अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया संविधान निर्माता डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती!
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई।उनकी जयंती विद्यार्थी परिषद द्वारा देश भर में मनाई जाती है। परिषद के कार्यकर्ताओ ने सभा आयोजित कर अपने स्थानीय कार्यालय में मनाया। इसी क्रम में नगर मंत्री सूरज सर्राफ ने कहा कि उनकी पहचान एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। डॉ. बी आर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। बाबासाहेब को संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में जाना जाता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार ने कहा कि भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
...









