Sunday, June 21

Author: VorDesk

सहकारिता कार्यक्रम को जन मानस तक पहुंचाये करें जनप्रतिनिधि:मुल्क नाथ

सहकारिता कार्यक्रम को जन मानस तक पहुंचाये करें जनप्रतिनिधि:मुल्क नाथ

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।जोकियारी पैक्स के नवनिर्वाचित yuकार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह जोकियारी में आयोजित हुआ। जिसमें शपथ ग्रहण करवाते हुए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुल्क नाथ त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और अध्यक्ष से सहकारिता के कार्यों को धरातल पर पहुंचाने का आह्वान किया।ताकि,जन मानस लाभान्वित हो।कृषकों को लाभ मिल सके। जोकियारी पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद ने उपस्थित जनसभा में सहकारिता के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का वादा किया। मौके पर उपस्थित पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों से उपस्थित जनसभा को अवगत कराते हुए कहा कि नए अध्यक्ष को और उनके पूरी टीम को हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। ताकि जोकियारी पंचायत की जनता सहकारिता से जुड़ी रहे। मौके पर सभी कार्यकारिणी के सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में पैक्स सदस्य, हरनाह...
बिहार वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा रक्सौल पीएचसी मे हेल्थ में आयोजित!

बिहार वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा रक्सौल पीएचसी मे हेल्थ में आयोजित!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल स्थित पीएचसी परिसर में बिहार वोलेंटियर हेल्थ एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को हेल्थ मेला आयोजित हुआ।मेला में स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए आवश्यक जानकारी,परहेज, खान पान व स्वच्छता के बारे में बताया गया।जबकि, किशोर किशोरी के अधिकार व उनकी समस्याओं के निदान व परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।वहीं, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के मसले पर भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा, विभीएचआर के जिला समन्यवक रेजिस रॉस ,अन्नू कुमार सिंह, मुकुंद कुमार, सुधीर कुमार ,रामसखी देबी, संगीता देवी ,पुष्पांजलि, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। ...
बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !

बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !

रक्सौल आसपास
31 दिसम्बर को नव वर्ष के स्वागत में आयोजित होगा कार्यक्रम,महिला पदाधिकारी होंगी सम्मानित! रक्सौल।( vor desk )।सीतामढ़ी में आयोजित हुए बिहार प्रादेशिक महिला मारवाड़ी सम्मेलन के 19 वें प्रांतीय अधिवेशन में सम्मेलन के रक्सौल शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है।वहीं, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड बीना गोयल को प्रदान किया गया है।साथ ही संकल्प पत्रिका सहयोग पुरस्कार भी रक्सौल शाखा को मिला है।इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल शाखा की सचिव सोनू काबरा ने बताया कि इस पुरस्कार ने हमारा मनोबल बढ़ाया है।सचिव सोनू काबरा समेत ज्योति शर्मा, शिखा रंजन ,अनुराधा शर्मा ,मीणा भरतीया आदि भी सीतामढ़ी अधिवेशन में उपस्थित थी। इधर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव सीताराम गोयल,भारत विकास परिषद के सचिव उमेश सिकरिया आदि ने एक बैठक के बाद महिला सम्मेलन को की रक्सौल शाखा की इस उप...
कैब व एनआरसी के समर्थन में रक्सौल में निकला जुलूस,नारा लगा-पीएम मोदी मत घबराना!

कैब व एनआरसी के समर्थन में रक्सौल में निकला जुलूस,नारा लगा-पीएम मोदी मत घबराना!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार के द्वारा लागू कैब तथा एनआरसी के समर्थन में एक विशाल जुलूस निकाला गया।शहर के राम जानकी मंदिर से निकल कर यह जुलूस नगर भ्रमण कर पुन:राम जानकी मंदिर में पहुच सभा में परिणित हो गया।समर्थन व शांति मार्च का नेतृत्व कर रहे सुरेश कुमार बाबा ने कहा कि देश मे अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है।जबकि,यह बिल राष्ट्रहित में है।उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले इस बिल से घबराए हुए हैं।।उन्हें वोट की चिंता है।इसीलिए वे तिकड़म कर रहे हैं।जिसे सफल नही होने दिया जाएगा।इस दौरान पीएम मोदी मत घबराना,हम तुम्हारे साथ हैं।भारत माता की जय।वंदेमातरम जैसे नारे खूब गूंजे।बिल का जम कर समर्थन किया गया।कुछ उत्साही युवक हाथ मे मशाल थामे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारा भी बुलंद कर रहे थे। इस इस मार्च में भरत प्रसाद गुप्ता ,व्हिप नेता डॉ0 सुशिल कुमार सिंह ,बबलू केशरीवाल, यु...
एनआरसी और सीएबी बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने रक्सौल में निकाला पैदल मार्च!

