Thursday, June 25

Author: VorDesk

कुमार दुर्गेश साह बने युवा राजद के जिला प्रभारी,मिल रही बधाई!

कुमार दुर्गेश साह बने युवा राजद के जिला प्रभारी,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।छात्र राजद नेता कुमार दुर्गेश साह के कार्य को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष युवा राजद कारी सोहेब साहब द्वारा जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।कहा गया है कि इनके मनोनयन से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगा ।वहीँ, दुर्गेश के मनोनयन से जिला राजद मे हर्ष का माहौल है। राजद पूर्व प्रत्यासी सुरेश यादव,राजद नेता डॉ नदीम,प्रदेश महा सचिव फखरुद्दीन आलम, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म,युवा राजद नगर अध्यक्ष राज शर्मा,युवा राजद जिला महा सचिव अतुल सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शर्मा,जिला प्रवक्ता प्रदीप यादव,छात्र राजद नेता अरविंद कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एंवम शुभकामनाएं दी है। ...
कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन नही होने से रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फटने के संकेत, एक कोरोना पॉजिटिव मोतिहारी रेफर!

कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन नही होने से रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फटने के संकेत, एक कोरोना पॉजिटिव मोतिहारी रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में 'कोरोना बम' के विस्फोट होने की आशंका है।सूत्रों के मुताबिक, रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन नही होने के कारण स्थिति के भयावह होने के संकेत मिल रहे हैं।सम्भावना है कि पेंडिंग जांच रिपोर्ट के पिटारे के खुलने से रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में 'कोरोना बम 'फट सकता है। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्सौल में कैम्प लगा कर जांच व सेमलपिंग लिए जाने के बाद करीब 410 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग हैं।जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।इससे जांच के लिए सैम्पल देने वाले मरीज भी सशंकित बताते गए हैं।इसके अलावे बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के गाहे बगाहे सम्पर्क में आये लोग जांच नही कराएं हैं।जिससे वे रिस्क में हैं । सूत्रों की माने तो इस सेमलपिंग मे कोरोना पीड़ित युवती व उसके माता, पिता व बहन की रिपोर्ट शामिल नही है।क्योंकि...
फंदे से लटकता शव बरामद:उठ रहे सवाल- आत्म हत्या या हत्या ?

फंदे से लटकता शव बरामद:उठ रहे सवाल- आत्म हत्या या हत्या ?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर प्रखंड के नकरदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत नकरदेई(कुबरिया टोला) में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है।इसके बाद सनसनी है।इस मामले को ले कर अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जानना चाहते हैं कि यह हत्या है या आत्म हत्या? बताया गया है कि उक्त शब चन्द्रिका राम के गोहरौली में शुक्रवार को बरामद हुआ।वहां फंदे से लटकता हुआ उक्त युवक का शव बरामद किया गया है। जिसकी पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी भरत साह के 22 वर्षीय पुत्र बुलेट प्रसाद के रूप में की गयी है। गांव से बाहर इस शव की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।मृत युवक परिजनों को सूचना दे दी गई है।आशंका है कि घटना गुरुवार की रात्रि में घटित हुई है। थानाध्यक्ष उदय कुमार पासवान ने बताया कि जा...
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जन संख्या नियंत्रण की मांग को ले कर अनुमण्डल प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जन संख्या नियंत्रण की मांग को ले कर अनुमण्डल प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर के 300 से अधिक जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इसी कड़ी में समाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश में लगातार बढ़ती आबादी और इस विस्फोटक रूप के कारण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे भारत को इस दिशा में पहल की जरूरत है।इसीलिए "जनसंख्या समाधान फाउंडेशन" पिछले 7 वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से कई राज्य समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार धरना प्रदर्शन, पदयात्रा, जागरुकता रैली,व सरकार को ज्ञापन, सांसद संवाद तथा सार्वजनिक सभा के माध्यम से आवाज उठाई जा रही है। सरकार के समक्ष मांग रखी गई है कि देश में "सभी नागरिकों के लिए अधिकतम दो बच्चों का कानून...
स्वच्छ रक्सौल के अभियान के तहत नगर पार्षद का घेराव,जल जमाव की समस्या का  हुआ हल!

स्वच्छ रक्सौल के अभियान के तहत नगर पार्षद का घेराव,जल जमाव की समस्या का हुआ हल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। स्वच्छ रक्सौल द्वारा शहर को जलजमाव से मुक्ति के लिए जारी आंदोलन के तहत तीसरे दिन वार्ड 1 में अभियान चलाया गया।अभियान के तहत वार्ड नं. 01 स्थित बौधीमाई मंदिर के पास जलजमाव को ले कर सवाल खड़े किये गए। वहीं, जल जमाव से स्थानीय लोगों के आवाजाही समेत आवागमन में परेशानी के मुद्दे पर संस्था अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 के नगर पार्षद विश्वनाथ प्रसाद का घेराव का प्रयास हुआ। जिसके बाद नगर पार्षद श्री प्रसाद सकरात्मक दिखे और स्थानीय लोगों के सहयोग बौधी माई मन्दिर के समीप बने आधे पूल के पास रोड काट कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। बताया गया है कि इस पहल के बाद नाले व बारिश अवरुध्द पानी डोरवा नदी में पहुंचने लगा।और फिलहाल जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिल गई है।उपस्थित लोगों ने वार्ड पार्षद से अविलम्ब नाला निर्माण के पहल की मांग की।जिस प...
रामगढ़वा के पचौड़ी टोला मे अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर,बाइक सवार गम्भीर घायल

रामगढ़वा के पचौड़ी टोला मे अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर,बाइक सवार गम्भीर घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -सुगौली खण्ड के रामगढ़वा अंतर्गत पचौड़ी टोला में एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।और फरार हो गया।दुर्घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की पहचान नही हो सकी है।युवक को स्थानीय अस्पताल में ले जाने की सूचना है।वहीं,पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा आंदोलन के दूसरे दिन चलाया गया ‘कुदाल उठाओ अभियान’,विरोध प्रदर्शन भी !

