Monday, June 22

Author: VorDesk

कोरोना को ले कर सीएए,एनआरसी के विरोध में  66 दिनों से चल रहा रक्सौल का धरना स्थगित!

कोरोना को ले कर सीएए,एनआरसी के विरोध में 66 दिनों से चल रहा रक्सौल का धरना स्थगित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और इसको ले कर बिहार सरकार के लॉकडाउन के कारण शहर के लक्ष्मीपुर में पिछले 66 दिनों से जारी धरना 23 मार्च को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व प्रमुख महम्मद असलम के नेतृत्व में आयोजित बैठक के बाद जमायते उलेमा हिन्द,मूल निवासी मोर्चा के सदस्यों के साथ साथ साथ आम जनता के सहूलियत एवं सुरक्षा के मद्देनजर यह धरना स्थगित किया गया।बता दे कि सीएए,एनआरसी व एनपीआर को खत्म करने की मांग को ले कर यह धरना जारी था। बताया गया कि यह धरना फिलहाल,आगामी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया। इस बाबत राजद नेता रवि मस्करा ने प्रेस को बताया कि लगातार कोरोना की खतरनाक स्थिति को देखते हुए कमिटी के प्रमुख मो0 असलम ने तत्परता दिखाई एवं सर्व सम्मति से इस आंदोलन को 31 मार्च तक टालने का निश्चय किया। बताया कि हमारा उद्देश्य शांतिप्रिय एवं संवैधानिक तरीके से अपनी ब...
कोरोना संक्रमण रोकने को ले कर भारत की तर्ज पर नेपाल में भी 24 मार्च से “लॉक डाउन”!

कोरोना संक्रमण रोकने को ले कर भारत की तर्ज पर नेपाल में भी 24 मार्च से “लॉक डाउन”!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत के तर्ज पर नेपाल सरकार ने भी 'लॉक डाउन' लागू कर दिया है।उप प्रधानमंत्री सह रक्षा मंत्री ईश्वर चन्द्र पोखरेल के नेतृत्व में सोमवार को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।बिहार सीमावर्ती बीरगंज समेत पर्सा , बारा रौतहट जिला के साथ ही देश के सभी जिलों में लॉक डाउन की घोषणा की गई है। बताया गया है कि 24 मार्च के सुबह 6 बजे से यह प्रभावी हो जाएगा।जो 31 मार्च तक लागु रहेगा। निर्देश दिया गया है कि लॉक डाउन में किसी को भी घर से नही निकलना है।एयरपोर्ट बस स्टैंड भी बन्द रहेंगे। वहीं, खाद्यान्न ,दूध ,दवा आदि जैसे आवश्यक व आपातकालीन सेवा को छोड़ कर सभी दुकानें व कार्यालय पूर्णतः बन्द रहेंगे। बताया गया है कि सुरक्षा निकाय को छोड़ कर देश के घरेलू व अन्तराष्ट्रीय हवाई उड़ान तथा सार्वजनिक व निजी वाहन व बस सेवा को रद्द कर दिया ...
रक्सौल में ‘लॉक डाउन’ बे -असर,रक्सौल प्रशासन ने घूम घूम कर दी चेतावनी ,होगी कार्रवाई!

रक्सौल में ‘लॉक डाउन’ बे -असर,रक्सौल प्रशासन ने घूम घूम कर दी चेतावनी ,होगी कार्रवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर 'लॉक डाउन' प्रभावी हो गया है।उधर,नेपाल सरकार ने भी बॉर्डर को सील कर दिया है।इस बीच,रक्सौल प्रशासन ने बाजार में घूम घूम कर लोगों को जागरूक किया कि निर्देश के तहत आवश्यक व आपातकालीन सेवा को छोड़ कर सभी दुकानें बन्द रखें।इस क्रम में चेतावनी दी गई कि यदि दुकानें खुलीं पाई गईं तो कार्रवाई होगी।प्रशासन ने खुली दुकानो की तस्वीरे भी खिंचाई।डांट भी पिलाई। बावजूद,जागरूकता के आभाव में बिहार सरकार का लॉक डाउन बे असर दिखा।सड़क पर लोग घूमते दिखे।वाहनों का परिचालन जारी रहा।जबकि, दंडाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह व बीडीओ कुमार प्रशांत खुद माइकिंग करते रहे। इधर,नेपाल से हजारों की संख्या में भारतीय लोग रक्सौल पहुचे।काठमांडू तक से पहुचे लोगों यहां मुसीबत में दिखे।क्योंकि,बस,ट्रेन बन्द रहे।रक्सौल स्टेशन को भी 'लॉक डाउन' कर दिया गया है।उन्हें पैदल ...
लक्ष्मीपुर में 64वें दिन भी जारी रहा धरना,नारा लगा-गो सीएए,गो एनपीआर,गो एनआरसी, गो कोरोना!

