Friday, March 20

Author: VorDesk

रक्सौल में स्वस्थ्य नारी,स्वस्थ्य परिवार अभियान की शुरुआत, सांसद डा.संजय ने गिनवाई मोदी और नीतीश सरकार की उपलब्धियाँ!

रक्सौल में स्वस्थ्य नारी,स्वस्थ्य परिवार अभियान की शुरुआत, सांसद डा.संजय ने गिनवाई मोदी और नीतीश सरकार की उपलब्धियाँ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब छोटी-मोटी नहीं, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के लिए भी मोतिहारी या बेतिया तक भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।यह संभव हुआ है 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत, जिसका उद्घाटन शनिवार को क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में किया।शिविर की मुख्य सुविधाएँ: 15 दिन की विशेष सौगातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह 15 दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू किया गया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।पीएम मोदी देश के हरेक नागरिकों की चिंता करते हैं,इसलिए यह शिविर शुरू हुआ है कि ताकि महिलाएं और युवतियां स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।वे स्वस्थ्य रहे,ताकि,स्वस्थ्य परिवार और स्वस्थ्य देश का निर्माण हो सके ।डॉ. जा...
आगामी 12 अक्तूबर से शुरू होगा पोलियो अभियान,तैयारी के लिए ब्लॉक लेबल टास्क फोर्स की हुई बैठक!

आगामी 12 अक्तूबर से शुरू होगा पोलियो अभियान,तैयारी के लिए ब्लॉक लेबल टास्क फोर्स की हुई बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन सर्विलांस के तौर पर आगामी 12 अक्तूबर से पोलियो की खुराक 0-5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। नेपाल बॉर्डर पर होने के कारण रिस्क के मद्देनजर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।बैठक में जीविका के बीपीएम विक्रम कुमार, प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, बीसीएम सुमित सिन्हा, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, डब्ल्यूएचओ के नूर सलाम, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जयप्रकाश कुमार,एलएस मारिया बेगम, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी आदि उपस्थित थे। ...
रक्सौल के रनिंग रूम में लोको पायलट प्रमोद चौधरी की संदेहास्पद मौत, एडीआरएम और आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट ने की जांच

रक्सौल के रनिंग रूम में लोको पायलट प्रमोद चौधरी की संदेहास्पद मौत, एडीआरएम और आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट ने की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल स्थित रनिंग रूम में लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी (41) की संदेहास्पद मौत से रेल महकमा में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद एडीआरएम आलोक कुमार झा और आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट आरके सिंहा ने की पहुंच कर मामले की जांच की है।वहीं, एसआईटी गठित कर कर दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया है।प्रमोद चौधरी ने वर्ष 2012 में लोको पायलट के रूप में योगदान दिया था। वे एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे।ट्रेन संख्या 55585 के चालक थे। मिली जानकारी के मुताबिक,प्रमोद बेड से अचानक नीचे गिर गए।उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।पास में ही सोए सहकर्मी लोको पायलट ने गिरने की आवाज के बाद जब स्थिति देखी तो होश उड़ गए। प्रमोद के सिर में गहरी चोट और रक्त रिसाव देख कर वेए घबरा गए।वहां मौजूद सहयोगियों की मदद से उन्हें स्थानीय डंकन अस्पताल ले जाया गया, जहां से...
रक्सौल में ‘सेवा पखवाड़ा’: शून्य खपत वाले उपभोक्ताओं का सम्मान और मुफ्त बिजली योजनाओं की जानकारी

रक्सौल में ‘सेवा पखवाड़ा’: शून्य खपत वाले उपभोक्ताओं का सम्मान और मुफ्त बिजली योजनाओं की जानकारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। 'सेवा पखवाड़ा 2025' के तहत, विद्युत विभाग ने शुक्रवार को सबडिवीजन स्तर पर शिविर का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन में शून्य खपत वाले विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया।इस क्रम में कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने शिविर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधानआयोजित शिविर में स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, भुगतान, नए विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग और खराब मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का समाधान किया गया।इस दौरान, रक्सौल सब डिविजन में 14 और घोड़ासहन सब डिविजन में 9 आवेदनों का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निष्पादन किया गया। *मुफ्त बिजली योजनाओं पर विशेष जोर शिविर का मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना रहा। इसके तहत, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से ह...
एसएसबी के डिजी संजय सिंघल ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण: आसन्न विधान सभा चुनाव और नेपाल के ‘जेन-जी’ आंदोलन से बदले हालातों के बीच सीमा पर विशेष चौकसी के दिए निर्देश

एसएसबी के डिजी संजय सिंघल ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण: आसन्न विधान सभा चुनाव और नेपाल के ‘जेन-जी’ आंदोलन से बदले हालातों के बीच सीमा पर विशेष चौकसी के दिए निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। बिहार में आसन्न विधानसभा चुनावों और पड़ोसी देश नेपाल में युवा नेतृत्व वाले 'जेन-जी' आंदोलन के कारण उपजी संवेदनशीलता के बीच सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) संजय सिंघल( भा.पु.से.) ने शुक्रवार26 सितंबर 2025 को रक्सौल मैत्री पुल और 47वीं वाहिनी एसएसबी बटालियन मुख्यालय का दौरा किया। यह दौरा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा तैयारियों और कार्मिकों के मनोबल का आकलन करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।महानिदेशक ने अंतर्राष्ट्रीय इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (आई.सी.पी.), मैत्री ब्रिज और दूरस्थ सीमा चौकी पंटोका का निरीक्षण किया, जो सीमा पार से होने वाली किसी भी अप्रिय गतिविधि को रोकने के लिए अग्रिम मोर्चे पर हैं। उन्होंने नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद बदले हालातों और राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए बल कार्मिकों को विशेष निर्देश दिए। इन निर्देशों में स...
नेपाल में अब 16 साल के युवा भी कर सकेंगे मतदान ,सुशीला कार्की सरकार ने 16नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दिया मौका!

