भाजपा से डरते हैं सीएम नीतीश कुमार,इसीलिए स्वास्थ्य मंत्री का नही मांगते हैं इस्तीफा:राम बाबू यादव
मूलभुत सुविधाओं से रक्सौल वासियों को सांसद व विधायक ने रखा है दूर,ताकि शिलान्यास कर बटोर सके वोट: रामबाबू यादव
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता राम बाबू यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं की एक बैठक बुधवार को आहूत की गई ।जिसे सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है ।यह सरकार कोरोना से लड़ने में पूरी तरह विफल है। साथ ही रक्सौल के पीएचसी पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यहॉं का अस्पताल खुद ही बीमार हो गया है ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सांसद और विधायक ने तो रक्सौल को नर्क में ही तब्दील कर दिया है। रक्सौल वासियों को सभी प्रकार के मूलभूत सुविधाओं से जान बूझ कर दूर रखा गया है।ताकि शिलान्यास व उद्घाटन कर वोट बटोरा जा सके।
उन्होंने कहा कि दोनो डॉक्टरों ने रक्सौल की सेहत ख...









