बूचड़खाने की जमीन में अनियमितता को ले कर जिलाधिकारी ने नगर परिषद प्रशासन से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगी
अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने किया था बूचड़खाना के लिए खरीद की गयी जमीन में अनियमितता की जांच
शहर के पंकज चौक के समीप बूचड़खाना सह मार्केटिंग कम्प्लेक्स के लिए 3 कठ्ठा साढ़े बारह धुर जमीन की गई खरीदारी
विपक्ष के 9 पार्षदों ने डी एम को लिखित शिकायत देकर जमीन खरीदगी में लगाया था अनियमितता का आरोप
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद द्वारा शहर के पंकज चौक के समीप बूचड़ खाना सह मार्केटिंग कौम्पेक्स की साढ़े तीन कट्ठा बारह धुर जमीन खरीद में अनियमितता व बिना जमीन निबंधन के शेड के लिए निविदा जारी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। परिषद द्वारा जिलाधिकारी शीर्षत कपिल कपिल अशोक ने अवर निबंधक रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रक्सौल एवं अध्यक्ष नगर परिषद रक्सौल से स्पष्टीकरण की मांग की है।
जिलाधिकारी ने वार्ड 7 के पार्षद चीनी राम एवं अन्य सात व्यक्तियों द्वारा समर्पित परिवार पत्र पर संज्ञा...









