टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बिहार सरकार को पत्र लिख कर किया कपड़ा दुकानों को खोलने की मांग !
टीसीसी के अधिकारी जागरूक करते( फाइल फोटो )
रक्सौल।(vor desk) कोविड-19 को के कर जारी लॉक डाउन में ढील देते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सशर्त खोलने की अनुमति दी गई है।लेकिन,कपड़ा और रेडीमेड दुकानों को इससे वंचित रखा गया है।जबकि, इससे पूर्व के जारी आदेश में जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी थी।बाद में आदेश सूची से इसे निकाल दिया गया।जिससे कपड़ा व रेडीमेड व्यवसायी निराश हैं। इस बीच टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने बिहार के मुख्य सचिव को एक आवेदन पत्र लिखकर इसकी प्रतिलिपि सीएमओ, डीएम व टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज को दिया है। इस पत्र के बारे में विज्ञप्ति के माध्यम से टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापार आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, जिसके फलस्वरूप लाखों लोगों का भरण पोषण चलता है। लॉकडाउन के लगातार जारी रहने के कारण कपड़...









