स्वीप कार्यक्रम के तहत 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ की अपील
रक्सौल।( vor desk )।10 रक्सौल विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ ने 7 नवंबर को होने जा रहे चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील जारी की है।
इस वीडियो संदेश में डॉ. शलभ ने कहा है कि चुनाव चाहे लोक सभा का हो या विधान सभा का। यह लोकतंत्र का महापर्व है। इससे देश की दशा और दिशा तय होती है। चुनाव में हमारे एक एक मत का महत्व होता है। इसलिए इस चुनाव में यह दृढ़ निश्चय करना है कि हम सभी मतदाता इस महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।
बिहार में अब तक हुए विधानसभा के 16 चुनावों में केवल तीन बार ही मतदान का प्रतिशत 60 का आंकड़ा छू सका है। इस स्थिति को बदलना जरूरी है। मतदान प्रतिशत बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है।
हम सब को मिलकर एक नए बिहार का निर्माण करना है और इसके लिए सबसे पहले हमें वोटिंग के...









