रक्सौल में ‘आदर्श टीकाकरण केन्द्र’ का एसडीएम आरती ने किया उद्घाटन,हाथों हाथ मिलेगा प्रिंटेड सर्टिफिकेट!
रक्सौल।( vor desk )। शहर के मुख्यपथ स्थित रुप बहार परिसर में भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के बैनर तले सीमा जागरण मंच बिहार, चम्पारण इकाई , बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन , (रक्सौल ), अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (रक्सौल), अखिल भारतीय मारवाड़ी मंच रक्सौल के सहयोग से आदर्श टीकाकरण केन्द्र का उद्घाटन फीता काटकर एसडीएम सुश्री आरती ने किया ।
रूप बहार परिसर में एसडीएम आरती का स्वागत मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल की महिला अध्यक्षा वीणा गोयल ,सचिव सोनू काबरा, शिखा रंजनसंगीता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल आदि ने पुष्प -गुच्छ देकर स्वागत किया ।आदर्श टीकाकरण केन्द्र में प्रथम टीका 90 वर्षीय महिला दुर्गा देवी को लगा तथा उन्हें एसडीएम ने गुलाब फूल देकर स्वागत किया ।
एसडीएम आरती ने आदर्श टीकाकरण केन्द्र की परिकल्पना के लिए भारत विकास परिषद रक्सौल एवं उनकी सहयोगी संस्थ...








