केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द,भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने की प्रमोद सिन्हा को जिताने की अपील!
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद बोले- नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनेगी और लोग खुशहाल होंगे
भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने गीत गा कर मांगे वोट,कहा-एनडीए को जिताएं,नही तो जंगल राज आ जायेगा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने किया वायदा , सूबे में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे
रक्सौल/भेलाही।(vor desk )।केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तानी भारत माता की जय नही बोलेगा तो पाकिस्तान जिंदाबाद बोलेगा? उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और लोग खुशहाल होंगे।यही सरकार नौकरी भी देगी,रोजगार भी।उन्होंने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कहा कि आप माफी कब माँगियेगा?अब तो पाकिस्तान ने भी स्वीकार कर लिया कि पुलवामा आतंकी हमले में उसका हाथ था।...









