Friday, March 20

Author: VorDesk

वीरगंज : चरस और ब्राउन शुगर बरामद, एक भारतीय युवक समेत तीन गिरफ्तार!

वीरगंज : चरस और ब्राउन शुगर बरामद, एक भारतीय युवक समेत तीन गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।पर्सा जिला के बंजारी इलाके से सशस्त्र पुलिस ने चरस की खेप बरामद किया है। मामले में एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुलाम मोहमद (31वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारत के बिहार राज्य में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का रहने वाला है। सशस्त्र पुलिस के डीएसपी पुरनचन्द भट्ट ने बताया कि छिपहरमाई गांवपालिका के वार्ड नंबर 4 बंजारी स्थित भिस्वा–जानकी टोला सड़क खंड पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान मोहमद को बीआर 22 जे 3550नंबर की भारतीय मोटरसाइकिल पर सवार पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 9किलो 522ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार रक्सौल।दशहरा पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने वीरगंजमहानगरपालिका-वार्ड16 के शंकराचार्य गेट से दो युवकों को नशीली दवाओं के...
सेवा पखवाड़ा 2025′ के तहत विद्युत विभाग की अनूठी पहल: दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेक ‘सेल्फी प्वाइंट’ का निर्माण

सेवा पखवाड़ा 2025′ के तहत विद्युत विभाग की अनूठी पहल: दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेक ‘सेल्फी प्वाइंट’ का निर्माण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सेवा पखवाड़ा 2025' के तहत विद्युत विभाग की अनूठी पहल: दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेक 'सेल्फी प्वाइंट' का निर्माण रक्सौल,एक संवाददाता। 'सेवा पखवाड़ा 2025' के अंतर्गत विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सेवाएं देने और जागरूक करने के लिए विशेष आयोजन किए। इन आयोजनों के उपरांत अब विभाग ने दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक हाईटेक सेल्फी प्वाइंट की पहल शुरू की है। सुरक्षा के साथ मनोरंजन का संगम रक्सौल अनुमंडल में चिन्हित दुर्गा पूजा स्थलों पर विभाग द्वारा आकर्षक और हाईटेक सेल्फी प्वाइंट्स का निर्माण किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुगण मां दुर्गा के प्रतिमा दर्शन के बाद इन प्वाइंट्स पर यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आमजनों की सुरक्षा के...
सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग,दो माह से नहीं हुई है बैठक

सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग,दो माह से नहीं हुई है बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल में सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है। इसको ले कर वार्ड नंबर 6 के पार्षद और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर परिषद रक्सौल के कार्यवाहक अध्यक्ष को पत्र लिखा है।सशक्त स्थाई समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद,अंतिमा देवी और डिम्पल चौरसिया ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पिछले  दो महीने से सशक्त स्थायी समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है, जिससे जन उपयोगी योजनाओं और अन्य आवश्यक विषयों पर निर्णय नहीं लिया जा सका है,जिसको देखते हुए अविलंब बैठक बुलाई जाए,ताकि  वार्डों में समरसेबिल  पंप की समीक्षा व पेयजल संकट का स्थाई समाधान, चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, छठ पर्व को देखते हुए छठ घाटों और घाटों तक पहुंच पथ के निर्माण, दिवाली में छठ पर्व पर बिजली व्यवस्था, नगर में साफ-सफाई व्...
राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल का दावा:बिहार में परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता,बनेगी तेजस्वी की सरकार!

राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल का दावा:बिहार में परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता,बनेगी तेजस्वी की सरकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की राजनीति में हलचल तेज है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल का दावा है कि इस बार जनता ने बड़े बदलाव का मन बना लिया है। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के मौजे चौक और परसौना तपसी सहित कई गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह बात जोर देकर कही।​श्री जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी, क्योंकि लोग अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से पूरी तरह ऊब चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि रक्सौल विधानसभा सीट पर भी परिवर्तन की लहर है और इस बार राजद का विधायक जीत हासिल करेगा। उन्होंने राजद और इंडिया गठबंधन की नीतियों को जनता के सामने रखते हुए आश्वासन दिया कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो उनकी प्राथमिकता महिला सम्मान को सुनिश्चित करना और नौजवानों के लिए रोज...
रनिंग रुम में रेल अधिकारियों की लापरवाही से गई लोको पायलट की जान, एडीआरएम आलोक झा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद तीन अधिकारी सस्पेंड!

