Sunday, June 21

Author: VorDesk

अब एसएसबी करेगी बॉर्डर पर कोरोना वायरस की जांच,मेडिकल टीम ने दिया प्रशिक्षण!

अब एसएसबी करेगी बॉर्डर पर कोरोना वायरस की जांच,मेडिकल टीम ने दिया प्रशिक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।स्वास्थ्य विभाग द्वारा एसएसबी जवानों को कोरोना वायरस के लक्षण,बचाव व एहतियात की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लोगों की जांच व जगरुक्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।इसी कड़ी में 47वीं बटालियन हेडक्वार्टर पनटोका( रक्सौल ) में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें रक्सौल पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर सह कोरोना वायरस मामले के नोडल ऑफिसर डॉ एसके सिंह ने जवानो को कोरोना प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के क्रम में बताया कि एक मीटर की दूरी से स्क्रिनिंग करना है।सपेक्टेड मरीज के मिलते ही उन्हें तुरन्त मास्क देना है। पीएचसी को सूचना देनी है।इसमे ट्रेवल हिस्ट्री व कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री कैसे पता करना है। एम्बुलेन्स से उन्हें अस्पताल कैसे भेजना है।इस बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।एसएसबी जवानों ने कोविड 19 के बारे में सवाल भी किए।उसके बारे में उन्हें बताया गया।मौके पर एसएसबी...
कोरोना वायरस को ले कर सीमा जागरण मंच द्वारा जांच शिविर,दवा वितरण!

कोरोना वायरस को ले कर सीमा जागरण मंच द्वारा जांच शिविर,दवा वितरण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर सीमा जागरण मंच द्वारा मंगलवार को भी कोरोना वायरस रोक थाम के उद्देश्य से जांच शिविर व निःशुल्क दवा वितरण किया। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी गई।वहीं,इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु होम्यो पैथी की दवा आर्सेनिक अल्ब 30 की खुराक खिलाई गई। शिविर में डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यह दवा कोरोना वायरस से बचाव में काफी कारगर है।इस दवा को तीन दिन सुबह में खाली पेट लेना है।फिर एक माह बाद दुबारा खुराक लेना है।मौके पर ध्रुव सर्राफ,अजय मस्करा,पेंटर पनालाल प्रसाद,जगदीश प्रसाद,रजनीश प्रियदर्शी,ओम ठाकुर,राहुल कुमार,सीता राम गोयल,दीपक शर्मा,प्रशांत कुमार,सूरज कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। ...
सीएए के प्रति जागरूक करने के लिए रक्सौल में ‘समर्थन यात्रा’ 23 दिसम्बर को!

सीएए के प्रति जागरूक करने के लिए रक्सौल में ‘समर्थन यात्रा’ 23 दिसम्बर को!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )। भारत सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूकता फैलाने एवं इस कानून के विरोध के नाम पर देश भर में हो रही हिंसा एवं राजनीतिक षड़यंत्र के खिलाफ कल सोमवार(23 दिसंबर) को दोपहर में रामजानकी मंदिर प्रांगण, रक्सौल बाजार से "समर्थन यात्रा" निकाली जाएगी जो नगर का परिभ्रमण करेगी। इस बात की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार ने बताया कि पूरे देश में सीएए के विरोध के नाम पर एक वर्ग विशेष को भ्रमित कर हिंसा व अराजकता का माहौल बना दिया गया है जो बेहद चिंतन का विषय है। इस परिस्थिति में देश के अखंडता व संविधान के सुरक्षा हेतु एबीभीपी पहल करके सर्वत्र देश में रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक कर भयमुक्त माहौल बनाने हेतु प्रयासरत है। इसी संदर्भ में इस कानून के समर्थन में जागरुकता हेतु यह समर्थन यात्रा आयोजित हो रह...
ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल,एम्बुलेंस में घण्टो तपडता रहा!

ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल,एम्बुलेंस में घण्टो तपडता रहा!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )।एक मालवाहक ट्रक की ठोकर से एक साइकल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।उसकी हालत काफी गम्भीर बनी हुई है।रक्तस्राव हो रहा था,लेकिन,घायल युवक के परिजन इलाज के लिए परेशान थे।उनका कहना था कि पहले इलाज कराया जाए।तब केश मुकदमा हो।क्योंकि,जान ही नही रहेगी,तो केश कर के हम क्या कर लेंगे।इसको ले कर रक्सौल थाना में हुजूम लग गया।लोग मांग करने लगे कि इलाज की मुक्कमल व्यवस्था हो।फिर किसी तरह मानवीय आधार पर चंदा कर के इलाज की पहल हो सकी।कुछ पुलिस वालों ने भी चंदे दिए।इस बीच घायल युवक की पत्नी पूनम देवी रो रो कर बेहाल रही।घण्टो घायल एम्बुलेंस में तड़पता रहा। बता दे कि रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर से आइसीपी जानेवाली सड़क पर हवाईअड्डा के समीप मालवाहक ट्रक की चपेट में आ जाने से उक्त साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए शहर के डंकन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर ...
प्रोपर्टी डीलर नरेश अग्रवाल की दरभंगा के हायाघाट रेल ट्रैक पर मिली लाश, अटकलें तेज

प्रोपर्टी डीलर नरेश अग्रवाल की दरभंगा के हायाघाट रेल ट्रैक पर मिली लाश, अटकलें तेज

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )।सीमावर्ती शहर रक्सौल के आकर्षण गली स्थित आधुनिक ड्रेसेज प्रतिष्ठान के संचालक हनुमान अग्रवाल के अनुज नरेश अग्रवाल के मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। सोमवार के अहले सुबह इस चर्चा के सरेआम होते ही अटकलें तेज हो गई कि आखिर मामला क्या है।बताया गया है कि मृतक नरेश अग्रवाल प्रोपर्टी डीलिंग के कारोबार से भी जुड़े थे।अचानक उनके मौत की खबर के बाद अटकलों का बाजार गर्म है।इस बाबत हनुमान अग्रवाल ने बताया कि एक दिन पूर्व यानी 22 दिसंबर को करीब साढ़े बजे सुबह दिनचर्या के तहत नरेश घर से मंदिर के लिए निकले थे।उसी के बाद से वे लापता थे। जब काफी देर हुआ और वे घर नहीं लौटे तो रविवार को ही सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल पर कॉल किया गया। उनका मोबाइल बंद पाया गया ।तभी से परिजन परेशान हो गए।परिवार के लोगों ने यह समझा कि कही मोबाइल डिस्चार्ज हो गया होगा। या बीरगंज चले गए होंगे। लेकिन,रात तक...
शिक्षक -साहित्यकार गगन देव सिंह को सम्भावना संस्था के द्वारा दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि!

शिक्षक -साहित्यकार गगन देव सिंह को सम्भावना संस्था के द्वारा दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि!

नगर परिक्रमा
पिछले 18 दिसम्बर को अहमदाबाद में हो गया था निधन,आत्मा शांति के लिए हुआ शांति पाठ रक्सौल।(vor desk)। शहर के फूलचंद्र साह मध्य विद्यालय व आर्य कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रहे प्रख्यात शिक्षक, साहित्यकार एवं संभावना के संरक्षक गगनदेव सिंह का विगत 18 दिसम्बर को हैदराबाद में दत्तक पुत्री के यहां इलाज के क्रम में हो गया । इस खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच शहर के श्री रामजानकी मंदिर विवाह भवन परिसर में सोमवार को साहित्यिक व समाजिक संस्था संभावना द्वारा स्व. सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया।साथ ही शांति पाठ भी हुआ।इस मौके पर संभावना अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त ने उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए भाव भीनी श्र्द्धांजलि अर्पित की।जय कुमार अजेय ने उनके साहित्यिक ...
झारखण्ड की ऐतिहासिक जीत पर रक्सौल युवा कांग्रेस एवं युवा राजद ने मनाया जश्न!

