शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) बने रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन’!
रक्सौल।( vor desk )जाने माने लेखक व समाजसेवी प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) को चुनाव आयोग ने 10 रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन का दायित्व सौंपा है। वे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं कोविड-19 के निर्देशों को पूरी तरह पालन करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसकी जानकारी अवर चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दी। यहां आगामी 7 नवंबर को मतदान होना है।
बता दे डॉ0 शलभ की शिक्षा, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्र में अलग पहचान है।उन्होंने अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक के रूप में अनगिनत छात्र छात्राओं के भविष्य का निर्माण किया है।
डॉ. शलभ हिंदी साहित्य में पाँच किताबों के रचयिता हैं। उनकी किताबें न केवल भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी चर्...









