कपड़ा बैंक द्वारा छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित
● छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित
रक्सौल।( vor desk )।बुधवार को कपड़ा बैंक कार्यालय में कपड़ा बैंक के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता व निदेशिका ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों छठव्रतियों के बीच वस्त्र , खाद्यान्न एवं छठ पूज सामग्री का वितरण किया गया। कपड़ा बैंक के निदेशिका ज्योतिराज गुप्ता ने कहा कि वर्षों से कपड़ा बैंक लगातार इस तरह की पहल करती आ रही है,ताकि,छठव्रतियों को सहयोग मिल सके। यह समाजिक कार्य अनवरत जारी रहेगा। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि इस कोरोना काल में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा में अनेकों सावधानियां बरती जाएगी। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस मास्क और सेनिटाईजर की भी व्यवस्था की जाएगी।वहीं,संस्था के संरक्षक आनन्द रूंगटा ने कहा कि सरकार ने एक गाइडलाइन जारी किया है उसी के आधार पर पर्व खुशी पूर्वक मनाना है।तो, बैंक के सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल म...









