Monday, June 29

Author: VorDesk

कोविन वैक्सिनेशन को ले कर तैयारी पूरी, रक्सौल में बना तीन सत्र स्थल!

कोविन वैक्सिनेशन को ले कर तैयारी पूरी, रक्सौल में बना तीन सत्र स्थल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड 19 के टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजितरक्सौल ।(vor desk )।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल में कोविन टीकाकरण की सफलता हेतु सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्य दक्षता बल ( बीएकटीएफ)की बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ ने की ।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ संदीप सौरभ ने कहा कि कोविन टीकाकरण को ले कर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।यह टिका पूर्णतः सुरक्षित है।टीकाकरण की सफलता हेतु सभी पदाधिकारी , संस्थाएं ,तथा समाज के हर वर्ग के लोगों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की भी आवश्यकता है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड टीकाकरण तीन चरण में लगाया जाएगा ।पहले चरण मेंं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका देना है।इसके लिए तीन स्थल का चयन किया गया है। प्रत्येक स्थल पर दो वैक्सीनेशन पदाधिकारी उपस्थित रहेगे। साथ ही उनके सहयोग के लिए सुरक्षा गार्ड,डाटा इन्...
सबका साथ -सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकास हमारी प्राथमिकता:प्रमोद सिन्हा

सबका साथ -सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकास हमारी प्राथमिकता:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा कि मैं विधायक नहीं आपका भाई - भतीजा- साथी हूँ।हम आप लोगों के हमेशा से साथ रहा हूँ और रहूंगा।उक्त बातें उन्होंने जनता दल यू के आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ रविवार को नव वर्ष के अवसर पर एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं सभी जाति,धर्म व बर्ग के लोगों को साथ ले कर चलने में विश्वास रखता हूँ।पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ ,सबका विश्वास के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारना मेरी प्रथमिकता होगी। ।इस क्रम में सभी का स्वागत किया गया।वहीं, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर ठाकुर,जिला प्रवक्ता कुनाल पटेल ,जिला महासचिव चितरंजन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,रक्सौल के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के निरंजन शर्मा ,बीजेपी विकास एसटी मोर्चा के प्रदेश का...
रक्सौल के ई रिक्शा चालक ध्रुप सहनी की बीरगंज में दुर्घटना में मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!

रक्सौल के ई रिक्शा चालक ध्रुप सहनी की बीरगंज में दुर्घटना में मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमा पार बीरगंज में रक्सौल के ई रिक्शा चालक की सड़क की दुर्घटना में मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज महा नगर पालिका के वाहन संख्या ना 1ग766 ने ई रिक्शा संख्या ना 2 ह 3478 में ठोकड मार दी।जिसमे उक्त ई रिक्शा चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।उसे रक्सौल के डंकन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।इसकी पुष्टि बीरगंज के इंस्पेक्टर राजेश राज पूरी ने की।इधर,मृतक की पहचान रक्सौल के नागा रोड, पिपराघाट निवासी हीरालाल सहनी के 36 वर्षीय पुत्र ध्रुप सहनी के रूप में की गई है।बताया गया कि सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।मृतक बीरगंज में ही ई रिक्शा चलाता था।बीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है।घटना के बाद उसकी पत्नी, बच्चे, पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ...
रक्सौल में नव वर्ष 2021 का हुआ स्वागत,एयरपोर्ट बना पिकनिक स्पॉट!

