Wednesday, July 1

Author: VorDesk

रक्सौल में फिर एक संक्रमित की हुई मौत, बुधवार को भी कोविड जांच में 22 संक्रमित मिले !

रक्सौल में फिर एक संक्रमित की हुई मौत, बुधवार को भी कोविड जांच में 22 संक्रमित मिले !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में बुधवार की देर शाम एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को तुमड़िया टोला वार्ड नम्बर 2 स्थित माइक्रो कंटोमेन्ट जोन में मेडिकल टीम की जांच में उक्त बुजुर्ग समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।इसी क्रम में देर शाम अचानक एक संक्रमित की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।मृतक सेवा निवृत्त शिक्षक योगेंद्र ओझा( 83 ) बताये गए हैं।जो मूल रूप से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भटवलिया के रहने वाले थे।मृतक के पोता अक्षय कुमार ओझा ने बताया कि विगत दिनों से उन्हें सर्दी,खांसी ,बुखार था।जिसका इलाज चल रहा था।बुधवार को मेडिकल टीम आई थी,जिसमे कोविड की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।शाम को अचानक तबियत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई।इधर,पूछे जाने पर रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि जांच ...
मंदिरों में सन्नाटे के बीच मना रामनवमी पर्व,एम्बेसी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना!

मंदिरों में सन्नाटे के बीच मना रामनवमी पर्व,एम्बेसी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के दूसरे खतरनाक लहर के बीच मंदिरों में श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन पर 15 मई तक के लिए बिहार सरकार द्वारा रोक लगाई गई है।इसी बीच राम नवमी पर बुधवार को मंदिरों में पूजा अर्चना तो हुई, लेकिन ,कार्यक्रम आयोजित नही हुए। शहर के राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में सन्नाटे के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व सादगी के बीच मनाया गया। पुजारी अजय उपाध्याय के द्वारा भगवान का विशेष पूजन ,आरती और हवन कर किया गया। वहीं,शहर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में पंडित पपू पांडे द्वारा पूजा अर्चना की गई।उधर,मन्दिर से ले कर घरों तक में रामायण का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, और भगवान की आरती की गई। पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि प्रभु श्री राम व माता सीता से प्रार्थना की गई कि कोरोना वायरस के संकट से देश दुनिया को बचाएं। बता दे कि र...
बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय

बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने पत्र जारी कर बुधवार को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने गुरुवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर दी गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। 15 दिन के बाद समीक्षा बैठक की जायेगी। इसके बाद ही आगे निर्णय लिया जायेगा। कल से शुरू होने वाले सभी निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों का ट्रेनिंग कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।बता देें कि जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग ...
वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज में मंगलवार को इलाज के क्रम में फिर एक संक्रमित्त की मौत हो गई।जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासकीय अधिकृत विनय कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति हाल ही में भारत से लौटा था,जिसकी आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।उन्होंने बताया कि वीरगंज के बहुवरी वार्ड 14 निवासी उक्त 57 वर्षीय व्यक्ति की नारायणी व्योधा हॉस्पिटल में उपचार के क्रम में मंगलवार की सुबह मौत हो गई।उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में वीरगंज में 4 पुरूष व एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।अब तक पर्सा जिला में कुल मौत की संख्या 58 पहुंच गई है। इधर,सोमवार को कोविड जांच में वीरगंज में संक्रमित मिले।जबकि, मंगलवार को 91 संक्रमित हुए हैं।लगातार संख्या बढ़ने से खौफ है। वीरगंज बॉर्डर पर कड़ाई:भारत में आयोजित हुए कुम्भ व कोलकाता से आने वालो पर कड़ी नजर रख...
कोविड टिकाकरण में बेकाबू भीड़ से हो रही परेशानी,स्वास्थ्यकर्मी खतरे में!

कोविड टिकाकरण में बेकाबू भीड़ से हो रही परेशानी,स्वास्थ्यकर्मी खतरे में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को महज 150 लोगो को कोविड का टीका दिया गया।दोपहर बाद टिका खत्म हो जाने से लोगों को वापस लौटना पड़ा।लोगों में इस कारण नाराजगी दिखी।इसमे प्रथम व दूसरा डोज लेने पहुंचे लोग शामिल थे। इस बीच भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्र ने कोविड का दूसरा टिका लिया ।उन्होंने कहा कि टिका लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।इसलिए टिका अवश्य लेना चाहिए।वहीं,युवा मनीष कुमार ने अपनी मां के साथ कोविड टिका का पहला डोज लिया।उन्होंने कहा कि निःशुल्क टिका लगना एक उपलब्धि है।टिका सबको लगवाना चाहिए। इधर,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि जिला से टीका नही आने से स्टॉक शून्य हो गया है।हालांकि, देर शाम आपूर्ति हुई। ऐसे में आज बुधवार को 400 डोज उपलब्ध होने के बाद 400 लोगों को टिका लगेगा। उन...
रक्सौल की बड़ी मस्जिद में नही मिलेगी इन्ट्री, ईमाम ने घर पर नमाज पढ़ने का किया अपील

