशन कर दो नसो के बीच फंसी अतरी को न सिर्फ निकाला गया, बल्कि छोटी आंत को उपर वाली अतरी से जोड़ा...
डॉक्टर जनप्रतिनिधि हैं रक्सौल में बच्चों की मौत के जिम्मेवार: रवि मस्कारा

डॉक्टर जनप्रतिनिधि हैं रक्सौल में बच्चों की मौत के जिम्मेवार: रवि मस्कारा

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल की एक टीम रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्करा के नेतृत्व में रक्सौल नगर परिषद के गांधीनगर,इस्लामपुर,अहीरवाल टोला समेत लक्ष्मीपुर पंचायत का दौरा किया।अपने भ्रमण के पश्चात राजद की टीम की ओर से रवि मस्कार ने बताया कि इस्लामपुर एवं गांधीनगर में 10 बच्चों की मौत हो गई है ।साथ ही साथ प्रशासनिक जाँच भी पूरी हो चुकी है।परंतु मन बहलाने के लिए प्रशासन ने बच्चों की मौत की जिम्मेवारी बच्चों की माताओं पर डालकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।प्रेस के माध्यम से श्री मस्करा ने कहा कि सरिसवा नदी आज रक्सौल के लिए अभिशाप बन चुकी है । पीएम मोदी की नमामि गंगे का पैसा शायद बंदरबाट कर दिया गया है।माननीय जन जनप्रतिनिधियों का डॉक्टर होना उन माताओं के लिए अभिशाप से कम नहीं ।जिन्होंने अपने शासन काल में पवित्र नदी को नाला बना दिया।श्री मस्करा ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग ...
बाल और बंधुआ मजदूरी कानूनन अपराध है,मानव व्यापार पर रोक के लिए एकजुट हो:अखिलेश्वर

बाल और बंधुआ मजदूरी कानूनन अपराध है,मानव व्यापार पर रोक के लिए एकजुट हो:अखिलेश्वर

नगर परिक्रमा
रक्सौल ।(vor desk)। बाल और बंधुआ मजदूरी कानूनन अपराध है। अगर ये मजदूरी कराते कोई पकड़े जाते है तो वे दंड के भागी होंगे। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के वरीय अधिवक्ता अखिलेश्वर प्रसाद ने रविवार को बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और मानव व्यापार रोकथाम को लेकर प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर के तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनप्रतिनिधियों व कर्मियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार दुनिया का सबसे जघन्य अपराध में शामिल है।जो कानूनन जुर्म है।इसमे कड़ी सजा का प्रावधान है।लेकिन,खुली सीमा के रास्ते यह धंधा फल -फूल रहा है।इसका मूल कारण गरीबी और अशिक्षा है।उन्होंने कहा कि बाल और बंधुआ मजदूरी के साथ मानव व्यापार का रोकथाम जरूरी है। उन्होंने इसके लिए शहर के साथ - साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने ...
स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। "स्वच्छता ही सेवा है!" के मूलमंत्र के साथ भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के प्रांगण में स्वच्छता पखवाडा मनाया गया।इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर पोस्ट के कार्यवाहक प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कस्टम,क्वेरेण्टाइन , आईसीपी समेत विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी व कर्मियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।साथ ही प्रेरित किया कि सफाई को जीवन का अंग बनाना चाहिए,क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।स्वच्छ रह कर ही निरोग रहा जा सकता है।बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।मौके पर भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के कार्यवाहक प्रबंधक विशाल कुमार मिश्रा, कस्टम सुप्रिडेंट बी0 के0 मिश्रा, प्लांट क्वॉरेंटाइन शिवकुमार, बालमोरी के पियूष व एसएसबी सुरक्षा अधिकारी अभिरंजन कुमार आदि उपस...
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

रक्सौल आसपास
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मिल रही है बधाई रक्सौल।( vor desk )।एक तरफ जहां पूरे बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है ।उसी क्रम में आज बिहार प्रदेश कार्यालय से संगठन विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को मनोनीत किया गया। इसकी पुष्टि भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी व चनपटिया के विधायक प्रकाश राय ने करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल का नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा है। ज्ञात हो कि वरुण सिंह भारतीय जनता पार्टी के इस सांगठनिक जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का पद निर्वहन कर चुके हैं। और वह नरकटिया विधानसभा के बनकटवा मंडल के निवासी हैं।उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण लोकसभा ...
एडीआरएम एस आर मीणा ने किया रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार!

एडीआरएम एस आर मीणा ने किया रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम एस आर मीणा ने रविवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण किया।समस्तीपुर के अधिकारियों की एक टीम के साथ पहुचे एडीआरएम ने पूरे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में गंदगी बिखरे देख कर उन्होने स्थानीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। एडीआरएम श्री मीणा ने स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आइंदा यह शिकायत नही मिलनी चाहिए।एक ओर रेलवे स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है।दूसरी ओर गंदगी का आलम है।ऐसे नही चलेगा।लापरवाही पर कार्रवाई होगी।उन्होने रक्सौल स्टेशन के पार्सल घर, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, पूछताछ कार्यालय ,प्लेटफॉर्म आदि का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर बिजली के तार इधर उधर बिखरा देख उन्होने एसएसई राजेश कुमार राज को बिजली के तारो को अविलम्ब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।इसके बाद वे अधिकारी विश्रामालय पहुंचे, जहां पर गेट पर लग...
आदापुर में एसएसबी ने बरामद किया पिकअप वैन पर लदा तस्करी का प्याज,युवक धराया

आदापुर में एसएसबी ने बरामद किया पिकअप वैन पर लदा तस्करी का प्याज,युवक धराया

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )। एक ओर प्याज की महंगाई के कारण रसोई से प्याज गायब है।वहीं,तस्करी और कृत्रिम अभाव के जरिये कारोबारी खूब कमाई कर रहे हैं। इस सूचना एसएसबी जवानों ने रविवार को एक पिकअप वैन को नियंत्रण में लिया।जिसके जांच के क्रम में करीब 5 लाख मूल्य के तस्करी का 32 बोरा प्याज बरामद हुआ।एसएसबी ने प्याज सहित वाहन को भी जब्त कर लिया है। वहीं वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।उसकी पहचान मोतिहारी के मोफसील थाना अंतर्गत मलकौनिया गांव निवासी शिवपूजन महतो के पुत्र संदीप कुमार महतो के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी बेलदरवा मठ कैम्प प्रभारी सह निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि उक्त बरामदगी गुप्त सूचना पर लालाछापरा गावँ से की गई।यह प्याज तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा था। जब्त प्याज व पिकअप चाक सहित मोतिहारी कष्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।(रिपोर्ट:लव कुमार ) ...
नेपाल से तस्करी कर भारत मे लाई जा रही सात गाय को एसएसबी ने किया बरामद!

नेपाल से तस्करी कर भारत मे लाई जा रही सात गाय को एसएसबी ने किया बरामद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से तस्करी कर गाय को भारतीय सीमा में प्रवेश कराते वक्त एसएसबी ने सात गाय बरामद किया है।उक्त गाय आदापुर के इनरवा गांव के लरहा टोला से बरामद की गई है। एसएसबी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि उक्त गायों को स्थानीय थाना के माध्यम फाटक वाला को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!