लक्ष्मीपुर में 64वें दिन भी जारी रहा धरना,नारा लगा-गो सीएए,गो एनपीआर,गो एनआरसी, गो कोरोना!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल के लक्ष्मीपुर में लगातार 64वें दिन भी सीएए ,एनआरसी,एनआरपी के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहा । अध्यक्षता आदापुर के पूर्व प्रमुख मोहम्मद असलम ने की।उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मानवता की लड़ाई है। कोरोना भी इंसानियत का कातिल है।मोदी सरकार का काला कानून भी मानवता के खिलाफ़ है।उन्होंने कहा कि हमें अपनी हिफाजत करनी है और पूरी इंसानियत की लिए भी दुवाएं करनी हैं। यही इस्लाम का दर्श है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर 22 मार्च को हम मानवता के लिए धरना पर हैं।साथ ही कोरोना जैसी माहामारी से इंसानियत की हिफाजत के लिए अल्लाह से दुवा करते हैं।खुदा हिंदुस्तान को हर बला से महफूज रखे। हम संकल्पित हैं कि सरकार जब तक यह काला कानून वापस नही लेती है। तब तक यह जनआंदोलन जारी रहेगा। इधर,शाम में थाली और ताली बजाते समय नारा लगाया गया-गो एनआरसी,गो सीएए, गो एनपीआर व गो कोर...
बिहार में ‘लॉक डाउन’ के दौरान ये रहेगा चालू, ये सेवाएं रहेंगी बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट!

बिहार में ‘लॉक डाउन’ के दौरान ये रहेगा चालू, ये सेवाएं रहेंगी बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
* पटना।( vor desk )। बिहार में कोरोना को लेकर जिला से लेकर अनुमंडल, ब्लॉक तक लॉक डाउन कर दिया गया है. रक्सौल अनुमंडल भी लॉक डाउन रहेगा. लेकिन इस दौरान बिहार के लोगों के बीच कई तरह की भ्रम की स्थिति हुई है कि आखिर लॉक डाउन के दौरान क्या होगा. इस स्थिति को स्पष्ट किया जा रहा है. *ये रहेगा बंद: लॉक डाउन के दौरान निजी प्रतिष्ठान, निजी ऑफिस, सरकारी ऑफिस, सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है. इन विभाग में काम करने वाले लोग ऑफिस नहीं आएंगे. *ये रहेगी खुली : बिहार में लॉक डाउन के दौरान जरूरी सेवा जारी रहेगी. किराना दुकान, मेडिकल दुकान, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, डेयरी, डेयरी से संबंधित संस्थान, पेट्रोल पंप, सीएनजी, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, अखबार का ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थान खुला रहेगा. इन संस्थानों में चलने वाले वाहनों को रोका नहीं जाएगा. फल सब्जियों की दुकानें खुली ...
पटना पीएमसी में मिले कोरोना संदिग्ध मरीज नेपाल के बीरगंज के,रक्सौल बॉर्डर पर हड़कंम्प!

पटना पीएमसी में मिले कोरोना संदिग्ध मरीज नेपाल के बीरगंज के,रक्सौल बॉर्डर पर हड़कंम्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
पारिवारिक सूत्रों का दावा,पटना पीएमसीएच द्वारा रविवार की सन्ध्या जारी रिपोर्ट निगेटिव रक्सौल से एक सन्दिग्ध मरीज जांच के लिए मोतिहारी रेफर,दो महिलाएं सेल्फ क्वरेंण्टाइन में! रक्सौल।( vor desk )।पटना पीएमसीएच में कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति की पहचान हुई है।कोविड 19 के सन्दिग्ध मरीज शिव कुमार रूंगटा (52 वर्ष )का इलाज जारी है। बताया गया है कि मीडिया में रक्सौल निवासी बताने के बाद हड़कंम्प मच गया।बाद में यह साफ हो गया कि वे रक्सौल नही बल्कि,नेपाल के बीरगंज के निवासी हैं।सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम व प्रशासन ने भी इसकी जांच की। इधर,मिली जानकारी के मुताबिक,शिव कुमार रूंगटा नेपाल के बीरगंज के प्रमुख व्यवसायी हैं।उनकी तीन साल पहले किडनी ट्रान्सप्लेंट हुई थी।इसी के बाद वे अक्सर दिल्ली ही रह रहे थे।वहाँ इलाज चल रहा था। बताया गया कि,पिछले 4 मार...
‘जनता कर्फ्यू’ करेगा कोरोना वायरस का ‘चेन ब्रेक’,पीएम की अपील पर जनता साथ: अमित

