अबकी बार झारखंड में बनेगी महागठबंधन सरकार,भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: रामबाबू
रक्सौल।(vor desk )।झारखण्ड की जीत पूरे देशवासियों की जीत है और इस जीत से उन लोगों के मुँह पे तमांचा है जिन्होंने देश को तोड़ने तथा हिन्दू मुस्लिम एकता को बांटने की कोशिश की है। इसलिए इस बार झारखण्ड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उक्त बातें कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने झारखण्ड चुनाव में जीत पर जश्न मनाने के उपरांत कही। साथ ही श्री यादव ने कहा कि आज झारखण्ड की जनता ने कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट जनादेश देकर ये साबित कर दिया है कि हम देश को तोड़ने वाली ताकतों के विरुद्ध हैं। वहीं,राजद नेता रवि मस्करा ने कहा कि बीजेपी का स्वर्णिम काल अब खत्म हो चला है। पूरे देश से बीजेपी को जनता नकार रही है ।हाल में ही महाराष्ट्र में भी जनता ने बीजेपी को गद्दी से उतारा है।अब भी बीजेपी के लोग संभल जावे।सिर्फ देश को तोड़कर, हिन्दू मुस्लिम कर, संविधान से खिलवाड़ करके जनता का दिल नहीं जीता जा सकता।वहीं,रालो...







