आम जनता के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों मे भी सरकार के प्रति अविश्वास की भावना : रामबाबू यादव
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने कहा है कि सरकार लाक डाउन की अवधि बढ़ाती रही है। जिससे आम लोगों के साथ साथ सरकारी कर्मचारियो में भी क्षुब्धता दिख रही है।यदि राहत के उपाय नही किये गए,तो स्थिति गम्भीर हो सकती है।कोरोना से ज्यादा भूख और अन्य बीमारी से मौत हो जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रीय सांसद और विधायक पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि झूठ और झांसे की दुकानदारी ज्यादा दिन नही चलने वाली।पहले क्षेत्र के मजदूर -गरीब की चिंता करनी चाहिए।अब तक विकास की जगह केवल विनाश किया है।अब जले पर नमक छिड़क रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू मे 21दिन के लिये समय मांग था ।पुरे हिन्दुस्तान की जानता ने साथ दिया था ।अब डेढ़ महीने हो गए। फिर अवधि बढाया जा रहा है।यदि सरकारी तंत्र सफल रहता,तो इसकी जरूरत नही रहती।लेकिन,सरकार अपनी विफलता आम जनता पर...









