भारत-नेपाल सम्बन्धों को बेहतर बनाना बॉर्डर के अधिकारियों की जिम्मेवारी:डॉ0 संजय
सांसद डॉ संजय जायसवाल ने नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन के मसलेको ले कर की बैठक
रक्सौल।(vor desk )।लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने गुरुवार को नेपाल में जाने वाली भारतीय गाड़ियों से संबंधित विषय व समस्या को गम्भीरता से लेते हुए आईसीपी में जाकर कस्टम के डीसी आशुतोष कुमार सिंह एवं आईसीपी के कार्यालय प्रबन्धक विशाल मिश्रा के साथ बैठक की एवम पूरे हालात की जानकारी ली । उन्होंने नेपाल के बॉर्डर पर उठ रही समस्या के समाधान पर विचार विमर्श किया ।डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि नेपाल के साथ हमारा विशेष मैत्री संबंध है, बेटी -रोटी का संबंध है ।अगर किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई स्थानीय स्तर पर उठती है तो उसे कस्टम को अपने स्तर से दूर करने का प्रयास करना चाहिए ।कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की नेपाल के अधिकारियों से बातचीत हुई है और भारतीय गाड़ियों के प्रवेश के ल...









