Wednesday, October 28

Author: VorDesk

बीरगंज बॉर्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,जांच शुरू

बीरगंज बॉर्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार,जांच शुरू

नेपाल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज भन्सार के मुख्य गेट पर सशस्त्र पुलिस ने 3044 नम्बर के टेम्पु के जाँच के क्रम में एक भारतीय नागरिक को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के रामगढवा थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी जंगी राउत पटेल के 30 वर्षीय पुत्र बिशाल पटेल के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक,वह झोला में उक्त नशीली दवा छुपा कर तस्करी में जुटा था।कि उसे पकड़ लिया गया।बरामद नशीली दवा में डाईजोल्याव 500 पीस, नोफिन 500 पीस,फेनारगन 500 पीस शामिल है।बताया गया कि रक्सौल से उक्त दवा नेपाल लाई जा रही थी।आवश्यक जांच व कारवाई शुरू कर दी गई है। ...
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में होगा स्वागत,प्रशासन ने लिया जायजा

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल में होगा स्वागत,प्रशासन ने लिया जायजा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।चौरसिया(बरई) समाज सेवा संघ"रक्सौल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 13 नवम्बर की शाम को सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया पहुचने वाले हैं।वे नेपाल जाएंगे।जहां 14 नवम्बर को सुबह साढ़े दस बजे चौरसिया समाज के चौरसिया विवाह भवन का भूमि पूजन सह शिलान्यास करेंगे।इस क्रम में उनका स्वागत -सम्मान सह अभिनंदन समारोह रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित अपना ट्रेडर्स परिसर में होगा।उक्त प्रस्तावित स्थल पर मंगलवार को रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा तथा थानाध्यक्ष अभय कुमार ने सदल बल पहुच कर कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संघ के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया, उपाध्यक्ष हृदेश प्रसाद चौरसिया, सहसचिव सुरेन्द्र प्रसाद चौरसिया, संगठन सचिव ई.निशांत प्रवीण चौरसिया तथा कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार चौरसि...
प्याज तस्करी के मामले में चार युवक गिरफ्तार,एसएसबी ने छेड़ी तस्करी के विरुद्ध मुहिम

प्याज तस्करी के मामले में चार युवक गिरफ्तार,एसएसबी ने छेड़ी तस्करी के विरुद्ध मुहिम

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )। एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका ने प्याज तस्करी की खबर के बाद तस्करी रोकने के लिए अभियान शुरू किया है।इसी कड़ी में एसएसबी जवानो ने सीमावर्ती पंटोका गावँ के एक बगीचा में छापेमारी कर क 385 किलो तस्करी के प्याज के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि एसएसबी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने करते हुए बताया कि नेपाल के लिए तस्करी में जुटे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।इनकी पहचान नेपाल के बीरगंज के छपकैयां निवासी 18वर्षीय राजन दास,विशाल कुमार,भूषण कुमार और सुभाष दास के रूप में की गई है।बरामद प्याज का मूल्य 23 हजार 500 रुपये आंकी गई है। सभी को आवश्यक कार्रवाई हेतु मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया गया। ...
धारदार हथियार से काट कर युवक की जघन्य हत्या,हरपुर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

धारदार हथियार से काट कर युवक की जघन्य हत्या,हरपुर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के हरपुर थाना क्षेत्र के घोड़ासहन गांव में एक युवक की धारदार हथियार व कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। हत्यारों ने मृतक के शव को घर से बाहर स्थानीय हरेंद्र पांडेय के धान के खेत में फेंक दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक,उक्त घटना रविवार की रात घटित हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन पत्र में खुलासा किया है कि उसके पति मोतीलाल कुशवाहा(26 वर्ष) की हत्या उनके भाई राम उद्देश्य कुशवाहा सहित अन्य भाइयों व परिजनों ने कर की है। हत्या का कारण नेपाली कारोबार में लेन-देन में गड़बड़ी को बताया जा रहा है।चर्चा है कि मृतक का एक भाई राम उद्देश्य कुशवाहा अपराधी प्रवृत्ति का है, ज...
नि:शुल्क दंत -मुख रोग व मधुमेह जांँच शिविर का आयोजन 13 नवम्बर को !

नि:शुल्क दंत -मुख रोग व मधुमेह जांँच शिविर का आयोजन 13 नवम्बर को !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारत विकास परिषद की शाखा-रक्सौल , सीमा जागरण मंच एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क दंत एवं मुख जाँच शिविर का आयोजन 13 नवम्बर बुधवार को स्थानीय श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर के सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है ।इस जाँच शिविर में लब्ध प्रतिष्ठित डॉ.अजय कुमार (बीडीएस) एवं डॉ. दीपक कुमार ( बीडीएस) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे ।साथ ही इस शिविर में मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों की मुफ्त जांच एवं सलाह दी जाएगी साथ ही स्नायुबंधन का खिंचाव या तनाव,मोच,गर्दन में अकड़न (सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस),घुटनों में दर्द, कमर का दर्द,लटके हुए पेट या डिलीवरी के बाद पेट बांधने वाले उपकरणों इत्यादि ( क्रेप बैंडेज,सर्वाइकल कॉलर ,लुम्बर सैकरो सपोर्ट,एब्डॉमिनल सपोर्ट)के बारे में निःशुल्क सलाह एवं (एस ईआई पोलो ट्रेडम...
विधायक डॉ0 अजय सिंह से जन मुद्दों के हल के मसले पर मिले स्वच्छ रक्सौल के रणजीत सिंह

विधायक डॉ0 अजय सिंह से जन मुद्दों के हल के मसले पर मिले स्वच्छ रक्सौल के रणजीत सिंह

