Thursday, June 25

Author: VorDesk

बजरंग दल हिंदुस्तान के सदस्यो ने बिहार पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

बजरंग दल हिंदुस्तान के सदस्यो ने बिहार पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बजरंग दल हिंदुस्तान ने रविवार को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी सदस्यो ने अपने घर पर ही एक एक पौधा लगाया और संकल्प लिया की पृथ्वी के साथ पर्यावरण के संरक्षण तथा आने वाले कल को स्वस्थ्य एवं खुशहाल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कुशाल कुशवाहा, मंकेशवर शर्मा,मुन्ना मौर्या, अभिषेक बरनवाल, कन्हैया रौनियार ,राजगौरव सिन्हा, अरविंद कुमार, राणाजीतेश कुशवाहा ने संकल्प किया कि लोगों को जागरूक करते हुए इसे अभियान के रूप में गति दी जाएगी। वही छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिपक कुशवाहा बताया कि पृथ्वी पर जीवों के अधिवास के साथ अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं ।किन्तु लोग असंतुलित ढंग से उपयोग कर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से उसका ह्रास कर रहें हैं जिसका प्रतिकूल प्रभा...
बिहार पृथ्वी दिवस पर एसडीओ सुश्री आरती व डीएसपी संजय झा ने किया वृक्षारोपण

बिहार पृथ्वी दिवस पर एसडीओ सुश्री आरती व डीएसपी संजय झा ने किया वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य व आम लोगों को प्रेरित करने हेतु अनुमंडल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीओ सुश्री आरती ने पौधे लगाया और सन्देश दिया कि प्रकृति संरक्षण व पौधरोपण जीवन के लिए जरूरी है। वहीं,डीएसपी संजय कुमार झा ने भी पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया और कहा कि पौधे के महत्व को समझना होगा।उन्होंने कहा कि हम पेड़-पौधे लगाकर आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश के साथ अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार व इंस्पेक्टर अभय कुमार आदि ने भी वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। प्रकृति, जीवात्मा व पुण्य की दृष्टि से पौधरोपण श्रेष्ठ कर्म रामगढ़वा । प्रकृति जीवात्मा,और पुण्य की दृष्टि से पौ...
इलाज के आभाव में युवती की मौत से आक्रोशित लोगों ने की बीरगंज के नारायणी हॉस्पिटल में तोड़ फोड़,पथराव!

इलाज के आभाव में युवती की मौत से आक्रोशित लोगों ने की बीरगंज के नारायणी हॉस्पिटल में तोड़ फोड़,पथराव!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)। नेपाल के बीरगंज में एक युवती की ईलाज के दौरान हुई मौत से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा ।परिजनों का कहना था कि युवती के उपचार में लापरवाही की वजह स्व उसकी मौत हो गयी है। सूत्रों के मुताबिक,मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को नारायणी सब रीजनल हॉस्पिटल में विरोध प्रदर्शन के साथ तोड़ फोड़ व पथराव किया।इस दौरान अस्पताल के कोविड व सैनिताइज अस्पताल के बूथ समेत आईसीयू में तोड़फोड़ की गई।जबकि,हॉस्पिटल के डॉ0 उदय नारायण सिंह के निजी कार को भी क्षति पहुचाई गई।चिकित्सको व अस्पताल प्रबंधन के विरोध में जम कर नारेबाजी हुई।इस दौरान स पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई।जबकि, पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को तीतर बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। बताया गया है कि छपकैया निवासी एक 20 वर्षीय युवती विष्णु लामा की तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने बीर...
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के कार्यपालक सहायक राजीव कुमार को सेवा मुक्त करने की अनुशंसा!