रक्सौल की बड़ी मस्जिद में नही मिलेगी इन्ट्री, ईमाम ने घर पर नमाज पढ़ने का किया अपील

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।माह- ए - रमजान पर घरों से ही नमाज अदा करने की अपील की गई है।कहा गया है कि बिहार सरकार के नए गाइडलाइन के तहत मंगलवार से मस्जिद को बंद कर दिया गया है। फिर से कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुए मस्जिद के ईमाम मुफ्ती जुनेद ने अपनी अपील में तमाम मुसलमान भाइयों से आग्रह करते हैं कि अपने-अपने घर पर ही नमाज़ पढ़े। बिना मतलब के घर से बाहर ना निकलें, सरकार की नई गाइडलाइन आने तक इन के आदेश को पालन करना सुनिश्चित करें। ...
इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए नामांकन की तिथि बढ़कर 30 अप्रैल 2021 तक!

इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए नामांकन की तिथि बढ़कर 30 अप्रैल 2021 तक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं डिप्लोमा प्रोग्रामों में कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी रक्सौल केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो. सिन्हा ने बताया कि इग्नू में नामांकन ऑनलाइन होता है, जिसके लिए इग्नू के मुख्य वेबसाइट पर जाकर नामांकन संबंधित सारी जानकारी विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं।ऑनलाइन नामांकन वर्तमान में कोविड-19 की महामारी में छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम की पुस्तकें घर पर ही डाक द्वारा भेज दी जाती है। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि इग्नू से अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं कोरोना काल में तुलनात्मक रूप से पढ़ाई की कम क्षति हुई है। प्रो. सिन्हा ने बताया कि विद्...
कुम्भ में शाही स्नान कर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व रानी कोमल शाह कोरोना संक्रमित्त

कुम्भ में शाही स्नान कर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व रानी कोमल शाह कोरोना संक्रमित्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी कोमल शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ज्ञानेंद्र शाह 11 अप्रैल को कुंभ दर्शन के लिए हरिद्वार में पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि पोजिटिब मिलने पर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। बताया गया है कि लौटने पर वे सबसे पहले सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाकुंभ मेले में शिरकत की थी. इसके अलावा वे तीन दिनों तक हरिद्वार में शाही स्नान किये थे। इधर,पूर्व राजा रानी के पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर बॉर्डर पर जांच और बढाई गई है।कुम्भ से लौटने वालों पर खास नजर है। ...
रक्सौल में इलाज के क्रम में एक कोरोना संक्रमित की मौत,फिर मिले 36 संक्रमित!

रक्सौल में इलाज के क्रम में एक कोरोना संक्रमित की मौत,फिर मिले 36 संक्रमित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो*आदापुर प्रखण्ड के भवानीपुर में स्थिति हुुई गम्भीर,जांच के आदेश रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित होने लगी है।शहर के एक हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।इससे दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक,सोमवार की देर रात्रि इलाज के क्रम में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक हॉस्पिटल में आदापुर थाना क्षेत्र आंध्रा गांव निवासी संक्रमित आनंद बिहारी सिंह की मौत हो गई। इसकी पुष्टि पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है। इधर,मंगलवार को हुई कोविड जांच का आंकड़ा भी डराने वाला रहा।रक्सौल में कुल 36 संक्रमित मिले हैं। इसकी जानकारी देते हुए कोविड के नोडल पदाधिकारी सह पीजीआरओ आनन्द प्रकाश ने बताया कि रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पि...
एसडीओ व एएसपी के नेतृत्व में कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन को ले कर समीक्षा बैठक

एसडीओ व एएसपी के नेतृत्व में कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन को ले कर समीक्षा बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडल स्तर पर कोविड-19 को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आरती की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक रखी गई। जिसमें एएसपी शैशव यादव समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्दीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम, एवं सीडीपीओ समेत अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मास्क चेकिंग, एवं लॉकडाउन का कठोरता से पालन करेंगे।साथ ही रामनवमी पर्व सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ घर पर ही मनाने की अपील की गई।वहीं,सरकारी गाइड लाइंस के अक्षरशः पालन पर जोर दिया गया।दुकानों को शाम छह बजे बन्द कराने व सड़क पर बेवजह घूमने व भीड़ लगाने वालो पर सख्ती के निर्देश दिए गए। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!