रक्सौल में नव वर्ष 2021 का हुआ स्वागत,एयरपोर्ट बना पिकनिक स्पॉट!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल में नव वर्ष का खूब स्वागत हुआ।गनुगुने धूप के खिलने और साफ मौसम ने इस माहौल को ख़ुशगवार बना दिया।अहले सुबह दिनचर्या की शुरुवात रक्सौल के राजडण्डी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर व रक्सौल की पहचान सूर्यमन्दिर में दर्शन पूजन के साथ हुआ। वहीं इस मौके पर रक्सौल एयरपोर्ट पिकनिक स्पॉट बना दिखा । इस बार पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा काफी भीड़ उमड़ी।वह इसलिए भी कि नेपाल बॉर्डर बन्द था।मौसम अनुकूल रहने और धुप खिलने से लोगो के चेहरे पर उत्साह साफ़ दिखा। खुद के चूल्हे जला कर खाना पकाना और डीजे पर डांस का दौर देर शाम तक चलता रहा।रनवे पिकनीक स्पॉट बन गया।मेला सा महौल रहा।झूला,खोमचे वाले और मनोरंजन के अन्य साधनों का लोगो ने खूब लुत्फ़ उठाया। सुरक्षा प्रबन्ध के बीच इस बार सीमावर्ती नेपाल से भी लोगो ने एयरपोर्ट पर मस्ती की। शहर के ...
देशभक्त-राज्य भक्त समूह ने बीरगंज में मनाया युवराज पारस शाह का जन्म दिवस!

देशभक्त-राज्य भक्त समूह ने बीरगंज में मनाया युवराज पारस शाह का जन्म दिवस!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk)। बीरगंज में बुधवार को पूर्व युवराज पारस वीर विक्रम शाह देव की जयंती धूम धाम से मनाई गई।देश भक्त ,राज्य भक्त समूह ( पर्सा ) के द्वारा बीरगंज के महावीर स्थान चौक पर उक्त जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान राजा लाओ, देश बचाओ' व 'हिन्दू राष्ट्र पुर्नस्थापित करो' के नारे भी गूंजे। समूह के पर्सा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र प्रसाद रौनियार ने केक काट कर जन्मोत्सव मनाया।व दीर्घायु जीवन तथा सुस्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नेपाल में लोकतंत्र असफल साबित हो चला है।राजनेता लूट व कुर्सी के लिए आपस मे लड़ रहे हैं।देश को राजशाही ही बचा सकती है। मौके पर सावित्री सिलवाल,दीपक कलवार,राजकिशोर चौबे ,सतीश श्रीवास्तव,बबलु लाठ आदि उपस्थित थे। ...
बिहार के कायाकल्प के लिए एनडीए सरकार लगातार कार्यरत:शिव नारायण महतो

बिहार के कायाकल्प के लिए एनडीए सरकार लगातार कार्यरत:शिव नारायण महतो

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं ।इसलिए उनका मानसिक बौद्धिक रूप से तैयार होना आवश्यक है। कार्यकर्ता देश की सभी समस्याओं पर चिंतन करेगा और देश के बाहरी और आंतरिक चुनातियों का सामना करने के लिए आम लोगों को तैयार करेगा । उक्त बातें आज भारतीय जनता पार्टी रक्सौल सांगठनिक जिला के पदाधिकारियों की बैठक में बोलते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो ने कही। स्थानीय भारती पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी बिहार के सह संगठन महामंत्री शिव नारायण महतो विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में भाजपा द्वारा आयोजित होने वाली आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शिवनारायण महतो ने कहा कि संगठन ने विधानसभा चुनाव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि क...
एबीवीपी ने एमएस कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका, ,एफआईआर वापस लेने की हुई मांग

एबीवीपी ने एमएस कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका, ,एफआईआर वापस लेने की हुई मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केसीटीसी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताजनों ने केसीटीसी कॉलेज के मुख्यद्वार पर मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के प्रचार्य का पुतला दहन किया। यह पुतला दहन हाल ही में मोतिहारी में अभाविप के कार्यकर्ताजनों पर किये गए मुकदमे के विरोध में किया गया। दरअसल अभाविप के कार्यकर्ता नित्य वर्ष के भांति इस बार भी संगठन के प्रचार प्रसार व राष्ट्रवाद के समर्थन में "वंदे मातरम" आदि के स्लोगन का दीवाल लेखन किया था । ऐसे कार्यक्रम वर्षों से पूरे देश भर में होते हैं जिनमें अन्य छात्र संगठनों के भी तरफ से सहभागिता रहती है। पर इसी स्लोगन को लिखने के को लेकर तानाशाही रवैया अपनाते हुए अभाविप के कार्यकर्ताजनों पर प्राचार्य द्वरा प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। प्राचार्य द्वारा बयान जारी होता है कि भारत माता की जय वन्दे मातरम दीवाल पर लिखना आपत्तिजनक है।पुतला दहन के...
पंचायत समिति की बैठक में उठा मजदूरों को रोजगार देने का मुद्दा,जनप्रतिनिधियों के पति रहे हावी!

