Monday, March 16

Author: VorDesk

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के पक्ष में खुल कर सामने आए पूर्व विधायक डॉ अजय सिंह, बैठक में समर्थकों के साथ समर्थन का किया खुला ऐलान!

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के पक्ष में खुल कर सामने आए पूर्व विधायक डॉ अजय सिंह, बैठक में समर्थकों के साथ समर्थन का किया खुला ऐलान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल विधान सभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, पूर्व विधायक अजय कुमार सिंह ने अपने समर्थकों,अपने बिरादरी और एक बड़े व्यवसायी वर्ग के साथ महागठबंधन के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के समर्थन का संकेत दिया है। सिंह की साफ-सुथरी छवि के कारण उनका यह कदम महागठबंधन को न केवल सियासी ,बल्कि, सामाजिक रूप से भी मजबूत आधार देगा।श्री सिंह रक्सौल से पांच टर्म भाजपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। इस घटनाक्रम को तब और बल मिला जब इसी बैठक में जनसुराज से बागी होकर आईं पूर्णिमा भारती ने भी महागठबंधन उम्मीदवार को समर्थन दे दिया, जिससे युवा और महिला मतदाताओं में उनकी पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।दिलचस्प बात यह है कि अजय कुमार सिंह की बैठक में भाजपा और संघ से जुड़े कद्दावर नेता महेश कुमार अग्रवाल की मौजूदगी भी देखी गई, जो दर्शाता है कि...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन ने बिना लड़े गंवाई एक सीट,सुगौली में एनडीए के बबलू गुप्ता को जन सुराज के अजय झा,बसपा के जुल्फिकार आफताब देंगे टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन ने बिना लड़े गंवाई एक सीट,सुगौली में एनडीए के बबलू गुप्ता को जन सुराज के अजय झा,बसपा के जुल्फिकार आफताब देंगे टक्कर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली।(बिहार)।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सुगौली विधानसभा सीट का चुनावी मुकाबला अचानक पूरी तरह से बदल गया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो जाने से महागठबंधन (Mahagathbandhan) को एक बड़ा झटका लगा है।महागठबंधन के उम्मीदवार का नामांकन रद्दसुगौली सीट से राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान विधायक और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। वीआईपी एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो चुनाव आयोग में निबंधित (Registered) नहीं है, इसलिए उसके प्रत्याशी को नामांकन के समय 10 प्रस्तावक (Proposers) अनिवार्य रूप से ले जाने होते हैं। शशि भूषण सिंह ने संभवतः खुद को राजद का उम्मीदवार मानकर केवल एक प्रस्तावक के साथ नामांकन किया, जिसके कारण प्रस्तावकों की संख्या पूरी ...
नरकटिया विधान सभा में चुनावी घमासान: आठ का नामांकन रद्द, पूर्व मंत्री शमीम अहमद से भिड़ेंगे जद यू के विशाल और जनसुराज के लाल बाबू!

नरकटिया विधान सभा में चुनावी घमासान: आठ का नामांकन रद्द, पूर्व मंत्री शमीम अहमद से भिड़ेंगे जद यू के विशाल और जनसुराज के लाल बाबू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।बिहार।(Vor desk)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर नरकटिया विधानसभा क्षेत्र का चुनावी परिदृश्य अब लगभग स्पष्ट हो गया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की गहन समीक्षा के बाद, कागजात में कमी पाए जाने पर एक-दो नहीं बल्कि आठ प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है, जिससे चुनावी मैदान सिमट गया है। नरकटिया विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता रश्मि सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति ने पुष्टि की है। इन आठ उम्मीदवारों के चुनावी सपने कागजी बाधाओं के कारण टूट गए।जिन प्रमुख पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों का नोमिनेशन अस्वीकृत हुआ है, उनमें ऑल इंडिया मजलीस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमिन पार्टी के मो. शमिमुल हक, बहुजन समाज पार्टी के मंजर नसीम सिद्दकी, आम आदमी पार्टी के ईश्वर चंद्र त्रिपाठी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के मनीष कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, सुहलदेव...
विधान सभा चुनाव 2025:रक्सौल का ‘रण’ तय! बीजेपी के प्रमोद सिन्हा और कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के बीच कांटे के मुकाबला के आसार,जन सुराज त्रिकोण बनाने की जुगत में!