रनिंग रुम में रेल अधिकारियों की लापरवाही से गई लोको पायलट की जान, एडीआरएम आलोक झा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद तीन अधिकारी सस्पेंड!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desj)।समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल स्थित रनिंग रूम के अंदर एसी पाइप में लीकेज से फर्श पर पानी जमा होने के कारण फिसलकर लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी की मौत मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद तीन रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। रनिंग रूम में सुविधाओं की कमी पाई गई और कई लापरवाही भी सामने आई ।मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू होने से खलबली है और करवाई का दायरा बढ़ सकता है।इस मौत को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। अब तक के जांच में सामने आया है कि बीते शनिवार को लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी (41) की मौत एसी पाइप में लीकेज से फर्श पर गिरे पानी में फिसलने के कारण हुई थी। एडीआरएम आलोक कुमार झा की जांच रिपोर्ट में इसके लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर रेलवे के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबित होने वाले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (...
वीरगंज के प्रसिद्ध गहवामाई मन्दिर में फुलापाती पर खोइछा भरने के लिए उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,डोला यात्रा के पहुचने पर नेपाल सेना ने दी सलामी

वीरगंज के प्रसिद्ध गहवामाई मन्दिर में फुलापाती पर खोइछा भरने के लिए उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,डोला यात्रा के पहुचने पर नेपाल सेना ने दी सलामी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk )। शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर नेपाल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले वीरगंज स्थित प्रसिद्ध गहवा माई मन्दिर में फुलापाती उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।वहीं,इस अवसर पर आयोजित मेला में सीमाई क्षेत्र समेत नेपाल- बिहार के हजारों श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ी।इस बीच,नेपाल के सबसे बड़े पर्व बड़ा दशहरा के सप्तमी को फुलापाती के अवसर पर अहले धूम धाम से माता का डोला निकला।पुष्प वर्षा और माता की जय जय कार के बीच नेपाल सेना के चंडी प्रसाद गण बैरक से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मालपोत कार्यालय पहुंचा। जहां निशान भगवती के मंदिर से माई के डोला के गहवामाई मन्दिर परिसर पहुचने पर नेपाल सेना के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी।तदोपरांत, फुलापाती स्वरूप केला, धान, हल्दी,मान वृक्ष, बेल,अशोक ,जयंती आदि नामकरण किए गए नव पत्र और नौ देवी की विशेष पूजा अर्चना के बाद आम श...
रक्सौल प्रशासन द्वारा मौजे चौक दुर्गा पूजा पंडाल से डीजे नियंत्रण में लेने पर थाना के आगे जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन,बढ़ते हंगामे के  बीच शर्तों के साथ वापस मिला साउंड सिस्टम!

रक्सौल प्रशासन द्वारा मौजे चौक दुर्गा पूजा पंडाल से डीजे नियंत्रण में लेने पर थाना के आगे जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन,बढ़ते हंगामे के बीच शर्तों के साथ वापस मिला साउंड सिस्टम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था को ले कर रक्सौल प्रशासन द्वारा रविवार की शाम निकाले गए फ्लैग मार्च और पंडाल निरीक्षण के दौरान मौजे चौक स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के पंडाल से डीजे साउंड सिस्टम नियंत्रण में लेने के बाद मामला तूल पकड़ गया।देखते ही देखते बवाल बढ़ गया।दुर्गा दरबार पूजा समिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या युवकों का हुजूम जय माता दी का नारा लगाते हुए रक्सौल थाना पहुंच गया।थाना गेट पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई।पुलिस प्रशासन हाय हाय और मुर्दाबाद तक के नारे लगे।कुछ देर के लिए आयोजक समिति और युवाओं का दल थाना परिसर के अंदर धरने पर बैठ गया।काफी समझाने के बाद थाना गेट से बाहर निकला और काफी देर तक विरोध प्रदर्शन नारेबाजी का दौर चलता रहा।खूब हो हल्ला हुआ।हालाकि,स्थिति ज्यादा बिगड़ती,इससे पहले ही पुलिस मुस्तैद हो गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप...
बसपा सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, रक्सौल से चंद्र किशोर पाल सहित जिले के10 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी!

