Wednesday, June 24

Author: VorDesk

ससमय गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता :दरभंगी राम

ससमय गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता :दरभंगी राम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। ससमय गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता होगी।यह बातें ग्रामीण कार्य विभाग रक्सौल डिवीजन के नवपदस्थापित एक्सक्यूटिव इंजीनियर दरभंगी राम ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहीं।उन्होंने कहा कि डिवीजन में राज्य सरकार द्वारा निर्मित विभिन्न जर्जर सड़कों का पीएमजीएसवाई योजना के फेज 3 के तहत जीर्णोद्धार कराना भी प्राथमिकता होगी।साथ ही डिवीजन के अंतर्गत चल रही सभी प्रकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक जल्द की जाएगी।इस के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का निर्णय लेना भी प्राथमिकताओं की सूची में शामिल रहेगा।उन्होंने चेतवनिपूर्ण लहजे में कहा कि अब कार्यालय कर्मियों की लेटलतीफी नहीं चलेगी।उन्हें समय से कार्यालय आना होगा और अपने संबंधित कार्यो का ससमय निष्पादन करना होगा।मौके निवर्तमान ई ई किशोर कुमार, सहायक अभियंता संजय कुमार...
राशन नहीं मिलने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने काठमांडू -दिल्ली राजमार्ग जाम कर किया घंटो प्रदर्शन!

राशन नहीं मिलने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने काठमांडू -दिल्ली राजमार्ग जाम कर किया घंटो प्रदर्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। राशन वितरण में जन वितरण प्रणाली केंद्र सञ्चालक द्वारा अनियमितता व धांधली बरते जाने के खिलाफ मंगलवार को रक्सौल प्रखण्ड के हरदिया पंचायत अंतर्गत कदमवा टोला गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने नौका टोला गांव के समीप घंटों विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान काठमांडु-दिल्ली राजमार्ग को अवरुद्ध कर टायर फूंका गया।और नारेबाजी की गई।इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों आवागमन ठप्प रहा।इसकी सूचना पर रक्सौल पुलिस टीम ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा - बुझाकर मामला को शांत कराया ।इस बावत आंदोलन की अगुवाई कर रहे मुगले आजम, अख्तर अंसारी, अब्बास अंसारी एवं अशोक साह सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी नियमानुसार राशन कार्डधारी या बिन राशन कार्डधारी हर गरीब परिवार के प्रत्येक लाभुक को दस - दस किलो की दर से अनाज देना है। लेकिन उनके गांव के डीलर प्रत्येक परिवार की दर से दस कि...
मैत्री पुल पर नेपाल पुलिस ने लगाया ‘नेपाल सरकार’ का बोर्ड,एसएसबी के कड़े तेवर के बाद हटा!

मैत्री पुल पर नेपाल पुलिस ने लगाया ‘नेपाल सरकार’ का बोर्ड,एसएसबी के कड़े तेवर के बाद हटा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चीन की शह पर नेपाल लगातार भारत के खिलाफ षडयंत्र रच रहा है और आंख दिखाने की हिमाकत कर रहा है।इसी क्रम में इंडो नेपाल बोर्डर पर लगातार नेपाल की तरफ से गैर जिम्मेदाराना हरकत सामने आ रही है।मंगलवार को एक बार फिर से नेपाल ने दुस्साहस किया है।बिहार के रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर नेपाल सरकार की तरफ से बोर्ड लगा दिया गया।नेपाल की पुलिस ने बोर्ड लगाकर पुल के हिस्से पर अपनी सीमा का दावा किया है।बोर्ड लगने के बाद सीमा रक्सौल बार्डर पर तनाव बढ़ गया है।हालांकि,एसएसबी के सख्त रूख पर उक्त बोर्ड हट गया है। नेपाल की तरफ से भारत-नेपाल मैत्री पुल के रेलिंग के पास नो मेंस लैंण्ड पर एक बोर्ड लगाया है।बोर्ड पर लिखा गया है नेपाल सरकार, जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा , वीरगंज सीमा क्षेत्र प्रारंभ। इसके अलावे उस बोर्ड वहां के स्थानीय अधिकारियों का मोबाईल नंबर लिखा गया है। नेपाल की तर...
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पुलिस कर्मियों समेत 201 लोगों का स्वैब कलेक्शन!