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के कार्यपालक सहायक राजीव कुमार को सेवा मुक्त करने की अनुशंसा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी आरती कुमारी ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय (रक्सौल )के कार्यपालक सहायक राजीव कुमार को कोरोना महामारी के बीच अनुपस्थित।रहने व कार्य मे अनियमितता बरतने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कपिल शीर्षत कपिल अशोक को रिपोर्ट प्रेषित की है ।जिसमे उन्हें सेवा मुक्त करने की अनुशंसा की गई है। इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा राजीव कुमार पर अपने कर्तव्य का पालन नही करना, अनाधिकृत अनुपस्थिति ,अनुशासनहीनता ,सरकारी कार्य मे जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने और लापरवाही बरतने संबंधी गंभीर आरोप प्रतिवेदित किया हैं ।जिसके बाद जिलाधिकारी को एसडीओ ने रिपोर्ट की है। रिपोर्ट में कहा गया है श्री कुमार के द्वारा कोविड 19 की गम्भीर महामारी की स्थिति में सभी पदाधिकारियों / कर्मचारियों की मुख्यालय में उपस्थिति एवं मोबाइल पर संपर्क हेतु उपलब्ध रहने ...
तस्कर की बाईक से बालक बुरी तरह जख्मी, गोद में ले कर न्याय व इलाज के लिए पिता पहुंचे थाना!

तस्कर की बाईक से बालक बुरी तरह जख्मी, गोद में ले कर न्याय व इलाज के लिए पिता पहुंचे थाना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।एक तस्कर ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से एक अबोध बालक को ठोकड मार दी। जिसमें बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। लॉक डाउन में वाहन नही चलाने के निर्देश के बावजुद यह घटना घटी।विवश पिता अपने जख्मी बच्चे को गोद लिए न्याय व इलाज के लिए थाना पहुँच गए।उनके साथ रोते व बदहवास परिजन भी थे। जहाँ से ईलाज हेतु बच्चे को अस्पताल पहुँचाया गया।जिसके बाद बच्चे की गम्भीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। तदोपरांत, उसे रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज आईसीयू में जारी है। पीड़ित पिता पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनका बच्चा दरवाजे के बाहर खेल रहा था कि यह घटना घटी।लगातार व सँगठित रूप से उर्वरक तस्करी के धंधे में जुटे तस्करों के द्वारा तेज गति से चलाई जा रही बाइक ने रविवार की सुबह मेरे बेटे को ठोकर मार दी गई। जिसके बाद मरणासन्न स्थिति में सड़क पर पड़े बच्चे को...
विहिप मनाएगी 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस,विहिप सह बजरंग दल की रक्सौल नगर कमिटी भंग!

विहिप मनाएगी 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस,विहिप सह बजरंग दल की रक्सौल नगर कमिटी भंग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक विहिप जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में गोनहा चैनपुर मंदिर के प्रांगण में हुई।जिसमें विहिप का स्थापना दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रोज प्रत्येक वर्ष की तरह धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।यह कार्यक्रम गाँव पंचायत प्रखंड से लेकर जिला तक मनाया जाएगा।इस अवसर पर अलग अलग इकाइयों द्वारा विशेष झांकी भी निकाली जाएगी।इसके साथ ही 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम में अखण्ड भारत की चित्रों को भित्तिचित्रों तथा भारतमाता के चित्रों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक के दौरान विहिप जिलाध्यक्ष ने विभिन्न इकाइयों की समीक्षा भी किया। जिसमें रक्सौल नगर के विहिप सह बजरंग दल की नगर इकाई के अनुशासनात्मक त्रुटियो को देखते हुए नगर इकाई को तत...
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर 16 अगस्त तक दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर लगी रोक, डीएम ने जारी किया आदेश

