बिहार में कोविड नियंत्रण के लिए नाइट कर्फ्यू,शाम 6 बजे तक ही खुलेगी दुकानें,15 मई तक स्कूल बंद
पटना/रक्सौल।(vor desk )।बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कोरोना नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम के बारे में बताया। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर बसे अपने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने राज्य में लौट आएं।
आइए जानते हैं नाइट नाइट कर्फ्यू में क्या खुलेंगे क्या बंद रहेंगे--स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत अन्य शिक्षण संस्थान 15 मई तक बंद रहेंगे।-15 मई तक बिहार में कोई परीक्षा नहीं होंगे।- 15 मई तक सिनेमा हॉल, स्टेडियम बंद, जिम, जू, पर्यटन स्थल बंद।- जरूरी सेवा से जुड़े दफ्तर को छोड़कर सरकारी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। केवल 33 फीसदी कर्मचारी ऑफिस में होंगे।- राशन...









