Monday, June 22

Author: VorDesk

निर्भया के रेपिस्टों को फांसी पर बोली आधी आबादी:न्याय की जीत हुई,लेकिन, कानून में सुधार हो!

निर्भया के रेपिस्टों को फांसी पर बोली आधी आबादी:न्याय की जीत हुई,लेकिन, कानून में सुधार हो!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।करीब 7 साल से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया को आज इंसाफ मिल गया। निर्भया के दोषियों को शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने को हर कोई ऐतिहासिक व न्याय की जीत बता रहा है। वहीं अपनी बेटी के लिए इंसाफ मिलने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि हमारी बेटी अब जिंदा नहीं है और लौटेगी नहीं।आधी आबादी ने इस मसले पर खुल कर कहा कि एक मां के साहस ने बेटी को इंसाफ दिलाया।न्याय की जीत हुई।आइए जानते हैं किसने फांसी पर क्या प्रतिक्रिया दी: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष वीणा गोयल ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, निर्भया को 7 साल बाद न्याय मिला। उसकी आत्मा को जरूर आज शांति मिली होगी। देश ने रेपिस्टों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर किसी ने यह अपराध किया तो उसे फांसी दी जाएगी। वहीं,अखिल...
कोरोना को ले कर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने रक्सौल में बांटा मास्क व साबुन!

कोरोना को ले कर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने रक्सौल में बांटा मास्क व साबुन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस संक्रमण को के ले कर जहाँ सीमा पर कड़ी जांच व एहतियात बरता जा रहा है,वहीं,इस मामले में सामाजिक संगठन जागरूक करते नजर आ रहे हैं।इस बार महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया और ऐसे लोगों को मास्क व साबुन आदि बांटे जो कम पढ़े लिखे या इसे खरीद करने में अक्षम हैं। इस कड़ी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों ने जागरूकता लोगों के बीच सलाह सुझाव देने के साथ साथ सैकड़ो लोगों में मास्क व साबुन को वितरण किया। इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष विणा गोयल व सचिव सोनू काबरा ने बताया कि यह हमारा दायित्व है कि लोगों को जागरूक करें।क्योंकि,रिक्शा, ई रिक्शा व फल-सब्जी बेचने वाले भीड़ भाड़ में रहने व तरह तरह के लोगों के सम्पर्क में रहते हैं।ऐसे में उन्हें जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी यह प्रतिज्ञा करें कि प्रधानमंत्र...
बिहार भाजपा कमिटी का विस्तार:डॉ0 प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा बने शिक्षक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक!

बिहार भाजपा कमिटी का विस्तार:डॉ0 प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा बने शिक्षक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने रक्सौल के भाजपा नेता , पर्यावरणविद एवं सांसद प्रतिनिधि प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा को शिक्षक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। उक्त जानकारी डॉ0 जायसवाल ने अपनी प्रदेश कमिटी की घोषणा के द्वारा दी है। प्रो0 सिन्हा शिक्षक नेता के साथ बिहार विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता रहे हैं। इस बाबत भाजपा के रक्सौल जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने कहा कि प्रो0 सिन्हा को प्रदेश की जिम्मेवारी मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज तक रक्सौल के किसी कार्यकर्ता को पहली बार बिहार प्रदेश स्तर पर जिम्मेवारी दी गई है।भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने प्रदेश अध्यक्ष को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा है कि प्रो0 सिन्हा इस क्षेत्र में एक उदाहरण पेश करेंगे। डॉ सिन्हा को बधाई देने वालों में संगठन जिला रक्सौल के जिला अ...
कोरोना के कहर से रक्सौल को बचाने की मुहिम में जुटे व्यवसायी,चला रहे जागरूकता अभियान!