झारखण्ड की ऐतिहासिक जीत पर रक्सौल युवा कांग्रेस एवं युवा राजद ने मनाया जश्न!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )। सोमवार को शहर के कौङिहार चौक स्थित चौधरी चरण सिंह गोलम्बर चौराहे पर रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो0 अखिलेश दयाल के नेतृत्व में आतिशबाजी और लोगो को मिठाईयाँ खिलाकर झारखंड की ऐतिहासिक जीत पर बधाईयाँ दी गई ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि झारखंड की जनता ने महागठबंधन को अपना ऐतिहासिक जनमत देकर तानाशाही भाजपा सरकार को यह संदेश देने का कार्य किया है कि देश आपसी भाईचारे और आपसी सौहार्द से चलती है न कि हिन्दू मुस्लिम में गहरी खाई पैदा करने से।यह देश विश्व को ज्ञान देने का शांतिदूत रहा है जिसे वर्तमान भाजपा की सरकार की ओछी राजनीति के कारण हिन्दू मुस्लिम हो रहा है। अब देश की जनता भाजपा की गंदी राजनीति समझ चुकी है। भाजपा को महंगाई, महिला सुरक्षा, आर्थिक मंदी, भर्ष्टाचार पर अपना एजेंडा लाना होगा ।यह देश गांधी के विच...
सीएए के समर्थन में ‘समर्थन यात्रा’, तिरंगा व भगवा थामे हजारों लोगों ने कहा-हम हैं साथ !

सीएए के समर्थन में ‘समर्थन यात्रा’, तिरंगा व भगवा थामे हजारों लोगों ने कहा-हम हैं साथ !

रक्सौल आसपास
रक्सौल की सड़को पर गुंजा वंदेमातरम व भारत माता की जय,युवाओं ने दिया खुल कर समर्थन! रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वधान में सोमवार को रक्सौल नगर में भारत सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन व प्रचार प्रसार हेतु 'समर्थन यात्रा' का आयोजन किया गया।तिरंगा व केसरिया ध्वज के साथ बड़ी संख्या में युवा भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे के साथ समर्थन यात्रा में सहभागी हुए।इस दौरान दिल दिया है,जान भी देंगे जैसे गीत गूंज रहे थे।यात्रा में बागडोर थामे सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल कह रहे थे कि सीएए देश जोडने के लिए है।लेकिन,देश तोड़ने वाले इस पर सियासी रोटी सेंक रहे हैं।नुक्कड़ सभाओं में श्री अग्रवाल व एबीभीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य प्रो0 पंकज कुमार द्वारा बताया जा रहा था कि पूरे भारतवर्ष में इस कानून के विरोध...
रक्सौल युवा राजद संगठन हुआ भंग ,झारखण्ड मे महागठबंधन के जीत पर मना जश्न !

रक्सौल युवा राजद संगठन हुआ भंग ,झारखण्ड मे महागठबंधन के जीत पर मना जश्न !

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )। युवा राष्ट्रीय जनता दल के बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ।जिसकी अध्यक्षता युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम ने किया। बैठक में युवा राजद के कार्यकलाप की समीक्षा की गई और झारखंड मे महागठबंधन के जीत पर हर्ष ब्यक्त किया गया।इस दौरान पार्टी के अंदर कुछ लोगों द्वारा गुटबाजी को बढ़ावा देने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसकी निंदा की गई।वहीं,कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता पर भी चर्चा करते हुए संगठन के पुनर्गठन पर जोर दिया गया । जिसको ले कर यह निर्णय लिया गया कि संगठन मे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह दिया जाए ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुराने कमिटी को भंग कर दिया जाए।इस पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष हामिद रज़ा के निर्देश मिलने के बाद पुराने कमिटी को भंग कर दिया गया है ।घोषणा की गई कि नई कमिटी का गठन शीघ्र किया जाएगा। मौके पर फखरुद्दीन आलम (प...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!