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को स्वच्छ रक्सौल संस्था के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक डॉ अजय सिंह से मिला। इस बैठक में घोड़ासहन- रक्सौल-भेलाही सड़क निर्माण, रक्सौल नगर परिषद सम्बंधित विभिन्न समस्याओं, आवारा पशुओं के द्वारा मचाए जा रहे उत्पात, सड़क पर अतिक्रमण, नशाखोरी, अवैध रूप से पॉलीथिन का इस्तेमाल, जाम की समस्या, छठ घाटों का विस्तारीकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों ध्यानाकर्षण किया ।जिस पर बिंदुवार चर्चा करते हुए विधायक डॉ0 सिंह ने यथोचित पहल करते हुए मामलों का अतिशीघ्र समाधान होने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की अधतन जानकारी दिया। जिसमें उन्होंने रक्सौल मेन रोड का निर्माण, घोड़ासाहन- रक्सौल-भेलाही सड़क का दो चरणों में निर्माण जल्द कार्य श...
तीन दिवसीय नेपाली चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव शुरू,राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी ने किया उद्घाटन

तीन दिवसीय नेपाली चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव शुरू,राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी ने किया उद्घाटन

नेपाल, सीमांचल
महोत्सव को ले कर बीरगंज में निकली रैली व झांकी,नेपाली फ़िल्म कलाकार हुए शामिल बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के बीरगंज में गुरुवार को तीन दिवसीय नेपाली चलचित्र स्वर्णिम महोत्सव की शुरुवात हुई।महोत्सव का उद्घाटन नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने एक समारोह के बीच किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंंने कहा कि नेपाल सरकार राष्ट्रीय व अन्तरष्ट्रीय फ़िल्म निर्माण को बढ़ावा देने व सहयोग के लिए संकल्पित है। फ़िल्म न केवल देश व समाज को जोड़ती हैं,बल्कि, समाजिक परिवर्तन की वाहक होती हैं ।फिल्में स्वस्थ्य व मनोरंजक होनी चाहिए,ताकि,समतामूलक व उन्नत समाज का निर्माण हो।फिल्में समाजिक बुराइयों व कुरीतियों को खत्म करने में योगदान देती हैं।फ़िल्म के माध्यम से आज के समय में दहेज,बाल विवाह कुरीति व मानव व्यापार पर रोक थाम में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। श्री मति भंडारी...
जनता दल (यू )नेता कोहिनुर आलम पर फायरिंग, बाल- बाल बचे,घटना स्थल से खोखा मिला!

जनता दल (यू )नेता कोहिनुर आलम पर फायरिंग, बाल- बाल बचे,घटना स्थल से खोखा मिला!

रक्सौल आसपास
आदापुर।(vor desk)।आदापुर थाना क्षेत्र के नायक टोला गांव में जदयू के जिला महासचिव सह स्थानीय पंचायत समिति सदस्या रोबिना प्रवीण के पति कोहिनूर आलम पर अपराधियों ने रविवार सुबह फायरिंग की। इस हमले में जदयू नेता बाल-बाल बच गए। अपराधी चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जदयू नेता कोहिनूर आलम सुबह करीब साढ़े छह बजे नित्य की भांति मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकल रहे थे। इसी बीच अपराधी उसके दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज करते हुए घर से उसे बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे। तभी उनकी पत्नी व पंचायत समिति सदस्य रोबिना प्रवीण अपने पति या अन्य परिजनों को घर से बाहर नही निकलने दिया। हालांकि अपराधियों ने जदयू नेता के घर से बाहर निकले के अंदेशा में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। स्थित भांप जदयू नेता अपने घर में ही दुबककर अपनी जान बचाई। इसके बाद गोली की आवाज सुन लोग घटनास्थल पर प...
नकरदेई गावँ में हुई आगजनी में मवेशी समेत चार घर जले, लाखों की सम्पति खाक!

नकरदेई गावँ में हुई आगजनी में मवेशी समेत चार घर जले, लाखों की सम्पति खाक!

रक्सौल आसपास
आदापुर।(vor desk)।नकरदेई थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव में शनिवार की देर रात अचानक लगी आग में चार घर जलकर खाक हो गए । इस घटना में करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की क्षति के अनुमान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उक्त गांव निवासी सुरेश पासवान के घारी में मवेशियों के लिए लगाए गए घूरे से अचानक आग लग गई। देखते-ही-देखते आग की लपटों ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में सोए सुरेश पासवान बाल-बाल बच गए।वही उनकी भैंस बुरी तरह झुलस गई ।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के घण्टों बाद उस पर काबू पाया जा सका। देखते-ही-देखते नरेश पासवान,जगदीश पासवान व विजय पासवान के घर भी जलकर खाक हो गए । घटना की सूचना मिलते ही सीओ विजय शंकर सिंह राजस्व कर्मचारी के साथ पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन और क्षति के आकलन ...
राजद विधायक शमीम अहमद के भाई से रंगदारी मामले में दो लोग हुए गिरफ्तार !

राजद विधायक शमीम अहमद के भाई से रंगदारी मामले में दो लोग हुए गिरफ्तार !

रक्सौल आसपास
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण पुलिस ने नरकटिया के राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद के भाई से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वी चंपारण के एसपी उपेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।दोनों युवकों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बताया गया कि खैरवा अस्पताल के संचालक व विधायक डॉ0 शमीम के भाई से पिछले दिनों मोबाइल पर दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी।रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।इसको ले कर पिछले 4 नवम्बर को छौड़ादानों थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के जगिराहाँ निवासी मुनिफ मियां व मेराज आलम के रूप में की गई है ।रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!