Thursday, June 25

Author: VorDesk

रक्सौल का डंकन हॉस्पिटल बना डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर,नोडल पदाधिकारी नियुक्त!

रक्सौल का डंकन हॉस्पिटल बना डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर,नोडल पदाधिकारी नियुक्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल को मिली डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर की मान्यता।रक्सौल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की।रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर के मोनिटरिंग के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनन्द प्रकाश को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। पांच अनुमण्डल में बना डेडिकेटेड कोविद हेल्थ सेंटर,नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त: कोरोना से संक्रमण के रोकथाम के हेतु विभिन्न अनुमंडलो में डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर की स्थापना की गई हैं। जिसके लिए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने रक्सौल में बने डंकन अस्पताल के नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रक्सौल, चकिया में एएनएम स्कूल में अपर अनुमंडल पदाधिकारी, पकड़ीदयाल में अनुमंडलीय अस्पताल में अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका में एएनएम स्कूल अप...
रदद् हो गया सीएम का वर्चुअल मीटिंग,फिलहाल अटक गया डंकन हॉस्पिटल को कोविड 19 केयर सेंटर बनाने का फैसला!

रदद् हो गया सीएम का वर्चुअल मीटिंग,फिलहाल अटक गया डंकन हॉस्पिटल को कोविड 19 केयर सेंटर बनाने का फैसला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल को डेडीकेटेड कोविड 19 केयर सेंटर बनाने का फैसला लम्बीत रह गया।सूबे के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हॉस्पिटल का जायजा लेने वाले थे।इसकी पूरी तैयारी की गई थी।लेकिन,अंतिम समय पर उक्त वर्चुअल मीटिंग रदद् हो गया। बताया गया कि इसको ले कर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट प्रेषित की थी।जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार की शाम 4.30 बजे से संध्या 7 बजे तक डंकन हॉस्पिटल का जायजा लिया जाना था। बताते हैं कि इसको ले कर डंकन हॉस्पिटल व रक्सौल प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई थी।इसको ले कर बीडीओ सन्दीप सौरभ दिन भर दौड़ धूप करते रहे थे।इस बीच उच्चाधिकारियों द्वारा दो पहर में वर्चुअल मीटिंग का कार्यक्रम फाइनल होने का निर्देश मिला था।वहीं,निय...
गुड्डू सिंह बने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य,मिल रही बधाई!

गुड्डू सिंह बने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, दानापुर का सदस्य मनोनीत किया गया है।उक्त मनोनयन भारत के रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा विशेष हित में सदस्य नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 30 सितंबर 2021 तक होगा। उनके मनोनयन पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुड्डू सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुड्डू सिंह कर्मठता, त्याग और समर्पण के एक मिशाल हैं।उनके मनोनयन से पूरे रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ0 संजय जायसवाल के पास कार्यकर्ताओं का कद्र है और उन्हीं के कारण आज पूरा चंपारण पूरे बिहार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई0 जितेंद्र कुमार ने कहा ह...
डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा बने पूर्वी चंपारण के कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी,मिल रही बधाई!

डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा बने पूर्वी चंपारण के कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा को जिला के स्वास्थ्य विभाग में कोविड 19 का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ0 रणजीत कुमार राय ने दी है।बताया गया है कि गुरुवार को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। बता दे कि डॉ शर्मा रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके हैं। फिलवक्त वे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित हैं।बताया गया है कि रक्सौल बॉर्डर पर कोविड 19 के नियंत्रण कार्य के अनुभव व सफलता को देखते हुए यह जिम्मेवारी दी गई है। उनके नोडल पदाधिकारी बनाये जाने से स्वास्थ्य महकमे में हर्ष है।उनके नेतृत्व में रक्सौल बॉर्डर पर कोविड 19 नियंत्रण कार्य सफलता पूर्वक चल रहा था।रक्सौल स्थित आईसीपी में हुए बैठक में खुद पूर्वी चंपारण डीएम भी उनके कार्यों की...
डंकन हॉस्पिटल बनेगा   डेडीकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर ,सीएम कर सकते हैं शुभारंभ!

