अयोध्या की भूमि पूजन पर राम मय हुई रक्सौल की धरती, घर घर मे जले दीप, फूटे पटाखे!
रक्सौल।( vor desk )। सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन हुआ।पीएम नरेंद्र मोदी ने पूजनोत्सव किया।इसकी खुशी रक्सौल में देखी गई।रक्सौल में दीपोत्सव आयोजित हुआ।पटाखे फोड़े गए।मिठाईया बांटी गई।मन्दिरों से ले कर घर तक पूजनोत्सव हुआ।सड़को पर उत्साह साफ दिखा!
नटराज सेवा संगम व राम जानकी मंदिर कमिटी ने मनाया दीपोत्सव:
श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में नटराज सेवा संगम एवं श्री राम जानकी मंदिर कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।भजन के साथ ही खूब जयकारा हुआ।उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता समेत नारायण प्रसाद ,जगदीश प्रसाद ,श्यामा प्रसाद ,राजेश आर्य, धीरज कुमार, बैजू जायसवाल ,सूरज कुमार, नारायण पटेल दुर्गेश कुमार, पंकज कुमार ,आचार्य पपु पांडे, मदन गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।
मन्दिरों में जले दीप ,हुई प...









