नेपाली सांसद लक्ष्मण लाल कर्ण व प्रदीप यादव के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियो ने किया नेपाल -इंडिया बॉर्डर का निरीक्षण
बीरगंज।( vor desk)। नेपाली सांसद सांसद लक्ष्मण लाल कर्ण व प्रदीप यादव के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियो की एक टीम ने नेपाल भारत सीमा का निरीक्षण किया।बॉर्डर सील होने के बावजूद नागरिको की आवाजाही व तस्करी की सूचना के बाद उन्होंने खुद स्थलगत निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने बीरगंज-रक्सौल के मैत्री पुल का भी निरीक्षण किया और इसकी जर्जर स्थिति व पुल में बने गढ़े पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी असमान तामांग को इसको मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कोरोना रोक थाम को ले कर सतर्कता और सुरक्षा जरूरी है।क्योंकि अभी कोरोना का खतरा टला नही है।
उन्होंने कहा कि बॉर्डर के हालात को सदन में रखा जाएगा।हालांकि,उन्होंने बॉर्डर के खोले जाने पर कहा कि इसका निर्णय सरकार को करना है।
सांसद व सुरक्षा अधिकारिय...