डंकन हॉस्पिटल बनेगा डेडीकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर ,सीएम कर सकते हैं शुभारंभ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बिहार सरकार के द्वारा निजी हॉस्पिटल में कोविड के उपचार की व्यवस्था करने के जारी दिशा निर्देश के तहत अनुमंडल स्तर पर रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड 19 हेल्थ केयर सेंटर की मान्यता मिल सकती है। यदि प्रशासनिक समीक्षा में यह हॉस्पिटल सरकार द्वारा निर्धारित मानक पर खरा उतरा ,तो,यहां कोविड 19 केयर सेंटर की शुरुवात हो सकती है।इसको ले कर रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को विभागीय रिपोर्ट भेज दी गई है।इसको ले कर जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से डंकन हॉस्पिटल में मौजूद सुविधा -संसाधन की समीक्षा भी की है।सब कुछ ठीक ठाक रहा,तो,इस सेंटर का शुभारंभ कर दिया जाएगा।यदि हरी झंडी मिल गई तो अरेराज डेडीकेटेड कोविड सेंटर के साथ ही शुक्रवार की सन्ध्या पांच बजे सीएम इस सेंटर का भी शुभारंभ कर सकते हैं।हालांकि,अब तक इ...
रक्सौल में मिले 11 कोरोना संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल में भी शुरू हुई कोरोना की जांच!

रक्सौल में मिले 11 कोरोना संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल में भी शुरू हुई कोरोना की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण में कोरोना संक्रमण का रफ्तार थम नही रहा।गुरुवार को मोतिहारी में 42, बंजरिया 21, आदापुर 16, केसरिया 12,रक्सौल में 11, सुगौली 9, हरसिद्धि व तुरकौलिया में आठ-आठ, अरेराज व मोतिहारी सदर में सात-सात, चिरैया के छह, पताही, चकिया व घोड़ासहन में पांच-पांच, ढाका के चार, संग्रामपुर, पहाड़पुर, पीपराकोठी के तीन-तीन, कोटवा व मेहसी में दो-दो तथा फेनहारा, तेतरिया, बनकटवा, छौड़ादानो, पकड़ीदयाल व मोतीपुर के एक- एक संक्रमित मिले।इसकी पुष्टि कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी ने की। इधर,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रखंड के चिकनी में शिविर लगाया गया।जिसमें 124 लोगों की जांच की गई।जिसमे 5 कोरोना संक्रमित पाए गए। डंकन होस्पिटल में जांच शुरू:रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल में भी कोविड 19 की जांच शुरू हो गई है।इसके लिए कोविड ब्लॉक बनाया गया है।जहां जांच के बाद ही जेनरल...
जनता को हमेशा ठगते हैं जनप्रतिनिधि,रक्सौल हुआ है ठगी का शिकार : रवि मस्करा

जनता को हमेशा ठगते हैं जनप्रतिनिधि,रक्सौल हुआ है ठगी का शिकार : रवि मस्करा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राजद के जिला प्रवक्ता सह रक्सौल विधानसभा के नेता रवि मस्करा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान आदापुर प्रखंड के नकरदेई पंचायत का दौरा किया। इस दौरान रवि मस्करा ने कहा पिछले कई सालों से सत्ताधारी पार्टी के वर्तमान विधायक क्षेत्र को नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। पिछले कई बार से यहां की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। लेकिन वह हर बार जनता के साथ विश्वासघात किए हैं। इसलिए आने वाली विधनसभा चुनाव में राजद का साथ दें।अगर रक्सौल विधनसभा से राजद जीतेगा और बिहार में राजद की सरकार आएगी तो रक्सौल विश्व के मानचित्र पर रहेगा। रक्सौल विधानसभा के गाँव गाँव तक रोड की व्यवस्था की जाएगी। युवा शिक्षित बेरोजगार बैठे हैं उनको नौकरी दी जाएगी। इस निकम्मी सरकार में किसान और गरीब सभी मंहगाई,भ्रष्टाचार,अफसरशही से तबाह हैं। उन्होंने इस क्रम में मुशहरवा गाँव में नवल शर्मा के यहां, बी...
प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा के निधन पर प्रशासनिक  अधिकारियों द्वारा  शोक सभा,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने दी श्रद्धांजलि !

