राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह शम्भू बोस का कैंसर की बीमारी से निधन,शोक!
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह शंभू बोस का लंबी बीमारी के बाद आज पटना के आईजीएमएस हॉस्पिटल में निधन हो गया ।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि शंभू बोस बाल्यकाल से संघ के स्वयं सेवक थे एवं संघ के प्रति समर्पित थे।उन्हें कैंसर जैसी असाध्य बीमारी हो गई थी जिसका इलाज मुंबई टाटा अस्पताल में चल रहाथा। 3 दिन पहले ही उन्हें पटना लाया गया जहां कल विशेष तबीयत बिगड़ने पर आईजीएमएस के आई सी यू में भर्ती कराया गया ,जहां आज उनका 2:00 बजे दिन में निधन हो गया ।प्रोफ़ेसर सिन्हा ने बताया कि इस लॉक डाउन की अवधि में कहीं भी किसी का जाना असंभव है। इस कारण उनका अंतिम संस्कार पटना में ही किया जाएगा।
उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल विधायक डॉ अजय ...









