रक्सौल में मिला पहला कोरोना संक्रमित,मची खलबली,रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा हरकत में!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में रविवार को कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद यहां भी 'खाता' खुल गया।बताया गया है की उक्त संक्रमित हरियाणा से विगत दिनों आया था।जिसे कोरेंटाइन सेंटर में रखा गया था।मेडिकल टीम ने करीब आधा दर्जन लोगों की सेम्पलिंग ली थी।जिसमे यहां पहले मरीज की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया कि उक्त युवक रक्सौल प्रखण्ड के पलनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का निवासी है।
उक्त 35 वर्षीय युवक में कोरोना पीजिटिव की पुष्टि के बाद यहां रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं, उक्त संक्रमित को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है।
बताते हैं कि विभाग में रिपोर्ट मिलते ही जहां मेडिकल टीम सक्रिय है।वहीं,रक्सौल पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद हो गई है।सोमवार से सख्ती के संकेत मिल रहे हैं।इधर,टीम युवक का कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री...