प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा के निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शोक सभा,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने दी श्रद्धांजलि !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।प्रखण्ड प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना कुशवाहा के असामयिक निधन से रक्सौल में शोक की लहर है। उनके कोरोना संक्रमण के कारण हुए दुःखद निधन के बाद रक्सौल प्रखंड कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें बीडीओ संदीप सौरभ,सीओ विजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड व अचल कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इधर, अम्बेडकर ज्ञान मंच (रक्सौल) द्वारा भी शोक सभा आयोजित की गई।श्री कुशवाहा के निधन को लेकर मंच के सदस्यों ने उनके परिजनों के प्रति गहरी सम्वेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत प्रमुख को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया ।गहरी संवेदना व्यक्त करनेवालों में मंच के संस्थापक मुनेश राम,संरक्षक राजेन्द्र राम,सकल देव् राम,अध्यक्ष मथुरा राम,सदस्य चन्द्रकिशोर पाल, रविन्द्र कुमार,भाग्य नारायण साह,...
रक्सौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा उर्फ संजीव सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रक्सौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिन्हा उर्फ संजीव सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के द्वारा कोईरिया टोला बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर प्राँगण में रक्सौल प्रखण्ड प्रमुख मुन्ना सिन्हा उर्फ संजीव कुमार सिन्हा के कोरोना से दुःखद निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। साथ ही भाजपा नेत्री एवं प्रखर वक्ता रही पूर्व विदेशमंत्री स्व० सुषमा स्वराज की भी पुण्यतिथि भी मनाई गई। उनको पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए याद किया गया। इस मौके पर दोनों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्व० सुषमा स्वराज के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।वही,उन्होंने कहा कि स्व० मुन्ना सिंह उर्फ संजीव सिन्हा जी का अचानक जाना हम सबको सदमे में डाल गया। मुन्ना सिन्हा जी एक बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी एवं सामाजिक व्यक्ति थे। वे हमेशा समाजिक कामों में बढ़ चढ़ कर...
अयोध्या की भूमि पूजन पर राम मय हुई रक्सौल की धरती, घर घर मे जले दीप, फूटे पटाखे!

अयोध्या की भूमि पूजन पर राम मय हुई रक्सौल की धरती, घर घर मे जले दीप, फूटे पटाखे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन हुआ।पीएम नरेंद्र मोदी ने पूजनोत्सव किया।इसकी खुशी रक्सौल में देखी गई।रक्सौल में दीपोत्सव आयोजित हुआ।पटाखे फोड़े गए।मिठाईया बांटी गई।मन्दिरों से ले कर घर तक पूजनोत्सव हुआ।सड़को पर उत्साह साफ दिखा! नटराज सेवा संगम व राम जानकी मंदिर कमिटी ने मनाया दीपोत्सव: श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में नटराज सेवा संगम एवं श्री राम जानकी मंदिर कमिटी के संयुक्त तत्वाधान में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।भजन के साथ ही खूब जयकारा हुआ।उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता समेत नारायण प्रसाद ,जगदीश प्रसाद ,श्यामा प्रसाद ,राजेश आर्य, धीरज कुमार, बैजू जायसवाल ,सूरज कुमार, नारायण पटेल दुर्गेश कुमार, पंकज कुमार ,आचार्य पपु पांडे, मदन गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे। मन्दिरों में जले दीप ,हुई प...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!