Monday, June 29

Author: VorDesk

विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो- अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायकरामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी व,पीएचसी कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाये वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे ,व समय पर कार्यालय पहुंचें जिससे दूर से आये लोग समय पर अपना कार्य निपटा कर अपने घर चले जाये। उक्त बातें सुगौली के राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित कर्मियों व अधिकारियों से कही ।विधायक श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को आम लोगो के काम में पारदर्शिता लाने को कहा। विधायक ने कहा मेरा पदाधिकारियों के साथ बैठक का उद्देश्य आम लोगो का काम मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी परेशानी न हो,विधायक ने कहा कि सरकार प्रायोजित कार्यक्रमो व योजनाओ का लाभ प्रत्येक गरीबो को मिले ।बैठक के दौरान विधायक ने मनरेगा पीओ से पशु शेड किस किस पंचायत में बना है उसकी लागत क्या है उसकी जानकार...
चाइल्ड लाइन सब सेंटर द्वारा लड़कियों के बीच सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरण

चाइल्ड लाइन सब सेंटर द्वारा लड़कियों के बीच सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चाइल्ड लाइन सब सेन्टर रक्सौल द्वारा वार्ड नंबर-07 अहिरवा टोला में लड़कियों और महिलाओं के बीच इज्जत परियोजना के बारे में जागरूक अभियान के साथ मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरण किया गया। मौके पर चाइल्ड लाइन टीम मेंबर किरण वर्मा द्वारा लड़कियों महिलाओं को मासिक धर्म के आने के बाद उनको घर में रखें हुए पुराने कपड़ों को इस्तेमाल नहीं करने को बताया गया। ऐसा करने से होने वाले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस जानकारी के साथ ही मानव व्यापार एवं बाल मजदूरी रोकथाम हेतु बच्चों और उनके अभिभावको को विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया। ...
रक्सौल के परसौना गावँ में हुई आगलगी में एक घर जला, हजारों की क्षति!

रक्सौल के परसौना गावँ में हुई आगलगी में एक घर जला, हजारों की क्षति!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के प्रसौना तपसी अंतर्गत प्रसौना गांव में रोज मियां( पिता- अजीज मियां ) का घर बीती रात्रि अचानक हुई आगलगी में जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इधर,स्थानीय मुखिया पति बृजकिशोर प्रसाद यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया।मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता सौरंजन कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने अंचलाधिकारी से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। ...
मुफ्त अनाज व चना तथा राशन में अनियमितता के खिलाफ राजद का विरोध प्रदर्शन,जांच व कार्रवाई की मांग

मुफ्त अनाज व चना तथा राशन में अनियमितता के खिलाफ राजद का विरोध प्रदर्शन,जांच व कार्रवाई की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के कोइरिया टोला नहर चौक अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष राजद कार्यकर्ताओं द्वारा न्याय प्रतिज्ञा सभा के द्वारा विरोध प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाली नवंबर माह के फ्री राशन व चना नही मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया ।युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम ने बताया कि न्याय प्रतिज्ञा सभा के माध्यम से हमारी मांग है कि अनुमंडल के चारों प्रखंडो में माह नवंबर 2020 का बकाया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाली मुफ्त अनाज और चना का अविलम्ब वितरण किया जाय। माह जुलाई 2020 में प्रवासी मजदूरों के राशन और चना घोटाले के चर्चित मुख्य संरक्षणकर्ता रक्सौल - रामगढ़वा एमo ओo अरविंद कुमार सिंह पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाय। उन्होंने बताया कि आदापुर बीडीओ सह एम ओ का आवास मुख्यालय से बाहर होने से कोई भी निरक्षीय...
अनियंत्रित ट्रक ने एक धुपवा टोला निवासी राहगीर को कुचला,डंकन हॉस्पिटल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष जारी!

अनियंत्रित ट्रक ने एक धुपवा टोला निवासी राहगीर को कुचला,डंकन हॉस्पिटल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के आईसीपी जाने वाली बाईपास रोड, रेलवे गुमटी के समीप बीआर 06 जी डी 0923 नंबर की एक अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान हरैया ओपी थाना क्षेत्र के धुपवाटोला निवासी 50 वर्षीय महिंद्र पड़ित के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की व्यक्ति का बच पाना बहुत मुश्किल है। ...
पूर्व के 121 लीज धारकों को स्टेशन रोड में नही मिला दुकान,तो,होगा आंदोलन:रणजीत सिंह

पूर्व के 121 लीज धारकों को स्टेशन रोड में नही मिला दुकान,तो,होगा आंदोलन:रणजीत सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। मंगलवार को स्टेशन रोड के दुकानदारों की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब एक बड़े व्यापारी को लीज पर हजारों फिट जमीन आवंटित किया जा सकता हैं। तो गरीब मजबूर दुकानदारों को क्यों नहीं?जो सालों से1996 तक रेलवे को राजस्व देते आए है। 10-08-1996 तक यहाँ के दुकानदार अपना अपना रसीद कटा कर रेलवे को राजस्व देते आ रहे थे और 12-08-1996 को उन्हें उजाड़ दिया जाता हैं। ऐसे में कैसे आत्मनिर्भर होगा भारत? जब गरीब को रोजगार ही नहीं मिलेगा। स्टेशन रोड में चाय नास्ता की दुकान कर ये लोग अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बच्चों को शिक्षित करते हैं। 121 लीजधारी के साथ ही हज़ारों लोगों का रोजगार अब छीन जाएगा। भूखे मरने की नौबत आने से पहले सरकार इनके रोजगार का व्यवस्था करें। अन्यथा हमलोग रक्सौल रेलवे स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे...
विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!

विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महत्व का व्यवसायिक केन्द्र होने के बावजूद रक्सौल का आज तक अपेक्षित विकास नहीं होने के फलस्वरूप मंगलवार को अनुमंडल सभागार में शहर के प्रमुख व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक हुई।जिसमे विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तमाम बुनियादी सुविधा सहित रेल,सड़क,मेडिकल,शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में यथोचित सुविधा एवं समुचित विकास के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रक्सौल के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने 10 सूत्री बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि इस पर ससमय विचार एवं क्रियान्वयन पर ठोस पहल हो तो निश्चित रूप से न केवल शहर की सूरत बदलेगी बल्कि इस शहर के नागरिकों एवं व्यवसायियों के हितों की भी रक्षा होगी । जिसमे दिन भर पूरे शहर में आवारा पशुओं के विचरण एवं इनके हिंसक होने से अभी तक कईयों की मृत्यु एवं बहुतो...
नेपाल के नाग ढुङ्गा में 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार रुपये के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार!

नेपाल के नाग ढुङ्गा में 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार रुपये के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।।नेपाल पुलिस ने 1 करोड 47 लाख 86 हजार रुपया नेपाली मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है ।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपिलवस्तु से निजी कार से काठमांडू जा रहे 30 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता को थानकोट पुलिस ने सोमवार की सुबह 4 बजे जांच के क्रम में चँदागिरी नगर पालिका के नाग ढुङ्गा से गिरफ्तार किया।साथ ही कपिलवस्तु निवासी नेपाली कार चालक संगम थापा( 30 वर्ष ) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित कुमार गुप्ता गोरखपुर (यूपी) के घन्टा घर का निवासी है।जिस हुंडई कार से वे काठमांडू जा रहे थे,उसकी जांच में तीन बैग में रखे उक्त रकम को बरामद किया गया है।पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि मामले की गहन जांच पड़ताल जारी है।मुद्रा का वैध स्तोत्र नही बताने के कारण उन्हें गिरफ़्तार किया गया है।सन्देह है कि सटही के लिए उक्त रकम ले जाया जा रहा था।मामले ...
अनियंत्रित ट्रक ने रामगढ़वा के सिसवनिया में चलते राहगीर को कुचला,हुई मौत

अनियंत्रित ट्रक ने रामगढ़वा के सिसवनिया में चलते राहगीर को कुचला,हुई मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घटना के बाद पलटी ट्रकरामगढ़वा ।(vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगर टोली के समीप एनएच 28 पर गुरुवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे मुरला गाँव से रामगढ़वा बाजार की ओर आ रहे एक ग्रामीण को कुचल दिया और राहगीर को कुचलने के बाद चालक ने चलती गाड़ी से कूद कर भाग गया ।वही ट्रक से कुचले राहगीर की घटनास्थल पर मौत हो गयी । वही घटना की खबर सुनते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में जितेंद्र सिंह व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को उठा कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया ।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक योगेंद्र साह रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला रामपुर टोला का निवासी बताया जाता है ।मृतक की उम्र करीब 50 साल थी ।वही दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के पास चौकीदार की प्रति नियुक्ति कर दी गई है । (रि...
बेहतर कार्यों के लिए रामगढ़वा के बीडीओ राकेश कुमार को डीएम ने किया पुरस्कृत

बेहतर कार्यों के लिए रामगढ़वा के बीडीओ राकेश कुमार को डीएम ने किया पुरस्कृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk)।बिहार विधान सभा चुनाव सहित विकासात्मक कार्यों में बेहतर कार्यों के लिए बीडीओ राकेश कुमार को डीएम मोतिहारी ने पुरस्कृत किया है। मोतिहारी डीएम द्वारा विधानसभा क्षेत्र 11 सुगौली विधानसभा के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ के कार्यों की प्रशंसा की गई। पुरस्कृत पत्र में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित कार्यो का निष्पादन मापदंडों के अनुरूप किया गया। जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस उपलब्धि को लेकर प्रमुख रीता कुमारी,सीओ मणिभूषण कुमार जीपीएस पप्पू कुमार,सहायक रामाधार कुशवाहा,हरेंद्र राम,जगत साह , सहित सभी कर्मी व जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ( रिपोर्ट:शेख मेराज आलम ) ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!