बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कृमि दिवस व सघन दस्त पखवाड़ा का शुभारंभ
रक्सौल।(vor desk )।कृमि मुक्ति की दवा का दुष्प्रभाव बहुत कम है, लेकिन जिन बच्चों में कृमि की मात्रा ज्यादा होती है, वे उनींदापन, पेट दर्द, दस्त, डायरिया और थकान का अनुभव कर सकते हैं।इसलीए एडबेंडाजोल की गोली लेना जरूरी है।उक्त बातें रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह ने राष्ट्रीय कृमि दिवस व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि 16 से 29 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाकर एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। अभियान प्रत्येक वर्ष विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से चलाया जाता था, जिसमें एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती थी। इस वर्ष लॉकडाउन के कारण जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी स्तर के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद है, ऐसे अवस्था में स्व...









