Author: VorDesk
कोरोना पर भारी पड़ा होली का उत्साह:रक्सौल में शांति,सौहार्द व परम्परागत ढंग से रंगोत्सव सम्पन्न!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार के अलर्ट व गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती रक्सौल में रंगों का महोत्सव का पर्व होली शालीनता व सादगी के बीच शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई।कही किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली।
उमंग, उल्लास, उत्साह और परंपरा के रंगोत्सव पर्व होली के अवसर पर इस बार सावधानी बरतते हुए घरों में ही होली मनाने पर जोर रहा।सड़को पर होली की धूम पिछले वर्षों जैसी नही दिखी।डीजे पर थिरकने वाला झुंड भी गायब रहा।अच्छी बात यह रही कि कि फूहड़ता,अश्लीलता और नाले के कीचड़ से होली खेलने से परहेज किया गया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुलाल के साथ शाम में लोग एक दूसरे से मिलने पहुंचे गुलाल लगाया।शुभकामनाएं दी।
घरों में फगुआ का अंदाज बदला: फागुन में फगुआ खेलने का अंदाज इस बार पुराने मन मिजाज की ओर दिखा।सड़क पर धमाचौकड़ी बन्द होने के बाद लोगों ने परम...
रक्सौल के युवा राजा ने होली की खुशियाँ मनाई बच्चे को खून देकर,26 बार कर चुके हैं रक्तदान!
रक्सौल।( vor desk )। होली पर रक्तदान कर शहर एक एक युवा ने बच्चे की जान बचाई और 27 बार रक्तदान का एक रिकॉर्ड भी बनाया।बताया गया कि रंगों के त्योहार होली के बीच अचानक तबियत बिगड़ने पर शहर के वार्ड 17 के परेऊवा निवासी फूलन चौधरी के एक बर्षीय पुत्र को डंकन अस्पताल में तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया।बच्चे की नाजुक हालत में तत्काल उसको रक्त चढ़ाने की जरूरत हुई।बच्चे के पिता श्री चौधरी ने "रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट" से रक्त हेतु सहयोग मांगा।ट्रस्ट के सदस्य रवि मस्करा ने नागा रोड़ निवासी राजा कुमार सर्राफ से संपर्क किया।होली की ब्यस्तता के बावजूद बेहद नेक दिल इंसान एवं 26 बार रक्तदान करने वाले रक्तवीर राजा सर्राफ़ ने ट्रस्ट के संचालक के साथ ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया और बच्चे की मदद की।डंकन के ब्लड बैंक के टेक्नीशियन अनूप स्टीफ़ेन एवं बहन रिंकी ने सहयोग देकर र...








