फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का घर ढाहने के विरोध में उतरी एबीवीपी,महाराष्ट्र के सीएम का पुतला फूंका!
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्सौल नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को स्थानीय कोइरिया टोला नहर चौक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया।
बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के संदिग्ध मौत और बॉलीवुड में मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर महाराष्ट्र सरकार व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करने पर प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत पर शिवसेना के प्रवक्ता राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा अपशब्द का प्रयोग करना, मुम्बई में नहीं आने की धमकी देना, साथ ही कंगना के मेहनत के कमाई से बने ऑफिस को शिवसेना शासित बीएमसी ( मुम्बई महानगरपालिका) द्वारा बुलडोजर लगाकर तोड़ने जैसे बर्बर गुंडागर्दी के खिलाफ उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया।
सभी युवा कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार होश में आओ, देश के बेटी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, उद्धव-संजय शर्म करो, सुशांत के ...