पंचायत समिति की बैठक में उठा मजदूरों को रोजगार देने का मुद्दा,जनप्रतिनिधियों के पति रहे हावी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रमुख रामबाबू राय की अध्यक्षता में हुुुई बैठक"*60 से अधिक सड़क व नाला निर्माण की योजनानाएं पारित* बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के पतियों का रहा कब्जारक्सौल ( vor desk)।रकसौल प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख रामबाबू राय की अध्यक्षता एवं बी डी ओ संदीप सौरव की उपस्थिति में आहूत प्रखंड पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई।जिसमें मनरेगा, पन्द्रहवां , पंचम एवं सातवां वित्त आयोग के कार्यान्वित योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देने का मुद्दा जोरदार ढंग से छाया रहा।बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुखाडी दास ने मनरेगा, पन्द्रहवां, पंचम एवं सातवां वित्त आयोग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। वहीं पनटोका पंचायत के एकडेरवा गांव में जर्जर विधुत तारों को बदलने एवं बंद पड़े राजक...
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन  रक्सौल ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ का आयोजन

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में प्रख्यातज्योतिषाचार्य एवं मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा के संयोजकत्व में संगीतबद्ध सुन्दरकान्ड पाठ,भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया । सम्मेलन के सचिव सीताराम गोयल ने बताया कि साल 2020 में कोरोना महामारी से सारी दुनिया त्राहि -त्राहि करने को मजबूर हुई तथा संकट अभी भी बरकरार है । ऐसी मान्यता है कि सुन्दरकाण्ड का पाठ अचूक फल दायक होता है।इसके अतिरिक्त सुन्दरकाण्ड के पाठ से हमारे भीतर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन और नकारात्मक ऊर्जा का क्षरण होता है। जिससे हमारी चहुंमुखी सुख संपन्नता में अधिकाधिक वृद्धि होती है।साथ ही हर प्रकार की बाधा और परेशानियों को खत्म कर देने में पूर्णतः समर्थ है। अत: साल 2020 के अंतिम मंगलवार के पावन दिवस पर...
आमोदेई में अभिनन्दन समारोह में मंच टूटा,सुगौली के राजद विधायक शशि भूषण सिंह गिरे धड़ाम….!

आमोदेई में अभिनन्दन समारोह में मंच टूटा,सुगौली के राजद विधायक शशि भूषण सिंह गिरे धड़ाम….!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।रामगढ़वा।( vor desk )।हाल में सम्‍पन्‍न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के मंच गिरने की कई घटनाएं हुई थीं। अब एक बार फिर ऐसी ही एक घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में सामने आई है ।जहां राजद विधायक शशिभूषण सिंह के नागरिक अभिंनदन समारोह की तैयारी थी। समारोह में विधायक जी के स्‍वागत में लड़कियों ने अभी गाना गाना शुरू ही किया था कि मंच धड़ाम से गिर गिया। विधायक जी पलक झपकते जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरने से विधायक जी चोटिल हो गए। अब इस वाकये का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।रामगढ़वा प्रखंड के अमोदेई गांव में यह समारोह हो रहा था। यहां सुगौली के नवनिर्वाचित राजद विधायक शशिभूषण सिंह के लिए नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार स्‍वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। आयोजनकर्ताओं ने मंच को फूलों और गुब्‍बरों से सजाया था। विधायक जी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!