बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने रक्सौल में लिया कोविड टिकाकरण का जायजा, कहा-वैक्सीन की कमी नहीं!
रक्सौल।(एक संवाददाता )।भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल व रक्सौल भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा कुशवाहा ने शनिवार को रक्सौल व आदापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोबिड -19 टीकाकरण केंद्र पर चल रहे कोविड टीकाकरण का जायजा लिया ।इस दौरान सेंटर पर चल रगे टीकाकरण के क्रम में रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण की स्थिति का अवलोकन किया।साथ ही टिका लगवाने आये लोगो से बात चीत कर हाल जाना। कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका लगवाए ।यह स्वदेशी टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक एस के सिंह से टिकाकरण अभियान के सम्बंध में बात चीत कर पूरी जानकारी ली ।
।उपाधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि केंद्र के अलावे कोबिड टीकाकरण के लिये चार टीमें काम कर रही है ।प्रतिदिन करीब एक हजार लोगो को टिका लगाय...