विधान सभा चुनाव 2025:रक्सौल का ‘रण’ तय! बीजेपी के प्रमोद सिन्हा और कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के बीच कांटे के मुकाबला के आसार,जन सुराज त्रिकोण बनाने की जुगत में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में रक्सौल सीट पर चुनावी जंग का मैदान अब लगभग सज चुका है। नामांकन पत्रों की गहन समीक्षा के बाद कुल 7में दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने से चुनावी तस्वीर में बदलाव आया है। कागजातों में कमी के कारण राष्ट्रीय दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी डॉ. गौतम कुमार और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी धर्मवीर पासवान का नामांकन रद्द कर दिया गया है।इसकी पुष्टि निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मनीष कुमार ने की है। नामांकन रद्द होने के बाद अब रक्सौल के चुनावी अखाड़े में मुख्य रूप से तीन प्रमुख चेहरे मुकाबले में हैं।इसमें भाजपा के प्रमोद सिन्हा(सीटिंग विधायक) ,कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद (पूर्व मंत्री)के बीच कांटे का टक्कर तय है।जन सुराज के कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल की उपस्थिति चुनाव को रोचक बना रही है,और परिणाम में उल...
दिवाली के दूसरे दिन असावधानी का कहर: रक्सौल में दो जगह भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

दिवाली के दूसरे दिन असावधानी का कहर: रक्सौल में दो जगह भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)।दीपावली के अगले दिन असावधानी के कारण रक्सौल प्रखंड में मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगने की घटनाएँ सामने आईं, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पनटोका पंचायत के धुपवाटोला में एक घर और उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं रक्सौल के नागा रोड स्थित चूड़ी, लहठी और बेल्ट के गोदाम में भी बड़ा नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही जगहों पर आग पटाखों या जलते दीये से लगी हो सकती है। धुपवाटोला में गैस सिलेंडर फटने से फैली आगपहला मामला पनटोका पंचायत के धुपवाटोला का है, जहां निवासी शिवशंकर प्रसाद उर्फ बाबू साहब के घर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस घटना में शिवशंकर प्रसाद का घर और उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।गनीमत रही कि घटना ...
पुरानी जमीन, नई उड़ान: दिग्गज नेता साबिर अली की जेडीयू में वापसी, अमौर से करेंगे एआईएमआईएम विधायक से मुकाबला

पुरानी जमीन, नई उड़ान: दिग्गज नेता साबिर अली की जेडीयू में वापसी, अमौर से करेंगे एआईएमआईएम विधायक से मुकाबला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की राजनीति में एक बड़े उलटफेर में पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली ने शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया है। रक्सौल के डुमरिया के मूल निवासी और एक समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे साबिर अली की यह वापसी उनके राजनीतिक करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो उन्हें उनकी पुरानी पार्टी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन में अलग भूमिका में खड़ा किया है।किशनगंज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमौर विधानसभा सीट से साबिर अली अब जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव को लेकर बिहार के सीमांचल क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है क्योंकि साबिर अली का सीधा मुकाबला एआईएमआईएम (AIMIM) के कद्दावर सीटिंग विधायक अख्तरूल ईमान से होगा। यह टक्कर न केवल दो बड़े नेताओं के बीच होगी, बल्कि यह जेडीयू के लिए म...
नरकटिया विधानसभा से राजद के डा.शमीम अहमद(पूर्व मंत्री),जेडीयू से विशाल,जन सुराज के लालबाबू,एआईएमआई एम से शमीमुल हक,निर्दलीय राम भरोस ने किया नॉमिनेशन!