नेपाल में अब 16 साल के युवा भी कर सकेंगे मतदान ,सुशीला कार्की सरकार ने 16नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दिया मौका!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जहाँ अब 16 साल के युवा भी मतदान कर सकेंगे। जेन जी आंदोलन के प्रभाव के बाद, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए मतदान की उम्र 18 से घटाकर 16 वर्ष करने की घोषणा की। इस ऐतिहासिक घोषणा के तुरंत बाद, नेपाल के निर्वाचन आयोग ने 16 साल या उससे अधिक उम्र के सभी नेपाली नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एक सार्वजनिक सूचना जारी की।युवाओं को 16 नवंबर तक अपने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है। आयोग ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी है, जिसके बाद बायोमेट्रिक और फोटो के लिए कार्यालय जाना होगा। यह कदम युवाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक शामिल करने के उद्देश्य से उठाया गया है। दुनिया में अभी तक केवल कुछ ही देश...
एसएसबी एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने संयुक्त रूप से रक्सौल में चलाया स्वच्छता अभियान

एसएसबी एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने संयुक्त रूप से रक्सौल में चलाया स्वच्छता अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desj)। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा स्वच्छता ही सेवा/ स्वच्छोत्सव स्वच्छता अभियान एवं एक दिन -एक घंटा -एक साथ के संकल्प के साथ रक्सौल के बाटा चौक से बैंक रोड सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 47वीं बटालियन के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा का संदेश देकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में एस.एस बी. के जवानों ने शहर के बाटा चौक से बैंक रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर वाहिनी के अन्य बल कार्मिक के साथ भारत विकास परिषद रक्सौल एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों की सहभागिता रही ‌। इस मौके पर उपस्थित उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ना केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि हमारी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। स्वच्छ भारत अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं...
नेपाली नागरिक का शव नहर से बरामद,परिजन रो रो कर बेहाल!

नेपाली नागरिक का शव नहर से बरामद,परिजन रो रो कर बेहाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।के कौड़िहार चौक के पास एक दुखद घटना में नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नेपाल के रानीघाट निवासी 50 वर्षीय उमेश प्रसाद कानू के रूप में हुई है।वे मूल रूप से नेपाल के परसा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका-वार्ड 5भौंराटार गांव के निवासी थे।बुधवार शाम को उमेश प्रसाद ने कौड़िहार चौक के पास नहर में छलांग लगाई थी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े, मोबाइल, और आई कार्ड निकालकर रख दिए थे,जिससे उनकी पहचान सामने आई थी। तेज बहाव और रात के कारण स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढना संभव नहीं हो सका। इसके बाद, प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने गुरुवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मेन रोड के पास बन रहे पुल के किनारे से शव को बरामद किया। शव मिलने के बाद, परिवार वालों को सूचना दी गई, जो मौके...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का पहला चम्पारण यात्रा होगा ऐतिहासिक होगा,तैयारी पूरी:पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का पहला चम्पारण यात्रा होगा ऐतिहासिक होगा,तैयारी पूरी:पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)।कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी 26सितम्बर शुक्रवार को बिहार दौरे पर आएंगी। वो 12 बजे पटना के सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इसके बाद मोतिहारी पहुंचेंगी, जहां गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी बिहार में पहली बार कोई कार्यक्रम कर रही हैं। इससे पहले वो अगस्त में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं। गांधी की कर्म भूमि मोतिहारी के पहले दौरे पर प्रियंका पर सबकी नजर पहली बार प्रियंका गांधी, महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी पहुंचने वाली हैं। उनकी ‘हर घर अधिकारी रैली’ के लिए गांधी मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगी और वहां से सीधे रैली स्थल जाएंगी। इस दौरान करीब 3000 महागठबंधन के कार्यकर्ता...
फर्जी दस्तावेज के सहारे पहचान बदल कर भारत प्रवेश कर रहा नाइजीरियाई नागरिक  रक्सौल बोर्डर पर गिरफ्तार,जांच और कारवाई शुरू!

फर्जी दस्तावेज के सहारे पहचान बदल कर भारत प्रवेश कर रहा नाइजीरियाई नागरिक रक्सौल बोर्डर पर गिरफ्तार,जांच और कारवाई शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है, जिसने अपनी पहचान बदलकर भारत में दोबारा प्रवेश करने की कोशिश की थी। यह घटना दिखाती है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस है,जहाँ छोटी से छोटी चूक भी पकड़ी जा रही है।लगातार कई विदेशी नागरिक बोर्डर पर पकड़े जा चुके हैं।ताजा मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान हेनरी चिगोज़ी ओमेके के रूप में हुई है, जो पहले मेडिकल वीज़ा पर भारत आया था। वह 16 फरवरी, 2024 को अपनी वीज़ा अवधि समाप्त होने से पहले ही भारत से लौट गया था। लेकिन कुछ समय बाद, उसने अपनी नागरिकता बदलकर 'रिपब्लिक ऑफ कोटे डी आइवर' का पासपोर्ट बनवा लिया और अपना नाम एडजोबा गिल्बर्ट(पुरुष) रख लिया।फर्जी विवरण में उसने जन्म तिथि 26फरवरी 1983,पासपोर्ट नंबर 17 एएल 19840 (वैधता 20फरवरी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!