एनआरसी और सीएबी बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने रक्सौल में निकाला पैदल मार्च!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )। जन अधिकार पार्टी के द्वारा बुधवार को रक्सौल में जनाधिकार पार्टी के महिला प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष अनिला तिवारी के नेतृत्व में एन.आर.सी और सी.ए.बी बिल के विरुद्ध में पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।अनिला तिवारी ने कहा कि देश मे हिटलरशाही नही चलेगी।इसे लागू नही होने दिया जाएगा। इस क्रम में एन. आर . सी और सी.ए.बी बिल के विरोध में किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुस्तजाब आलम ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा इस मुल्क को केंद्र और राज्य सरकार हिन्दू और मुस्लिम को बाँटने कम कर रही है।हमेशा ये मुल्क सेकुलर रहा है और हमेशा रहेगा। मौके पर मंजू देवी , पूजा देवी, औषधि देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, सरस्वती देवी, हाफिज हसमुल्लाह साहब, मौलाना फुजूलहक़ साहब, नेक मोहम्मद साहब, रामजी राम, मो०काशिम, मनीर आलम, बासदेव राम, राजकरण रा...
इग्नू के जनवरी सत्र 2020 के लिए नामांकन शुरू,एससी -एसटी का नामांकन निःशुल्क!

इग्नू के जनवरी सत्र 2020 के लिए नामांकन शुरू,एससी -एसटी का नामांकन निःशुल्क!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के जनवरी 2020 सत्र के लिए सभी प्रोग्रामों के लिए ऑनलाइन नामांकन चल रहा है ।उक्त जानकारी इग्नू केसीटीसी कॉलेज स्टडी सेंटर के समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि बी ए के सभी विषयों में प्रतिष्ठा ,एम ए ,एम कॉम ,सहित पी जी डिप्लोमा प्रोग्राम ,डिप्लोमा प्रोग्राम, सर्टिफिकेट प्रोग्राम में नामांकन चल रहा है। उन्होंने बताया कि एस सी एवं एस टी छात्रों का नामांकन स्नातक प्रोग्राम, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट प्रोग्रामों में निःशुल्क नामांकन ऑन लाइन हो रहा है।उन्हें अपने संबंधित विषय की पुस्तकें निःशुल्क प्राप्त होगी और परीक्षा शुल्क भी नहीं लगेगा ।इस प्रकार स्नातक की डिग्री में उनका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा। सबसे बड़ी विशेषता है कि इग्नू की परीक्षाएँ रक्सौल के सी टी सी केंद्र पर ही हो रही ह...
राजद के पूर्व राज्य सभा सांसद मोतिउर्रहमान की पुण्यतिथि मनी,दी गई श्रद्धांजलि!

राजद के पूर्व राज्य सभा सांसद मोतिउर्रहमान की पुण्यतिथि मनी,दी गई श्रद्धांजलि!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk)। राजद के पूर्व महासचिव सह पूर्व राज्य सभा सांसद स्व0 मोतिउर्रह्मान की पुण्यतिथि शहर के लक्ष्मीपुर मे मनाई गई।पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें याद करते हुए श्र्द्धांजलि दी गई।मौके पर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि नेता तो बहुत हुए। लेकिन अभी तक रहमान साहब की जगह कोई नही ले सका।सचमुच वे हर दिल अजीज नेता थे।आमजनता से ले कर कार्यकर्ताओं तक की सुनने वाले नेता थे।मौके पर जाप नेता कृष्णा कुमार गुप्ता,जहीर अहमद,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म समेत रिजवान अंसारी,लड्डू आलम,राम निवास भारती, रामनारायण भारती, मंजय कुमार,डंकन महतो,म0 मुस्ताक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
इस्कॉन द्वारा रक्सौल में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन,भजनों पर झूमे श्रद्धालु!