स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा आंदोलन के दूसरे दिन चलाया गया ‘कुदाल उठाओ अभियान’,विरोध प्रदर्शन भी !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
दूसरे दिन भी स्वच्छ संस्था ने जल-जमाव के लिए किया प्रदर्शन रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में शहर को जल-जमाव की समस्या से निजात के लिए आंदोलन के दूसरे दिन' कुदाल चलाओ अभियान' शुरू किया गया। नगर परिषद में धरना के बाद कोई सुनवाई नही होने के बाद भी स्वच्छ रक्सौल संस्था के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय किया।और जनता के बीच पहुँचे।नाले की समस्या व जल जमाव पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए कुदाल चलाओ अभियान शुरू किया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में शहर के अनेको वार्डो में इस अभियान को गति दी गई। लोगों का दुख दर्द सुना गया और समाधान के लिए एकजुटता पर बल दिया गया।इस क्रम में वार्ड नम्बर 04, प्रगति नगर में जल-जमाव के समस्याओं से समाधान के लिए स्थानीय लोगो के साथ मिलकर जल निकासी के लिए प्रयास। भी किया। इस...
बजरंग दल हिंदुस्तान के युवाओं ने जिले में लॉक डॉउन को पूर्ण व सख्त रूप से लागू करने का किया आग्रह

बजरंग दल हिंदुस्तान के युवाओं ने जिले में लॉक डॉउन को पूर्ण व सख्त रूप से लागू करने का किया आग्रह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस पूरे देश में काफी तेज गति से अपना पैर पसार रहा है,दिन प्रति दिन इसमें काफी इजाफा होते ही जा रहा है,यदि यह एैसे ही आगे बढ़ते रहा तो वह दिन दूर नहीं होगा जब भारत इस बीमारी का सरताज बन जाय।इसी के रोकथाम के लिए बजरंग दल हिंदुस्तान सम्पूर्ण देश और बिहार में 14 दिन के लिए पुनः लॉक डाउन करने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार से आग्रह करता है।उक्त बातें दल की बैठक के बाद दल के कुशाल कुशवाहा ने कही। कहा कि अभी जितने भी जगह इसका प्रकोप बढ़ा है,वहां सख्ती के साथ लॉक डाउन लागू हो। रकसौल शहर के ब्लाक रोड को पूर्ण रूप से तत्काल सील कर सभी की जांच की जाए। यह अपील हम शासन और प्रशासन से करते है।इस पर जल्द अमल हो। इस बैठक के दौरान दल ने आम नागरिक घर में रहे, सुरक्षित रहे,का नारा देते हुए अभी और भी ज्यादा जागरूक तथा सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौक...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72 वां स्थापना दिवस मना!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72 वां स्थापना दिवस मना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा परिषद का 72वां स्थापना दिवस स्थानीय नगर कार्यालय पर नगर मंत्री अंकित कुमार द्वारा झंडोत्तोलन करके मनाया गया। झंडोत्तोलन व राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताजनों को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना युवावर्ग में राष्ट्रीय भावना संचयित रखने के साथ ही विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को लेकर हुआ था। पर आज का विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र के अलावा चिकित्सा, कृषि अनुसंधान, पर्यावरण, उच्च शिक्षण संस्थान समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सुधार व नवीनता प्रदान कर रहा है। जिला विकासार्थ विद्यार्थी के संयोजक व केसीटीसी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने कहा कि विपदा की घड़ी में अभाविप सदैव जरूरतमंद लोगों को मदद उपलब्ध कराती है, पूर्वोत्तर ...
कोरोना पॉजिटिव महिला के मौत के मामले में जांच की मांग,आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन,सीएम का पुतला फूंका!

कोरोना पॉजिटिव महिला के मौत के मामले में जांच की मांग,आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन,सीएम का पुतला फूंका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत से आक्रोशित लोगों में किया सीएम का पुतला दहन,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन रक्सौल।(vor desk)।शहर के वार्ड 16 स्थित ब्लॉक रोड निवासी भाजपा कार्यकर्ता ध्रुव सर्राफ के कोराना पीड़ित पत्नी सुधा देवी ( 48 ) की मौत के बाद पटना में हो जाने के बाद परिजनों व समर्थकों में गहरा आक्रोश है।बुधवार की रात्रि 12 बजे मौत के बाद अब तक शव नही सौंपा गया है, न ही कुछ स्पष्ट किया जा रहा है।बदहवास परिजन पटना स्थित एनएमसीएच के अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाने को मजबूर हैं। इधर,उक्त अस्पताल में कुव्यवस्था व हुई मौत पर सवाल उठाते हुये शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर बिहार सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। हिन्दू वाहनी की जिला संयोजक पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया गया। और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शव के उचित प्रबन्धन,मुआवजे की ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!