नेपाल की ओली सरकार के निर्देश पर डीडी को छोड़ कर अन्य भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक!
नेपाली पीएम व चीनी राजदूत हनी ट्रैप प्रकरण की खबरों के बाद नेपाल सरकार बौखलाई
चीनी राजदूत हु यांकी का नेपाल में खुले हस्तक्षेप व कूटनीतिक मर्यादा का उलनङ्घ्न चर्चे में
चीनी राजदूत की कथित आपत्ति के बाद ओली सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
काठमांडू/बीरगंज।(vor desk )।नेपाल में गुरुवार की शाम से भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण बन्द कर दिया गया है।बताया गया है कि डीडी को छोड़ कर सभी भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण रोक दिया गया है।
बताया गया है कि ओली सरकार द्वारा चीन के इशारे पर लगातार नक्शा विवाद व उसके भारत विरोधी हरकतों का सील सिला जारी है।इस मामले को ले कर चीनी राजदूत हु यांकी का खुला हस्तक्षेप व दखल किसी से छुपी नही है।इसके पीछे 'पीएम ओली व राजदूत के हनी ट्रैप प्रकरण' के खुलासे के बाद भारतीय मीडिया पर यह बैन लगाया गया है।बताते हैं क...









