सशस्त्र सीमा बल की 47 वीं बटालियन ने मनाया 57वाँ स्थापना दिवस
रक्सौल।( vor desk )।47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पनटोका के प्रांगण एवं सभी बाहरी सीमा चौकियों में सशस्त्र सीमा बल के 57वें स्थापना दिवस मनाया गया।यह समारोह सामाजिक दूरी का पालन करते हुऐ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने बल के सभी कार्मिको को बल के द्वारा की गयी उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर अन्य अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे।
...