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पुलिस कर्मियों समेत 201 लोगों का स्वैब कलेक्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एक सब इंस्पेक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें मोतिहारी रेफर किया जा चुका है।वहीं,रक्सौल व हरैया थाना के पुलिस स्टाफ समेत कुल 201 लोगों का नोजल स्वैब कलेक्शन किया गया है। रक्सौल पीएचसी सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को कुल 201 लोगों का सैंपल लिया गया।ताकि,कोरोना से ग्रस्त मरीजो का पता लग सके और संक्रमण को रोका जा सके। सोमवार को आयोजित उक्त शिविर में यह स्वैब कलेक्शन किया गया।जिसमें लगभग 35 पुलिस अधिकारी व अन्य स्टाफ ,बैंक कर्मी, आदि शामिल हैं।इस सेंम्पल को जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है।जिसकी रिपोर्ट तकरीबन एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। शिविर में उक्त सैंपल लैब टेक्नीशियन रियाजुल हक,शमसाद अली के नेतृत्व में लिया गया।जबकि, पीएचसी के चिकित्सकडॉ अमित जायसवाल( नोडल),यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,एम एंड ईविपुल...
विनविज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के रक्सौल शो रूम का उद्घाटन

विनविज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के रक्सौल शो रूम का उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। विनविज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के रक्सौल शो रूम का शुभारंभ सोमवार को एक कार्यक्रम के बीच हुआ ।रक्सौल के चिकित्सक डॉ0 नदीम अहमद , मुजफ्फरपुर से विनविज कंपनी के डायमंड डायरेक्टर सुबोध शर्मा, अमोद कुमार ने सँयुक्त रूप से किया। मौके पर रक्सौल टीम लीडर मोहम्मद सद्दाम हुसैन ,नंदलाल प्रसाद यादव ,अमरदेव प्रसाद, फखरुद्दीन आलम ,सैफुल आजम, साजिद आलम, समीर आलम, असलम आलम ,रफी अहमद ,सबिर , जालंधर कुमार, दुर्गेश कुमार, अजहर आलम आदि मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि इस कंपनी से जुड़ने के लिए किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट नहीं करना होता है। फ्री में जॉइनिंग हो रहा है और अपना जॉइनिंग करके और अपनी जरूरत का सामान खरीद कर सकते हैं। ...
मोदी -नीतीश की जोड़ी चुनावी तैयारी में व्यस्त,बिहार के किसान हो रहे बर्बाद :रामबाबू यादव

मोदी -नीतीश की जोड़ी चुनावी तैयारी में व्यस्त,बिहार के किसान हो रहे बर्बाद :रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार के किसान बर्बाद हो रहे हैं ।डबल इंजन की सरकार चुनाव की तैयारी में है।इन्हें जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नही है।यही कारण है कि इस निकम्मी सरकार की अनदेखी ने देश के अन्नदाताओं को जिस प्रकार की परेशानी में डाल रखा है। उक्त बातें कॉंग्रेस नेता रामबाबू यादव ने धनगढ़वा पंचायत में जनसम्पर्क के दौरान किसानों की परेशानी को देखते हुए कहा। श्री यादव ने कहा कि इस सरकार की किसान विरोधी नीति ने देश के किसानों को काफी मुश्किल में डाल रखा है। परन्तु इस निकम्मी मोदी -नीतीश की गठबंधन वाली डबल इंजन की सरकार मस्त है। मोदी जी की सारी घोषणाएं सिर्फ पेपर तक ही सिमट कर रह जाती है। आज डीज़ल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ती ही जा रही है। यह खेती का सीजन है और ऐसे समय मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना साफ तौर पर इस सरकार के किसान विरोधी नीति को दर्शाता है। साथ ही श्री यादव ने कह...
यूपी से रक्सौल आ रही ट्रक को लुटने वाले गैंग के चार धराये,नरपतगंज से बरामद हुआ ट्रक!

