टायर गाड़ी चालक संघ के द्वारा माल ढुलाई बन्द करने के विरोध में प्रदर्शन!
रक्सौल।( vor desk )।टायर बैल गाड़ी के चालक संघ के सदस्यों ने टायर गाड़ी से माल ढुलाई बंद होने पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया।शहर स्थित कस्टम के समीप भारतीय कॉलोनी में उक्त विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष चंद्रकिशोर यादव व समाजसेविका पूर्णिमा भारती ने की।
इस दौरान टायर बैल गाड़ी संघ के अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सदियों से टायर गाड़ी के द्वारा नेपाल भंसार तक माल ढ़ुलाई का कार्य होता था।जो लॉकडाउन के कारण नेपाल प्रशासन ने रोक दिया था।इस रोक के बाद हमलोग को आर्थिक तंगी व भुखमरी के शिकार हो गए। बीच में रक्सौल के स्थानीय ट्रांसपोर्टरो का माल टायर बैल गाड़ी से लॉडिंग कर ट्रक या गोदाम तक पहुंचाने का कार्य टायर बैल गाड़ी के द्वारा शुरू किया गया। लेकिन कुछ ट्रांसपोर्टरों के द्वारा माल न देकर हमलोगों को फिर से परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रक्सौल में करीब 125 टायर बैल गा...