बसपा सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, रक्सौल से चंद्र किशोर पाल सहित जिले के10 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी जिले के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर बसपा के जिलाध्यक्ष मथुरा राम ने जिला कमिटी की चुनावी बैठक में जिले के दस विधानसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दिया है। इस सूची में सामाजिक समीकरणों को साधते हुए बसपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया गया है तथा अधिकांश सीटों पर अपने आधार वोटरों पर फोकस करते हुए दलित व पिछड़े वर्गो के साथ दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में रक्सौल विधानसभा से दलीय प्रत्याशी के रूप में पहले चुनाव लड़ चुके कद्दावर बसपा नेता चंद्रकिशोर पाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही, सुगौली से अमन कुमार पासवान, नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से रजनीश कुमार रजक, हरसिद्धि से संतोष कुमार राम, गोविंदगंज से एडवोकेट पवन कुमार शर्मा, कल्याणपुर से चाँ...
रक्सौल बॉर्डर पर फर्जी पासपोर्ट के साथ रिपब्लिक ऑफ डे कोट डी आइवरी का नागरिक गिरफ्तार,बोर्डर पर अवैध घुसपैठ का लगातार हो रहा प्रयास

रक्सौल बॉर्डर पर फर्जी पासपोर्ट के साथ रिपब्लिक ऑफ डे कोट डी आइवरी का नागरिक गिरफ्तार,बोर्डर पर अवैध घुसपैठ का लगातार हो रहा प्रयास

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। इन दिनों विदेशी नागरिकों की फर्जी तरीके से भारत में अवैध घुसपैठ की कोशिश बढ़ गई गई।इस बीच भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल के पास रक्सौल में तैनात आव्रजन अधिकारियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फर्जी पहचान और दस्तावेज के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कौआडियो कौआसी जेरोम (44 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वास्तव में कोट डी आइवरी (आइवरी कोस्ट) का नागरिक है,जिसका पासपोर्ट नंबर 21ए एफ 521540(वैधता 22 फरवरी 2022से 21फरवरी 2827) और वीजा संख्या वीके 97081720(बी 2) (वैधता 4मार्च2022 से 3सितंबर 2022 )है ,जिसके जरिए पहली बार 10अप्रैल2022 को दिल्ली आया था।वीजा 2022में ही एक्सपायर हो चुका था ।इस बार जेरोम बुर्किना फासो नामक व्यक्ति के फर्जी पासपोर्ट का...
रक्सौल के स्वस्थ्य नारी, स्वस्थ्य परिवार के स्वास्थ्य शिविर में अव्यवस्था और आपसी खींचतान,आशा कार्यकर्ताओं का दिखा गहरा आक्रोश!

रक्सौल के स्वस्थ्य नारी, स्वस्थ्य परिवार के स्वास्थ्य शिविर में अव्यवस्था और आपसी खींचतान,आशा कार्यकर्ताओं का दिखा गहरा आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।'स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत' अभियान के तहत रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर पूरी तरह से कुप्रबंधन और आपसी मनमुटाव का शिकार रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच तालमेल की भारी कमी दिखी, जिसके कारण अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) की अंदरूनी खींचतान मंच पर खुलकर सामने आ गई।अधिकारियों में टकराव और मंच पर खींचतान के बीचकार्यक्रम की शुरुआत से ही अव्यवस्था हावी रही। रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन मंच से अलग-थलग बैठे दिखे, वहीं, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा जैसे वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को मंच पर बैठने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंच पर एक पक्षिय दबदबा दिखाई दिया और मंच संचालन पर भी सवाल उठे।यहां तक कि अतिथियों के नाम पुकारने और उन्हें सम्मान देने के मामले में अस्त व्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!