
राशन डीलरों द्वारा प्रति यूनिट 500 ग्राम कम अनाज देने पर आदापुर मुखिया संघ नाराज!
मुखिया संघ की बैठक,डीएम को की गई शिकायत
रक्सौल।( vor desk )। आदापुर में मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद साह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई ।इस बैठक के बाद जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के पास मुखिया संघ के द्वारा आवेदन प्रेषित किया गया। जिसमे कहा गया कि आदापुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के द्वारा अपने मनमाने ढंग से राशन वितरण किया जा रहा है।एवं प्रति यूनिट पांच सौ ग्राम कम देने की शिकायत मिल रही है। इधर,बैठक के क्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद साह ने बताया कि मिली शिकायतों के बारे में पूछा गया तो जन वितरण दुकानदारों ने बताया कि जो भी बात करना है आप प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बात कीजिये हम लोगो का सभी कार्य आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश से होता है। श्री साह ने बताया कि हम लोग कई बार आदापुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिलने की कोशिश की लेकिन वो नही ...