‘जनता कर्फ्यू’ करेगा कोरोना वायरस का ‘चेन ब्रेक’,पीएम की अपील पर जनता साथ: अमित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
एसडीओ अमित व डीएसपी संजय झा ने किया बॉर्डर का निरीक्षण,लोगों को किया जागरूक नेपाल से आने वाले नागरिकों को रक्सौल बॉर्डर पर रोका गया,नेपाल प्रशासन ने भी किया सहयोग रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जारी जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर नागरिक सजग दिखे।जनता कर्फ्यू को व्यापक जन समर्थन मिला। रक्सौल में बाजार व आवाजाही बन्द रही।अनुमंडल के छौड़ादानों ,आदापुर व रामगढ़वा के बाजार बंद रहे।लोग घरों में रहे। इधर,बॉर्डर पर एसएसबी मुस्तैद रही। एसडीओ अमीत कुमार व डीएसपी संजय झा खुद कोरोना वायरस मेडिकल टीम व सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने बॉर्डर का निरीक्षण किया।नेपाली प्रशासन के साथ बैठक भी की।लोगों को जागरूक भी किया। इस क्रम में बॉर्डर पर उन्होंने घण्टों कैम्प किया।इस क्रम में सुरक्षाकर्मी नेपाल से आने जाने वाले लोगों को रोकते रह...
जनता कर्फ्यू’ को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर अभूतपूर्व बन्दी,घरों में कैद हुए नागरिक!

जनता कर्फ्यू’ को ले कर रक्सौल बॉर्डर पर अभूतपूर्व बन्दी,घरों में कैद हुए नागरिक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।चीन से उत्पन्न 'कोरोना वायरस' से लड़ाई में भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के नागरिक चौकस दिखे।पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने में उनकी ततपरता व प्रतिबद्धता अभूतपूर्व रही।इसीलिए ,राजनीतिक अपील के बाद भी बन्दी को धत्ता बताने वाले रक्सौलवासी 'जन कर्फ्यू' में घरों में कैद हो गए।दुकानो को बन्द रखा।सड़को पर निकलने से भी परहेज किया।कुल मिला कर यह अभूतपूर्व स्थिति रही।रक्सौल की जनता ने जन कर्फ्यू को सफल बनाया। सुबह पौने सात बजे से पहले लोगों ने अख़बार खरीद ली।दूध खरीद लिए।उसके बाद यह सेवा दुकाने भी बन्द हो गईं।दवा दुकान को छोड़ कर दोपहर तक एक भी दुकानें नही खुलीं।इक्का दुक्का लोग व वाहनों को छोड़ दें,तो सभी सड़के सुन सान रहीं। रेलवे स्टेशन पर भी अभूतपूर्व नजारा रहा।स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनें बन्द हैं।यात्री नजर नही आ रहे।यह म...
कोरोना वायरस से बचाव हेतु टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चलाया जागरूकता अभियान!

कोरोना वायरस से बचाव हेतु टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने चलाया जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।टेक्सटाईल्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा 'कोरोना वायरस' से बचने के लिए रक्सौल शहर के व्यवसायियों और नागरिकों के बीच मास्क का वितरण किया गया ।साथ ही नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इसके रोकथाम के प्रति लोगों पर्चा बाटकर जागरूक किया गया। टीसीसी के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में व्यवसायियों व आमजनों को सेनीटाईजर से हैण्ड वाश करा कर अपने अपने घरों में जाकर हाथों को साबुन से बार-बार धोने के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान मे टीसीसी के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद समेत बिमल रुंगटा, राजकुमार गुप्ता, शिवशंकर प्रसाद, पन्नालाल प्रसाद,राजेन्द्र प्रसाद, चन्द्रकिशोर प्रसाद, मुकेश कुमार, नीरज शर्मा,अशोक अग्रवाल व अन्य की मुख्य भूमिका रही। ...
सैनिक सड़क निर्माण कार्य को जनप्रतिनिधियों ने रोका,चरण बद्ध आंदोलन का एलान!

सैनिक सड़क निर्माण कार्य को जनप्रतिनिधियों ने रोका,चरण बद्ध आंदोलन का एलान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
वर्षाती पानी के निकास की मुकम्मल व्यवस्था के बाद ही बने सैनिक सड़क:महम्मद अब्बास प्रदर्शन करते नागरिक व जनप्रतिनिधि रक्सौल।(vor desk )।शनिवार को रक्सौल में सैनिक रोड के हो रहे निर्माण कार्य को स्थानीय नगरवासियों के द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया।पार्षद पति प्रो0 अखिलेश दयाल ने कहा कि सैनिक रोड निर्माण का कार्य जो हो रहा है उसकी ऊंचाई लगभग पांच फ़ीट होंगी। लगभग 5,000 मकान 2फ़ीट नीचे बसें हुए है जो आने वाले बरसात के समय नगरपरिषद् के 25,000 आबादी को प्रभावित करेंगे ।जिसके कारण संक्रमण व बिमारी दस्तक देगी ।नगरपार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि जो सैनिक रोड का निर्माण कार्य हो रहा है अगर अभी बरसाती पानी निकासी का विकल्प नही ढूंढा गया तो चरणबद्ध आन्दोलन किया जाएगा ।इस बाबत नगर परिषद के उपसभापति काशीनाथ प्रसाद ने कहा कि पूर्व में जब कार्य सैनिक रोड का निर्मा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!