बीरगंज आईसीपी गेट पर नेपाल पुलिस ने तस्करी के 1360 लीटर डीजल लदे टैंकर समेत की 3 को पकड़ा
भारत से नेपाल जाता है पेट्रोलियम ,बावजूद,पेट्रोल ₹22/ली. व डीजल ₹25.82 पैसे लीटर सस्ता
रक्सौल।(vor desk)।भारत मे पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में आग लगी हुई है।जबकि ,भारत से आपूर्ति होने पर भी नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थ का मूल्य काफी सस्ता है।जिस कारण तस्करी जोरो पर है।धंधेबाज लाखो-करोड़ो कमा रहे हैं।इसी बीच ,इस तस्करी का उद्भेदन करते हुए बीरगंज पुलिस ने तेल टैंकर से तस्करी का 13 सौ 60लीटर डीजल बरामद किया है,जिसे रक्सौल लाया जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल के बीरगंज (पर्सा )पुलिस ने नेपाली तेल टैंकर से उक्त बरामदगी की है।जब यह टैंकर बीरगंज आईसीपी गेट पहुंचीं ,तब पहले से ही गुप्त सूचना पर सतर्क पुलिस टीम ने टैंकर समेत चालक व सह चालक को धर दबोचा।फिर पूछ ताछ के बाद एक पेट्रोल पंप के मुंसी को भी दबोचा गया।इससे नेपाली पेट्रोल पंप संचालको में हड़कम्प है।क्योंकि, यह आरोप ...









