स्वच्छ रक्सौल का मशाल जूलुस आयोजित, पाटलिपुत्र-रक्सौल डेमू ट्रेन रद्द करने के खिलाफ जम कर हुई नारेबाजी!
रक्सौल।( vor desk )। लगातार चौथे दिन स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में "चरणबद्ध आंदोलन" का क्रम जारी रहा। गुरुवार को संस्था द्वारा रक्सौल स्टेशन से बाटा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया।चार सूत्री मांगों को लेकर जारी आंदोलन के तहत निकले मसाल जुलूस का समापन शहर के बाटा चौक एक सभा में हुआ।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने रेल प्रशासन द्वारा रक्सौल के प्रति बरते जा रहे उपेक्षा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारी संस्था एक ओर ट्रेन परिचालन की मांग कर रही है,दुसरी ओर रेलवे ने सीतामढ़ी हो कर चलने वाले रक्सौल -पाटलिपुत्र पुत्र डेमू ट्रेन 03215 व 03216 को तकनीकी कारण बताते हुए रद्द कर दिया है।जबकि ,अभी मैट्रिक परीक्षा संचालित हो रही है।वहीं,मिथिला ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट का किराया दे कर यात्रा करना पड़ रहा है।श्री सिंह ने आरोप किया कि सरकार को केवल पैसे से मतलब ...