नरकटिया विधानसभा से राजद के डा.शमीम अहमद(पूर्व मंत्री),जेडीयू से विशाल,जन सुराज के लालबाबू,एआईएमआई एम से शमीमुल हक,निर्दलीय राम भरोस ने किया नॉमिनेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नरकटिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 12 से शनिवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन उम्मीदवारों ने नरकटिया की निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर रश्मि सिंह के समक्ष पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से मौजूदा विधायक और पूर्व विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद शामिल हैं। उनके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) से विशाल कुमार, जनसुराज से लालबाबू प्रसाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से शमीमुलहक और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रामभरोस सिंह ने भी नामांकन किया। इस बार डॉ. शमीम अहमद को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशी इस सीट पर नए चेहरे हैं।नामांकन के बाद एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शमीम अहमद ने एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दृढ़ता के साथ दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्...
रक्सौल विधानसभा-10 के लिए भाजपा के प्रमोद सिन्हा,जनसुराज के भुवन पटेल,निर्दलीय धूरेंद्र प्रसाद सहित तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

रक्सौल विधानसभा-10 के लिए भाजपा के प्रमोद सिन्हा,जनसुराज के भुवन पटेल,निर्दलीय धूरेंद्र प्रसाद सहित तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र संख्या 10 के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा के सीटिंग विधायक और एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा, जन सुराज के कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, और निर्दलीय उम्मीदवार धूरेंद्र प्रसाद शामिल थे। सभी उम्मीदवारों ने रक्सौल के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मनीष कुमार के समक्ष अपनी नामजदगी का परचा भरा।नामांकन दाखिल करने के बाद, एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है, और बिहार में एक बार फिर बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने रक्सौल में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार वह एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।जन सुराज के भुवन पटेल ने अपनी जीत का दावा करते हुए कह...
रक्सौल: कांग्रेस ने ठुकराया, तो बसपा ने अपनाया—युवा डॉ. गौतम ने रक्सौल को बनाया बिहार की ‘हॉट सीट’, हाथी की सवारी से बदली समीकरण!

रक्सौल: कांग्रेस ने ठुकराया, तो बसपा ने अपनाया—युवा डॉ. गौतम ने रक्सौल को बनाया बिहार की ‘हॉट सीट’, हाथी की सवारी से बदली समीकरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रक्सौल सीट सिर्फ दलबदल नहीं, बल्कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए एक निर्णायक मोड़ के साथ ही एक युवा चेहरे के मैदान में उतर कर दिग्गजों के बीच घमासान की कमान संभालने से चर्चा में आ गई है। कांग्रेस द्वारा आखिरी क्षण में टिकट काटे जाने के बाद साफ सुथरी छवि वाले संघर्ष शील युवा और शिक्षित डॉ. गौतम कुमार ने सीधे बसपा का हाथ थाम लिया है। उन्हें तत्काल पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया और सिंबल भी थमा दिया गया है, जिसने सीमांचल की इस सीट पर अचानक हाथी की दमदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।रक्सौल अब केवल भाजपा, कांग्रेस और जन सुराज के दिग्गजों के बीच का युद्ध नहीं रहा। यह सीट अब डॉ. गौतम कुमार के जरिए एक युवा नेतृत्व को मौका देने और बिहार की राजनीति में बसपा को मजबूत करने का संकेत दे रही है। रक्सौल से पूर्व में वर्ष 2015में न...
कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान ने किया पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को रक्सौल से महागठबंधन उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत,कहा-आलाकमान का फैसला स्वागत योग्य,एकजुट हो कर जिताएं!

कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान ने किया पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को रक्सौल से महागठबंधन उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत,कहा-आलाकमान का फैसला स्वागत योग्य,एकजुट हो कर जिताएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान ने कहा है कि रक्सौल से पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को महागठबंधन उम्मीदवार बनायें जाने के फैसले का स्वागत करता हूँ।शीर्ष नेतृत्व का फैसला सभी को सर्वमान्य होना चाहिए।आज देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है।एनडीए नें देश को कॉर्पोरेट के हाथों गिरवी रख दिया है।महंगाई,भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास के सभी मानक के सूचानंक में बिहार बहुत नीचे है,ऐसे हालात में महत्वपूर्ण है बदलाव होना।एक एक सीट महत्वपूर्ण है।इसलिए मेरा अपील है की सभी मतभेदो को भूल कर अभी जरूरत है रक्सौल में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना ,ताकि बिहार में अचेत सरकार बदले और बिहार में जस्टिस के साथ विकास का मार्ग प्रस्त हो सकें यही वक़्त की पुकार भी है। अंतिम समय तक उम्मीदवारों की दावेदारी में काफी मजबूत रहे नुरुल्लाह खान की टिकट मिलने के बाद विगत माह कांग्रेस में शामिल होने के बाद ट...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!