इस्कॉन द्वारा रक्सौल में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन,भजनों पर झूमे श्रद्धालु!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )। शहर के रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार की सन्ध्या इस्कॉन पटना के द्वारा हरिनाम संकीर्तन " का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम 'हरे कृष्ण समिति'रक्सौल के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस मौके पर इस्कॉन( पटना) के प्रभारी धर्म बिहारी दास, श्री धाम दास, प्रेम प्रदीप दास, ब्रजेश दास, महामंत्र कीर्तन दास ,सत्यनारायण दास ने सुमुधुर श्री कृष्ण भजनावली व संकीर्तन से न केवल मंत्र मुग्ध कर दिया,बल्कि,श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक व सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त एवं इस्कॉन के आजीवन सदस्य प्रदीप भारती ने इस्कॉन पटना के संकीर्तन मंडली के सभी सदस्यों को तिलक लगाने के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस कार्यक्रम में जगदीश गुप्ता,पेंटर पन्नलाल प्रसाद ,रजनीश प्रियदर्शी, अजीत गुप्ता , दिनेश चन्द ,प्रेम साह, रामाशंकर प्रसाद , नारायण रू...
रक्सौल के अपर अनुमंडलाधिकारी बने सर्वेश कुमार,बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना!

रक्सौल के अपर अनुमंडलाधिकारी बने सर्वेश कुमार,बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना!

नगर परिक्रमा
वर्तमान में गोपालगंज के वरीय उप समाहर्ता के रूप में हैं पदस्थापित,शीघ्र करेंगे जॉइन रक्सौल।(vor desk )।विधि-व्यवस्था की समस्याएं एवं अन्य अनुमंडलस्तरीय प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार ने अपर अनुमंडल पदाधिकारियों का पद स्वीकृत करते हुए इस पर पदस्थापना भी कर दी है।इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के विभिन्न अनुमंडलों में पदस्थापना की अधिसूचना जारी की गई है।जिसके तहत रक्सौल में सर्वेश कुमार को अपर अनुमण्डल पदाधिकारी बनाया गया है।इससे पहले वे गोपालगंज में परिक्षयमान वरिष्ठ उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित थे। मिली जानकारी के मुताबिक,इस नीति के तहत सूबे में बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को ही अपर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के पुनर्गठन के बाद राज्य में अनुमंडलस्तर पर एसडीओ एवं डीसीएलआर के पदों पर ब...
एनआरसी व कैब के विरोध में राजद द्वारा 21 दिसम्बर को बिहार बन्द सफल बनाने के लिए बैठक

एनआरसी व कैब के विरोध में राजद द्वारा 21 दिसम्बर को बिहार बन्द सफल बनाने के लिए बैठक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। राजद के रक्सौल स्थित अनुमंडलीय कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।राजद के जिला महा सचिव सह रक्सौल विधान सभा 10 के विधान सभा प्रभारी राम एकबाल यादव की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में नागरिकता संसोधन विधेयक के विरोध में बिहार प्रदेश राजद द्वारा आहूत आगामी 21 दिसम्बर के बिहार बन्द को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के विरोध में आमजनता से सड़क पर उतरने का आह्वान किया गया।साथ ही नागरिकता संशोधन विधेयक बिल का जम कर विरोध किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि बन्दी को ले कर 20 दिसम्बर की सन्ध्या पांच बजे रक्सौल बाजार में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा।साथ ही व्यापारी बंधुओं से बाजार को बन्द रखने की अपील की जाएगी।यह कार्यक्रम अम्बेडकर चौक से बाटा चौक तक होगा।वहीं,21 दिसम्बर को इसी स्थल से बिहार बन्द के लिए राजद नेता कार्यक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!