‘यास चक्रवात’ने खोल दी रक्सौल के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल,अभी तो मॉनसून का आगाज बाकी है…!
-वारिश से जहां टिकाकरण प्रभावित व अस्पताल परिसर में पानी से त्राहि त्राहि की स्थितिरक्सौल।( vor desk )।यास चक्रवात के कारण लगातार हो रही आंधी पानी ने रक्सौल के स्वास्थ्य व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया।यह महज टेलर की तरह था, जो टल गया।मगर मॉनसून का आगाज अभी बाकी है।ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि कोविड से जंग कैसे जीतेंगे और बुनियादी स्वास्थ्य सेवा कैसे सुचारु रह सकेगी,इस पर मंथन जरूरी हो गया है।क्योंकि,इस स्थिति में खुद स्वास्थ्य कर्मी भी त्राहि त्राहि करते दिखे।
मॉनसून से पहले हुई इस बारिश से रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,अस्थाई कोविड केयर सेंटर व केसीटीसी कॉलेज स्थित टिकाकरण केंद्र समेत डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन हॉस्पिटल जलप्लावित हो गया।इससे त्राहि त्राहि की स्थिति रही।
एक ओर जहां कोविड टिकाकरण बुरी तरह प्रभावित रहा।शुक्रवार को कुल 70 लोगों को ह...









