रक्सौल समेत पूर्वी चंपारण में पैक्स चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में पैक्स चुनाव 2019 के प्रथम चरण का मतदान पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।
मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह के सात बजे शुरू हुआ।प्रथम चरण के तहत जिला के छह प्रखंडों के 72 पैक्सों के लिए मतदान सम्पन्न हुआ।
मतदान के लिए 268 मतदान केंद्र बनाये गये थे। 72 पैक्स के लिए 1,77,823 मतदाताओं में अनुमानित 60 प्रतिशत मत पड़ा है।
जिसमें पहले चरण में पकड़ीदयाल, आदापुर, छौड़ादानो, रक्सौल, रामगढ़वा और बनकटवा प्रखंड में हुआ।
रक्सौल प्रखण्ड में मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।खुद एसडीओ अमित कुमार मोनिटरिंग करते रहे।रक्सौल प्रखंड के 11 पैक्सों में 16 भवनो में बने कुल 47 बूथों पर यह चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
चुनाव के दौरान गाद बहुअरी पैक्स के बूथ संख्या 4 स्थित पैक्स गोदाम परसौना तपसी दाया...