यूपी से रक्सौल आ रही ट्रक को लुटने वाले गैंग के चार धराये,नरपतगंज से बरामद हुआ ट्रक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)।रक्सौल-सुगौली एनएच 527 डी अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव के पास पिछले 4 जुलाई की रात्रि को हुए ट्रक लूट कांड में पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है।साथ ही लुटेरा गैंग के गुर्गों को भी दबोचा है।बताया गया है कि रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने दो दिन के भीतर इस ट्रक को बरामद करने के साथ चार अपराधियों को भी दबोचा गया है।जो लूट कांड में शामिल थे। ट्रक की बरामदगी अररिया मार्ग पर नरपतगंज के समीप हुई। ट्रक को चोरी छिपे ले जा ने के प्रयास करने के क्रम में गुप्त सूचना पर इन्हें दबोच लिया गया।उक्त ट्रक पर परचून का सामान लदा हुआ था।जो बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष श्री पाठक ने बताया कि इनमें तीन अपराधियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया । एक अपराधी को पुलिस हिरासत में रख कर पूछ ताछ के आधार पर छापेमारी की जा रही है,ताक...
भारतीय जनता पार्टी ने मनाया जन संघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती,किये गए याद!

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया जन संघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती,किये गए याद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर देशभक्त थे और भारत की एकता-अखंडता के लिए अपने को बलिदान कर दिया।उक्त बातें आज नागा रोड चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल द्वारा आयोजित जयंती समारोह में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कही ।उन्होंने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का ही देन है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना हुआ है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित जनसंघ और आज की भाजपा डॉक्टर मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है। समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष और प्रो0 मनीष दुबे ने किया । उक्त अवसर पर प्रोफ़ेसर दुबे ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने की मांग सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। वह मां भारती के सच्चे सपूत थे । भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने कहा कि भारत के विकास में उ...
स्वच्छ रक्सौल संस्था के कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न,सर्वसम्मति से रणजीत सिंह बने अध्यक्ष, ओम प्रकाश ठाकुर बने सचिव

स्वच्छ रक्सौल संस्था के कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न,सर्वसम्मति से रणजीत सिंह बने अध्यक्ष, ओम प्रकाश ठाकुर बने सचिव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के पंजीकरण हेतु आम सभा की बैठक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ तथा संस्था का पंजीकरण सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों में रणजीत सिंह को अध्यक्ष पद, मोहम्मद तैमुल्लाह एवं राज कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश ठाकुर को सचिव ,डॉ मुराद आलम एवं आलोक श्रीवास्तव को उप सचिव ,अरविंद जयसवाल कोषाध्यक्ष ,गौरव केसान एवं राजन प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मनोज चौरसिया, प्रवक्ता अमलेश श्रीवास्तव को आम सहमति से चुनाव किया गया ।उपस्थित सदस्यों में सीमांत कुमार ,अमर कुमार दास, जमुना प्रसाद ,शब्बु आलम, प्रमोद प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, अनिल साह सहित 45 व्यक्ति आम सभा की बैठक में उपस्थित थे। ...
हर पुत्र को पिता के आज्ञा का पालन करना चाहिए,माता -पिता को दुःख दे नही मिल सकता सकूँन:भुवन पटेल

हर पुत्र को पिता के आज्ञा का पालन करना चाहिए,माता -पिता को दुःख दे नही मिल सकता सकूँन:भुवन पटेल

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। जदयू जिला अध्यक्ष भुवन पटेल उर्फ कपिल देव प्रसाद ने अपने स्व0 पिता वीरा भगत को एक कार्यक्रम के बीच याद किया और नमन करते हुए कहा कि हर पुत्र को पिता के आज्ञा का पालन करना चाहिए।यह कर्तव्य व धर्म है।उन्होंने कहा कि माँ बाप ईश्वर के रूप हैं।उनको दुःखी कर सुख शांति व सफलता की कल्पना नही की जा सकती।सकूँन व सफलता उनके आशीर्वाद से ही सम्भव है। रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही में जिलाध्यक्ष के आवास पर सुमन सेवा दल के तत्वाधान में आयोजित स्व0 वीरा भगत के छठे पुण्यतिथि पर गण्य मान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प, माला चढ़ा कर नमन किया । इस मौके अनूठा प्रसाद, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत पटेल, सुमन सेवा दल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन पटेल, छोटन पासवान, सुमन सेवा दल के मीडिया प्रभारी विकास पटेल, चंदन पटेल ,कुंदन पटेल ,हिमांशु पटेल, सूरज कुमार , जादोलाल आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!