कोरोना के कहर से रक्सौल को बचाने की मुहिम में जुटे व्यवसायी,चला रहे जागरूकता अभियान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोरोना वायरस को ले कर व्यवसाय हुआ प्रभावित,नेपाल पर निर्भर है रक्सौल बाजार का व्यवसाय नेपाली ग्राहकों की कमी से बाजार में सन्नाटा,नेपाल में भी सिनेमा,पार्क आदि 30 अप्रैल तक बन्द रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के प्रवेश द्वार यानी 'गेटवे ऑफ नेपाल' के रूप में मशहूर रक्सौल में कोरोना वायरस संक्रमण के भय से नेपाली ग्राहकों की आवक कम हो गई है।बाजार में सन्नाटा व्यापारियों को परेशान कर रहा है।वहीं,सीमा पर काफी सतर्कता बरती जा रही है।लगातार अधिकारियों के दौरे हो रहे हैं। इस बीच,रक्सौल बाजार व यहां के व्यवसायी इससे प्रभावित न हों,इसको ले कर व्यापारिक संगठनो तथा प्रमुख सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से जन जागरूकत मुहिम शुरू किया है।जिसके तहत शहर के व्यापारियो व सेल्स मैन को जागरूक किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ,सम्भावना संस्था के सह अध्यक...
ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में कुर्सियां रह गई खाली,एसडीओ अमित दिखे सख्त!

ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में कुर्सियां रह गई खाली,एसडीओ अमित दिखे सख्त!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
एसडीओ अमित ने कहा :कोरोना को ले कर मदद को तैयार रहें प्राइवेट हॉस्पिटल व डॉक्टर! रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस को महामारी घोषित किये जाने के बाद रक्सौल बॉर्डर पर सतर्कता व जांच में तेजी आई है।तो,प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इस रोग को तीसरे स्टेज में पहुचने से रोकने के लिए गुरुवार को रक्सौल एसडीओ अमित कुमार ने ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के रक्सौल शाखा से जुड़े चिकित्सको के साथ एक बैठक की। बीडीओ कुमार प्रशांत, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा की मौजुदगी में आने वाले समय मे आपातकालीन हालत से निपटने को ले कर चर्चा हुई।साथ ही चिकित्सको से सहयोग मांगा गया कि वे राष्ट्र हित मे अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस क्रम में रक्सौल के प्राइवेट हॉस्पिटल,नर्सिंग होम,क्लिनिक से जन जागरूकता फैलाने,सन्दिग्ध मरीज...
पीएम मोदी ने किया देश को सम्बोधित:22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’का एलान करते हुए मांगा जन समर्थन!

पीएम मोदी ने किया देश को सम्बोधित:22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’का एलान करते हुए मांगा जन समर्थन!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली।(vor desk )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है. इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है - ‘संकल्प’ और ‘संयम’ पर ध्यान दें लोग: पीएम ने आगे कहा कि जिन देशों में ज्यादा असर है, वहां शुरुआती कुछ दिनों के बाद अचानक बीमारी का विस्फोट हुआ. संक्रमित लोगों की संख्या अचानक बढ़ी. बड़े-बड़े और विकसित देशों में महामारी का बड़ा असर है. भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा, ये मानना गलत है. इसलिए इसका मुकाबला करने के लिए दो चीजें करनी होंगी. पहला- 'संकल्प' और दूसरा - 'संयम'. -पीएम मोदी ने बुजुर्गों को सलाह देते हुए कहा कि:- “60-65 से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्ग आने वाले कुछ सप्ताह तक घर से बाहर न निकलें. पहले जब युद्ध की स्थिति होती थी तो ग...
कोरोना वायरस को ले कर बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने चलाया जन जागरूकता अभियान

कोरोना वायरस को ले कर बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने चलाया जन जागरूकता अभियान

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले रक्सौल स्थित ब्लॉक कैम्पस में हड़ताली शिक्षकों ने कोरोना वाइरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें दवा का वितरण एवं साबुन वितरण के साथ साथ टिसू पेपर का भी वितरण किया गया। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि हम सभी शिक्षक 17 फरवरी से आन्दोलन पर है लेकिन कोरोना वाइरस से बचाव हेतु हम जन जन तक जाएंगे और समाज के लोगों को बचाव के लिए जागरूक करेंगे। मौके पर डाक्टर गौतम कुमार ने कहा कि जो दवा वितरण किया जा रहा है। यह दवा आर्सेनिक अल्ब है।जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है ।बताया गया कि इस शिविर में रोग से कैसे बचें तथा लोगों को कैसे बचाएं इसकी विस्तार से चर्चा की की गई। मौके पर संतोष कुमार कुशवाहा नूरैन आलम, महेश कुमार अनील श्रीवास्तव, रामबाबू पासवान, अजय कुमार, बन बहादुर यादव, सोनू कुमार, अनील मिश्रा, हासीम अंसारी...
सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अहमद ने किया रक्सौल बॉर्डर पर मेडिकल टीम का निरीक्षण!

सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अहमद ने किया रक्सौल बॉर्डर पर मेडिकल टीम का निरीक्षण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
इंडो नेपाल बॉर्डर पर कोरोना वायरस रोकथाम को ले कर हुई बैठक,गहन जांच पर बल रक्सौल।(vor desk )।।कोरोना वायरस के रोक थाम को ले कर पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अहमद ने रक्सौल बॉर्डर के आईसीपी व इमिग्रेशन कार्यालय पर तैनात मेडिकल टीम का औचक निरीक्षण किया।वहीं,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बैठक की।उन्होंने इस दौरान निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रक्सौल आईसीपी गेट व इमिग्रेशन ऑफिस में तैनात मेडिकल टीम के स्क्रिनिग व इंफ्रारेड थर्मा मीटर से जांच का अवलोकन किया।आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान मेडिकल टीम जांच करती मिली,जिस पर सिविल सर्जन ने उन्हें हर हमेशा मुस्तैद रहने को कहा। इस क्रम में उन्होंने नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार के साथ एक बैठक की भी।जिसमे इस मामले को ले कर गम्भीर चर्चा हुई। उपरांत,पीएचसी सभाग...
कोरोना वायरस रोक थाम के लिए न्यू भारतीय युवा संगठन द्वारा जन जागरूकता अभियान!

कोरोना वायरस रोक थाम के लिए न्यू भारतीय युवा संगठन द्वारा जन जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।न्यू भारतीय युवा संगठन के द्वारा रक्सौल प्रखण्ड स्थित हरनाही पंचायत के आस पास के गांव में कोरोनो वायरस को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान सह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।साथ ही ज़रूरत मंद लोगो के बीच मुफ़्त में दवा का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि इस वायरस से बचने का एक मात्र उपाय जन जागरूकता ही है। इससे निमयित रुप से बचाव करना तथा सर्दी खांसी, ज़ुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेना अनिवार्य है। साथ ही कोरोनो वायरस से निबटने में समाज के तमाम वर्ग के लोगो को मिलकर एक साथ काम करना होगा,तभी इससे निजात पाया जा सकता हैं। मौके पर प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी कुमार प्रशांत,जिला पार्षद 01 के इंद्रासन कुमार, प्रयास संस्था की आरती कुमारी, राज गुप्ता, चाइल्ड लाइन,रंजन मिश्रा, किरन कुमारी ओरल चिकित्सक डॉक्टर भावना चौहान,...
9 लाख 99 हजार प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ दो भारतीय नागरिक नेपाल में गिरफ्तार !

9 लाख 99 हजार प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ दो भारतीय नागरिक नेपाल में गिरफ्तार !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के मकवानपुर के रातोमाटी चेक पोस्ट पर अवैध व प्रतिबन्धित भारतीय रुपैया सहित दो भारतीय नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, जांच के क्रम में 9 लाख 99 हजार रुपैया के साथ एक बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया।जिसकी पहचान भारत के बैरातपुर के 31 बर्षीय विजय चौधरी व भारत के नहेटी के 38 बर्षीय शंकर सरकार को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेटौंडा उपमहानगरपालिका के रातोमाटी स्थित पुलिस चौकी कार्यालय के पास जांच के क्रम में बीरगंज की ओर जा रहे डब्लु बी 23 ई 2333 नम्बर के भारतीय बोलेरो को रोका गया। जाँच के क्रम में बलेरो से अवैध भारतीय रुपैया बरामद हुआ।जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।इसकी पुष्टि करते हुए एसपी सुशिलसिंह राठौर ने बुधवार को बताया कि बरामद रुपये में 2 सौ,पांच सौ,2 हजार रुपये का नोट बरामद हुआ।जो नेपाल में प्रतिबन्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!