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर 16 अगस्त तक दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर लगी रोक, डीएम ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
– इन विशेष परिस्थितियों में हो सकता परिचालन, दुकानदारों को इन शर्तों के साथ मिली छूटमोतिहारी। (vor desk)।लाख एहतियात के बाद भी जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कंटेंनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाई गई है। अब मोतिहारी सदर, रक्सौल,ढाका और चकिया के शहरी क्षेत्रो में दोपहिया और चार पहिया परिचालन पर 16 अगस्त तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब विशेष परिस्थितयो में ही इन वाहनों का परिचालन हो सकता है। मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने यह निर्णय लिया है।बता दें कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर विभागीय दिशा-निर्देश पर पूरे जिले में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस (कोविड-19) की जाँच करायी जा रही है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि के फलस्वरुप नये कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। कंटेनमेंट जोन से बाहर कोराना वायरस का प्रसार न हो. इस परिप्रेक्ष्य में मोतिहारी सद...
रक्सौल में 15,आदापुर में 28,रामगढ़वा में 8 संक्रमित मिले

रक्सौल में 15,आदापुर में 28,रामगढ़वा में 8 संक्रमित मिले

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिले में शनिवार को 166 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें एंटीजेन के 152, आरटीपीसीआर के एक व ट्रू नेट के 13 संक्रमित शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या 2301 पहुंच गई है। वहीं 1169 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1121 हो गई है। जिसमें 32 को डायट, 1075 को होम आइसोलेशन व 14 को रेफर किया गया है। 14 मरीजों का इलाज के क्रम में डेथ हो चुका है। वहीं,नए मिले संक्रमितों में मोतिहारी के 17, मोतिहारी सदर के 14, आदापुर के 28, रक्सौल के 15, पकड़ीदयाल के 13, चकिया के 9, रामगढ़वा के 8, अरेराज व बंजरिया के सात-सात, केसरिया व चिरैया के छह-छह,घोड़ासहन, कल्याणपुर व सुगौली के पांच- पांच, तुरकौलिया के चार, फेनहारा, संग्रामपुर व हरसिद्धि के तीन-तीन, कोटवा व पहाड़पुर के दो-दो तथा मेहसी, तेतरिया, मधुबन व पताही के एक-एक संक्रमित शामिल है!आरटीपीसीआर के 4, ट...
अयोध्या राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले रक्सौल के कार सेवकों का भाजयुमो करेगी अभिनन्दन

अयोध्या राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले रक्सौल के कार सेवकों का भाजयुमो करेगी अभिनन्दन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा रक्सौल के उन तमाम महानुभाओं का हार्दिक अभिनंदन करेगी जिन्होंने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण हेतु चलने वाले कार सेवा में गए थे या गिरफ्तार कर लिए गए थे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने बताया कि राम जन्मभूमि का मंदिर सांस्कृतिक आजादी का प्रतीक है। जिसे मुक्त कराने के लिए 76 बार प्रयास किये गए। 500 वर्षों के संघर्ष एवं बलिदान के बाद प्राप्त किया गया है रामजन्मभूमि मुक्त हुआ है और पूरा देश ही नहीं विश्व मे रहनेवाले करोडों -करोड़ों अपने आराध्य राम के बन रहे मंदिर के प्रति आह्लादित हैं,आनंदित हैं। कई पीढ़ियाँ समाप्त हो गई पर पूरे भारतवासियों के सामने एक काला धब्बा था। जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी ने शिलान्यास कर उस कलंक को धोकर सांस्कृतिक गुलामी से मुक्त कराया है। रक्...
बीजेपी के वर्चुअल मीटिंग में विधान सभा चुनाव 2020 के पार्टी घोषणा पत्र पर चर्चा!

बीजेपी के वर्चुअल मीटिंग में विधान सभा चुनाव 2020 के पार्टी घोषणा पत्र पर चर्चा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल विधानसभा की बैठक वर्चुअल माध्यम से भारतीय जनता पार्टी रक्सौल जिला के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।इस बैठक का संचालन प्रदेश के पदाधिकारी शिवेश राम द्वारा की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस बैठक में कोरोना वैश्विक महामारी, रक्सौल विधानसभा में आए हुए बाढ़, आईटी सेल सम्मेलन, युवा मोर्चा के सम्मेलन ,शक्ति केंद्र की बैठक, एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की घोषणा पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में रक्सौल विधानसभा क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!